Anchor Raj
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Anchor Raj, Blogger, Rohtak.
After many promotional ads for various segments, schools,institutes, showrooms & automobile and unique interview with politicians,school chairpersons, & social workers.Now I'm available to promote your business and help you reach a wider audience
26/04/2026
किसी शादी समारोह के बाद बचे हुए या किसी सब्जी विक्रेता के पास बचा हुआ टमाटर… इस तरह वीराने में फेंक दिया जाता है।
सोचिए, ऐसा कोई घर नहीं जहां इसकी ज़रूरत न हो। फिर इसे यूं बर्बाद करना बहुत गलत है।
आपसे निवेदन है —
ऐसी सब्ज़ियाँ फेंकने के बजाय किसी ज़रूरतमंद को दे दें,
या किसी पशुपालक को दे दें…
किसी के काम आ जाए तो उससे बड़ा पुण्य क्या होगा।
यही वो टमाटर है जो कभी ₹200 किलो तक बिक चुका है,
और आज यूं मिट्टी में पड़ा सड़ रहा है…
अगर ये किसी सब्ज़ी वाले भाई ने जानबूझकर फेंका है, तो ये और भी दुखद है।
जहाँ ग्राहक से 5 रुपये कम करने में भी हिचक होती है,
वहीं इतना नुकसान करना क्या सही है?
बेहतर ये होगा कि आप अपने नियमित ग्राहकों को ही ये दे दें…
रिश्ते भी मजबूत होंगे और नेकी भी होगी। 🤝
08/03/2026
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने 96 रन से बाजी माकर तीसरी बार इस खिताब को अपने नाम कर लिया है। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 256 रनों का लक्ष्य दिया है। उसने 5 विकेट पर 255 रन ठोके, जो टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में सबसे बड़ा स्कोर है। उसके लिए संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने हाफ सेंचुरी लगाई। जवाब में जसप्रीत बुमराह के 4 और अक्षर पटेल के 3 विकेट के दम पर भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 159 रन पर ऑलआउट कर दिया।
#हरियाणवी #सांग अपणे हरियाणे की एक पराणी अर मशहूर लोकनाट्य कला सै। इसने गाँव-देहात में मेलां, तीज-त्योहारां अर खास मौके पै किया जाया करै सै।
इसमे गाणा, बजाणा, नाच अर संवाद सब कुछ हो सै।
ढोलक , हारमोनियम, नगाड़ा जिसे साज बजाए जां सै।
सांग में ज्यादातर धार्मिक, पौराणिक अर वीर गाथा दिखाई जां सै, सांग का मकसद सिरफ लोगां का मनोरंजन करणा ना था
समाज नै संदेश देणा भी था
अपनी संस्कृति अर परंपरा नै जिंदा राखणा भी
आजकल या सांग परम्परा थोड़ी कम होरी सै, पर फेर भी कई जगहां पर इस कला नै जिंदा राखण की कोशिश चालू सै,
भौत घणी खुशी होइ जब दनोदा गाँव में होए इस प्रोग्राम कै बारे में सुणा, जिसमें दो बहने कितना सुंदर सॉन्ग प्रस्तुतिकरण कर रही है अतः हमनैै भी अपणे बच्चों को प्रेरित करण तई इस तरीके के कार्यक्रम दिखाणे चाहिए
जय हरियाणा जय मां बोली
06/02/2026
“एक बंदे ने एलीट पार्टी से चिल्लाते हुए बाहर दौड़ लगा दी कि—
‘वो लोग इंसान खा रहे हैं!’
और अब वह व्हिसलब्लोअर (भेद खोलने वाला) रहस्यमय तरीके से गायब है।”
“वो इंसान खा रहे हैं”
यह घटना 2013 की बताई जाती है। 21 साल की मॉडल गिउफ्रे रिक्की जेम्सन एक हाई-प्रोफाइल पार्टी से बदहवास हालत में बाहर निकली। उनका दावा था कि उन्होंने वहाँ कुछ अत्यंत डरावनी और असामान्य चीज़ें देखीं। इस घटना के कुछ समय बाद, वह रहस्यमय तरीके से गायब हो गईं और तब से उनका कोई पुख्ता सुराग नहीं मिला।
अब लगभग एक दशक बाद, 2026 में जेफ्री एप्सटीन जांच से जुड़े कुछ दस्तावेज़ सामने आने के बाद यह मामला फिर से चर्चा में है। हालाँकि, इन फाइलों में बड़े लोगों के शोषण नेटवर्क से जुड़ी बातें सामने आई हैं, लेकिन नरभक्षण (कैनिबलिज़्म) या इंसानी बलि जैसे दावों का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। इनमें से ज़्यादातर बातें सुनी-सुनाई या अपुष्ट कहानियाँ हैं, जिन्हें बिना प्रमाण सच मानना ठीक नहीं माना जाता।
गिउफ्रे का मामला आज भी एक अनसुलझी पहेली बना हुआ है और इंटरनेट पर इसे लेकर तरह-तरह की थ्योरियाँ चलती रहती हैं। सच्चाई यह है कि अमीर और रसूखदार लोगों के बीच शोषण और तस्करी के पैटर्न तो मिले हैं, लेकिन “इंसान खाने” जैसे भयानक दावे अब तक सिर्फ दावे ही हैं, जिनकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
13/01/2026
#घोर #कलयुग
हरियाणा के यमुनानगर से सामने आई
ये कहानी है मां और बेटे के उस रिश्ते की, जो नफरत की आग में जलकर हत्या में बदल गया।
गांव के सरपंच की पत्नी बलजिंदर कौर…
जिसे किसी दुश्मन ने नहीं बल्कि उसी के अपने बेटे ने मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस जांच में जो सच सामने आया,
उसे सुनकर हर रिश्ते से मन उठ गया ।
बताया गया कि बेटा गोमित राठी लंबे समय से मां की रोक-टोक से परेशान था।
हर बात पर टोकना, हर फैसले में दखल…
धीरे-धीरे यही नाराजगी नफरत में बदल गई।
इसी दौरान गोमित को एक लड़की से प्यार हुआ,
लेकिन मां ने लड़की की जाति को लेकर कड़ा विरोध किया।
बस यहीं से मां-बेटे के रिश्ते में सिर्फ दरार नहीं,
जहर भर गया।
परिवार ने हालात संभालने के लिए
गोमित को पढ़ाई के बहाने इंग्लैंड भेज दिया…
जिससे वह गुस्से से तिलमिला उठा और वहां जाकर भी उसके दिल में बदले की आग बुझी नहीं।
18 दिसंबर को वह चुपचाप भारत लौटा, कुछ दिन PG में रहा
और 24 दिसंबर की रात…
जानवरों के बाड़े में छिपकर माँ का इन्तजार किया, और फिर
अपनी ही मां पर हमला कर दिया।
पहले बेरहमी से चोटें दीं…
फिर गला दबाकर हत्या कर दी।
इतना ही नहीं,
मामले को हादसा दिखाने के लिए
शव को पानी की हौदी में फेंक दिया।
लेकिन कहते हैं ना—
सच कितना भी छुपा लो, सामने आ ही जाता है।
पुलिस ने साजिश की परतें खोलीं
और मां की हत्या का सच सबके सामने आ गया।
आज सवाल सिर्फ कानून का नहीं…
सवाल है—
क्या रिश्तों में बढ़ती दूरियां
इतनी खतरनाक हो सकती हैं?
आप किसे दौष देंगें??? ❓❓❓❓
खातिरदारी थोड़ी कम हुई रईस जादों की,
शर्म आनी चाहिए तुम्हे,अगर तुम्हारे पास संसाधन है, ईश्वर ने अच्छी लाइफ आपको दी है तो इसका मतलब यह नहीं की आप सरेआम रोड़ पर लोगों को रौंद डालोगे
Appreciable police 👍
13/07/2025
An appeal to everyone
Ab to jago yar
09/05/2025
भटिंडा के गांव में मिले मिसाइल के टुकड़े
पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को किया धवस्त 🇮🇳🇮🇳
Jai hind
Jai Bharat
🇮🇳 💜🅐🅡🅜🅨💜
09/11/2024
Ye bangladeshi Kya chahte hhhhhh ? 🔊🔊🔊🔊🔊🔊
15/06/2024
Thanks God 🙏
Yaha tak bhi lane k liye 🧿🚩🌹
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the establishment
Telephone
Website
Address
Rohtak