The Rohtak Times
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from The Rohtak Times, Media/News Company, PA1, Prabhutanand Ashram , jagdish colony, Rohtak.
19/03/2026
फर्नीचर व्यापारी ने पंजाब में दो पदक जीत रोहतक का किया नाम रोशन
कृष्णा कालोनी के बाशिंदे 59 वर्षीय धावक और फर्नीचर व्यापारी देवी सिंह सैनी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एक और मुकाम हासिल किया। उन्होंने हाल ही में पंजाब के भटिंडा जिले के गुरु काशी यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, तलवंडी साबों में आयोजित 45वीं नेशनल वेटरन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में दो पदक जीत कर रोहतक और हरियाणा का नाम रोशन किया है।
अपने 55+ आयु वर्ग में सैनी ने 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक और 4×100 मीटर रिले में रजत पदक हासिल किया। उनके साथ चमारिया गांव के रामकरण हुड्डा ने भी 4×100 मीटर रिले में रजत पदक प्राप्त किया। इन उपलब्धियों के साथ, सैनी के अब तक राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुल 58 पदक हो गए हैं, जिनमें 26 स्वर्ण, 17 रजत और 15 कांस्य पदक शामिल हैं।
रोहतक लौटने पर उन्हें स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ, गांव टिटौली में सर्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश जी द्वारा उनके असाधारण खेल प्रदर्शन और अथक मेहनत के लिए सम्मानित किया गया।
आर्यवेश ने कहा देवी सिंह सैनी की लगातार उपलब्धियां उन्हें रोहतक का गौरवपूर्ण प्रतिनिधि बनाती हैं और हरियाणा में एथलेटिक्स की जीवंत संस्कृति को प्रदर्शित करती हैं।
इस अवसर पर सैनी ने स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर उम्र में खेल और फिटनेस का महत्व अत्यधिक है और यह युवाओं को प्रेरित करता है कि वे अपने पेशेवर जीवन के साथ-साथ खेल में भी सक्रिय रहें।
कैप्शन: देवी सिंह सैनी पंजाब में जीते मेडल के साथ।
19/03/2026
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने सरकारी खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रबी खरीद सीजन 2026-27 के लिए मंडियों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाये। सभी उपमंडलाधीश अपने क्षेत्र में स्थित मंडियों का दौरा कर आवश्यक सुविधाएं जांचे और आवश्यकता अनुसार सभी प्रबंध करवाये ताकि खरीद सीजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। गेंहू खरीद का कार्य एक अप्रैल 2026 से शुरू होगा।
सचिन गुप्ता स्थानीय लघु सचिवालय स्थित वीडियो कॉन्फें्रस हॉल में रबी खरीद सीजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने सर्व प्रथम मंडियों की सडक़ों के पैच वर्क के कार्य की समीक्षा की। अधिकारियों द्वारा सभी मंडियों में पैच वर्क का कार्य पूर्ण करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि आढ़ती तिरपालों की व्यवस्था रखें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे मंडियों व खरीद केंद्रों में पर्याप्त संख्या में बारदाना की उपलब्धता सुनिश्चित करवाये। सरकार के निर्देशानुसार मंडियों व खरीद केंद्रों में केवल इलेक्ट्रॉनिक तोल मशीने ही प्रयोग की जाएगी।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने सभी मंडियों के अलावा खरीद केंद्रों में उपलब्ध स्थान के साथ-साथ गेहूं भंडारण के बारे में भी समीक्षा की। सरकार के निर्देशानुसार मंडी में फसल लेकर पहुंचने वाले किसान का ट्रैक्टर सहित फोटो होगा, जिसे पोर्टल पर अपलोड करने के उपरांत गेट पास जारी होगा तथा बायोमेट्रिक भी होगी। उन्होंने अधिकारियों को इस संदर्भ में सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मार्केट कमेटी द्वारा सभी मंडियों में किसान सहायता केंद्र खोले जाएं तथा कर्मचारी की नियुक्ति भी की जाए। मंडियों में किसानों के खाने-पीने, शौचालय व आराम इत्यादि की व्यवस्थाएं करवाई जाए।
सचिन गुप्ता ने सभी मार्केट कमेटियों के सचिवों को निर्देश दिए कि वे सोमवार तक यह प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें कि मंडियों में सभी मूलभूत आवश्यकताएं उपलब्ध करवा दी गई है। मंडी के मुख्य प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरे फंक्शनल हो। इसके अलावा मुख्य प्रवेश द्वार पर कंप्यूटर व प्रिंटर की व्यवस्था भी करवाई जाए ताकि गेट पास जारी करने में असुविधा न हो। उन्होंने कृषि उप निदेशक को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों का खातों सहित पूर्ण ब्यौरा मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपडेट करें ताकि किसानों को अदायगी करते समय किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडें।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि सभी खरीद एजेंसियां एवं मार्केट कमेटी के सचिव यह सुनिश्चित करें कि खरीद की गई सभी ढेरियों का इंद्राज एच रजिस्टर में हो। मंडियों के सभी शैडो की सफाई व मंडी से बरसाती पानी के निकासी के प्रबंध भी किए जाये। अधिकारी किसानों को जागरूक करें कि वे सरसों व गेहूं की फसलों को सुखाकर व साफ-सुथरा करके मंडियों में लाएं ताकि फसल बिक्री में असुविधा न हो। मंडी फंडों पर साफ-सफाई का प्रबंध भी करवाया जाये। सरकार द्वारा गेहूं के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रतिक्विंटल निर्धारित किया गया है। सभी आढ़तियों के पास फसल की सफाई के लिए झरने हो तथा मंडियों में आने वाली गेहूं सरसों व अन्य फसलों की झराई व सफाई करवाई जाए।
19/03/2026
आज सिरतार, रोहतक के प्रांगण में संस्थान के प्राचार्य डॉ ए०.डी. पासवान की अध्यक्षता में भारतीय पुनर्वास परिषद (आरसीआई), नई दिल्ली के तत्वाधान में दो दिवसीय स्टेट लेवल कर प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसका विषय ष्इंपैक्ट ऑफ ट्रॉमा ऑन लर्निंग - बिहेवियरष् रहा। इस कार्यक्रम के मुख्यतिथि डा० सुबोध कुमार, पूर्व सदस्य सचिव, भारतीय पुनर्वास परिषद (आरसीआई), नई दिल्ली रहे व विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ प्रदीप कुमार, कंसल्टेंट, साइकिएट्रिक सोशल वर्कर, (सिंह), पीजीआईएमएस, रोहतक उपस्थित रहे। देश के प्रसिद्ध, अनुभवी विशेषज्ञों ने अपने अमूल्य ज्ञान और अनुभवों को प्रतिभागियों के साथ सांझा किया। डॉ बारे विजय प्रसाद, एसोसियेट प्रोफेसर नेदानिक मनोवैज्ञानिक, डिप्टी. ऑफ साइकियाट्री, एआईआईएमएस, नई दिल्ली, डा० प्रियंका, नेदानिक मनोवैज्ञानिक, किशोर न्याय बोर्ड दिल्ली और दिल्ली उच्च न्यायालय, डॉ कर्मबीर कुंडू, पुनर्वास मनोवैज्ञानिक, सिविल अस्पताल, रोहतक तथा डॉ जोगिन्द्र, नेदानिक मनोवैज्ञानिक, पं.बी.डी. शर्मा, पीजीआईएमएस, रोहतक बतौर रिसोर्स परसन सम्मिलित हुए जिनका संस्थान में पहुँचने पर प्राचार्य डॉ ए.डी. पासवान द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया तथा मुख्यतिथि के साथ सभी रिसोर्स परसन द्वारा संस्थान के प्रांगण में पौधा रोपण किया गया। तत्पश्चात् द्वीप प्रज्ज्वलित करके प्रौग्राम का शुभारम्भ किया गया। मुख्यातिथि ने देश के विभिन्न संस्थानों से आये प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सीखने और व्यवहार पर आघात का गहरा नकारात्मक प्रभाव पड़ता है जो मस्तिष्क के विकास को प्रभावित कर उकाग्रता, स्मृति और भावनाओं के नियंत्रण में बाधा डालता है। इससे बच्चें डर, चिंता, अत्यधिक सतर्कता या आकामकता प्रदर्शित कर सकते है। संस्थान के प्राचार्य डॉ ए.डी पासवान ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यकम शिक्षकों एवं विशेषज्ञों की क्षमता वृद्धि में अत्यन्त सहायक सिद्ध होते है तथा दिव्यांगजनों के समग्र विकास एवं पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। इस कार्यकम के दौरान इन सभी विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। संस्थान के निदेशक एवं अतिरिक्त उपायुक्त, रोहतक श्री नरेन्द्र कुमार, आई.ए.एस. ने प्राचार्य, सिरतार को उनके कुशल नेतृत्व में कार्यकम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यन्त ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया। इस कार्यकम को कोरडीनेट श्रीमति अन्जू, कोर्स कोरडीनेटर द्वारा किया गया।
19/03/2026
जिला के मायना गांव की बेटी आशिता चौधरी पंघाल ने क्षेत्र का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। वर्तमान में ब्रिटेन में बीएससी कंप्यूटर साइंस की शिक्षा प्राप्त कर रही आशिता का चयन उनकी यूनिवर्सिटी द्वारा ईस्टर अवकाश के दौरान आयोजित एक सप्ताह की अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला के लिए किया गया है, जो यूरोप के देश डेनमार्क के ऐतिहासिक कोल्डिंगहुस म्यूज़ियम में आयोजित होगी।
कोल्डिंगहुस 13वीं शताब्दी में निर्मित एक ऐतिहासिक किला है, जो समय के साथ राजमहल और अब एक प्रतिष्ठित म्यूज़ियम के रूप में विकसित हो चुका है। यह स्थल अपनी ऐतिहासिक विरासत के साथ-साथ आधुनिक वास्तुकला और शोध गतिविधियों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ऐतिहासिक स्थलों को दिव्यांगजन के लिए अधिक सुलभ बनाना है। इसमें विभिन्न देशों के छात्र भाग लेकर यह अध्ययन करेंगे कि किस प्रकार आधुनिक तकनीक, विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर ऐसे स्थानों को सभी के लिए सहज और अनुकूल बनाया जा सकता है।
आशिता इस कार्यशाला में चुनिंदा छात्रों के समूह के साथ मिलकर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगी, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित समाधान जैसे स्मार्ट नेविगेशन, असिस्टिव टेक्नोलॉजी और समावेशी डिजाइन को शामिल किया जाएगा ताकि दिव्यांग व्यक्तियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आशिता आगामी 22 मार्च को लंदन से इस कार्यशाला के लिए रवाना होंगी तथा 27 मार्च को वापस लौटेंगी।
आशिता के पिता अधिवक्ता राजनारायण पंघाल, जो जिला बार रोहतक के सदस्य हैं, तथा माता रीना ग्रेवाल, जो स्थानीय गवर्नमेंट कॉलेज में फिजिक्स की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं, ने इसे परिवार एवं क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह अवसर न केवल आशिता के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में समावेशी सोच और तकनीकी नवाचार को भी बढ़ावा देगा। परिवार और क्षेत्र के लिए यह अत्यंत गौरव की बात है कि मायना की बेटी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, तकनीक और सामाजिक सरोकारों से जुड़े इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का हिस्सा बन रही है।
18/03/2026
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जिला में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और शहरी जलभराव की समस्या को निपटाने के उद्देश्य से सभी संबंधित विभागों को मिशन मोड में कार्य करने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर समन्वित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नागरिक सुविधा, जन स्वास्थ्य और शहरी लचीलापन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं। जिला प्रशासन अब एक सक्रिय, डेटा-आधारित और जवाबदेह शहरी प्रबंधन प्रणाली की दिशा में कार्य कर रहा है।
सचिन गुप्ता स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ मानसून पूर्व तैयारियों और ग्रीष्मकालीन जल आपूर्ति को लेकर आयोजित व्यापक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर घर तक स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में, विशेषकर गर्मी के चरम समय में, पर्याप्त, सुरक्षित और समान रूप से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि अवैध जल कनेक्शनों को काटा जाए ताकि पेयजल में गंदे पानी की मिलावट न हो। पाइपलाइन की गुणवत्ता सुनिश्चित कर लीकेज मुक्त आपूर्ति की जाए। टेल-एंड और संवेदनशील क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से आपूर्ति सुदृढ़ की जाए। वर्तमान में नहर आधारित जलघरों से दिन में दो बार जल आपूर्ति की जा रही है। स्थानीय मॉडल टाउन, कमल कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी, सलारा मोहल्ला और जनता कॉलोनी जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता हस्तक्षेप के लिए चिन्हित किया गया है।
सचिन गुप्ता ने कहा कि जल अवसंरचना मजबूत करने के साथ-साथ क्षमता में वृद्धि की जा रही है। जेएलएन नहर और बीएसबी नहर से जल आपूर्ति की जा रही है। शहर में 5 प्रमुख नहर आधारित जलघर संचालित है तथा ट्यूबवेल की भी सुविधा है। शहर में 12.45 करोड़ रुपए से नवनिर्मित आईडीसी बूस्टर चालू किया गया है तथा 16.63 करोड़ रुपए की लागत से शहर की पुरानी क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को बदला जाएगा। जलघर नंबर एक (सोनीपत रोड) का उन्नयन 27.23 करोड़ रुपये की राशि से किया जायेगा। इससे सोनीपत रोड पर स्थित वाटर चैनल को कवर किया जाएगा तथा जलघर के टैंकों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। बोहर व गढ़ी-बोहर में क्षमता विस्तार प्रस्तावित है। गढ़ी बोहर और तिलियार के पास अतिरिक्त जल भंडारण टैंक हेतु भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है।
17/03/2026
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता ने 18 मार्च को माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की बार काउंसिल के चुनाव के लिए स्थानीय जिला न्यायालय परिसर में किए गए प्रबंधों का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला में इस चुनाव के लिए 6 मतदान केंद्र बनाये गए है तथा जिला में 4166 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
सचिन गुप्ता ने अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, मंडल आयुक्त के ओएसडी शुभम, चुनाव तहसीलदार सरला व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ स्थानीय जिला न्यायिक परिसर में माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की बार काउंसिल के चुनाव के लिए किए गए प्रबंधों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि 18 मार्च को सुबह 9 से 5 बजे तक बार काउंसिल चुनाव के लिए मतदान होगा तथा इसके लिए स्थानीय न्यायिक परिसर में 6 मतदान केंद्र स्थापित किए गए है।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि बार काउंसिल के चुनाव के लिए प्रशासन द्वारा 6 मतदान पार्टियां तथा दो आरक्षित पार्टियां गठित की गई है। बार काउंसिल के चुनाव शांतिपूर्वक व निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के दृष्टिगत सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। उन्होंने कहा कि बार काउंसिल के चुनाव के लिए मंडल आयुक्त के ओएसडी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा डयूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए है। चुनाव कार्यालय द्वारा चुनाव ड्यूटी में तैनात स्टाफ को आज हैंड्स ऑन ट्रेनिंग भी दी गई।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Website
Address
PA1, Prabhutanand Ashram , Jagdish Colony
Rohtak
124001