Rourkela News Line
आपकी आवाज़ हमारा प्रयास
30/05/2026
राउरकेला : डकैती की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ 5 बदमाश गिरफ्तार
राउरकेला। प्लांटसाइट थाना पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक वारदात को होने से पहले ही विफल कर दिया है। पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे पांच कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घातक हथियार बरामद किए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, 29 और 30 मई 2026 की दरम्यानी रात प्लांटसाइट थाना के एसआई बी.बी. खटेई अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें विश्वसनीय सूचना मिली कि कुछ अपराधी नयाबाजार स्थित कांग्रेस भवन के पीछे सुनसान स्थान पर एकत्र होकर डकैती की योजना बना रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू सिंह उर्फ टुंडी (20), दीपक सांधा उर्फ सनबाबू (29), विक्की अहमद उर्फ रॉकी (24), शाहिद खान उर्फ साहिल (19) और कृष्णा दास उर्फ खेपा (19) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से दो लोहे की तलवार, एक भुजाली (कटी) तथा दो लोहे की रॉड बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी राहगीरों, आसपास के घरों, दुकानों और पेट्रोल पंप में डकैती की तैयारी कर रहे थे। समय रहते कार्रवाई कर पुलिस ने एक बड़ी वारदात को रोक दिया।
जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से कई के खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, डकैती की तैयारी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। विशेष रूप से दीपक सांधा के खिलाफ विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्लांटसाइट थाना कांड संख्या 557/2026 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
राउरकेला -- राउरकेला शहर के सेक्टर 2 क्षेत्र में बस्तीवासियों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। खरियाल बस्ती में बिजली कनेक्शन नहीं आने से नाराज लोगों ने सड़क अवरोध कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। बस्तीवासियों ने जल्द बिजली सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
#राउरकेला #खरियालबस्ती #सड़कजाम #विरोधप्रदर्शन #बिजलीसमस्या #बस्तीवासी
निर्मल मार्केट कॉम्प्लेक्स
बंडामुंडा सेक्टर B, सिन्हा हाउस के पास, रात के 11 बजे।
26/05/2026
राउरकेला -- राउरकेला के TCI Over Bridge के नीचे स्थित रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। यह घटना Brahmani Tarang Police Station क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक अनुमान है कि ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई है। घटनास्थल से मृतक का दोपहिया वाहन भी पुलिस ने जब्त किया है। फिलहाल मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
राउरकेला में कालबैसाखी का कहर | 5 लोग घायल, सड़कें जाम | जगन्नाथ महायज्ञ का गेट टूटा
राउरकेला -- चलती हाईवा ट्रक में लगी आग। राउरकेला शहर के नए ब्राह्मणी ब्रिज पर हुई घटना। चिप्स लदा हाईवा ट्रक अचानक आग की चपेट में आ गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
राउरकेला — पति-पत्नी के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। पत्नी के हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि पत्नी के कथित अनैतिक संबंधों का पति द्वारा विरोध किए जाने के बाद यह विवाद बढ़ा और मामला मारपीट तक पहुंच गया। यह घटना राउरकेला शहर के बंडामुंडा थाना क्षेत्र स्थित RPF मैदान के पास की बताई जा रही है।
🚨 राउरकेला में मिला अज्ञात युवक का शव | सेक्टर 13 C ब्लॉक में सनसनी | पुलिस जांच जारी
🚨 SULG -- गौमाता की मौत को लेकर सेक्टर-3 क्षेत्र की सड़क पर राउरकेला बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन।
📍 राउरकेला के सेक्टर-3 इलाके में गौमाता की संदिग्ध मौत को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Address
Rourkela
769001