Siddharth Kasyap
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Siddharth Kasyap, Artist, Laxman Jhula Road, Rishikesh.
03/12/2025
मुंबई के लिए उड़ान भरने को तैयार हूँ, पर सच कहूँ तो मन का एक बड़ा हिस्सा यहीं देवभूमि में छूट गया है।
बीते तीन दिन हिमालय की गोद में स्थित ‘आनंदा’ में किसी आध्यात्मिक यज्ञ से कम नहीं थे। वहाँ भारत के हमारे प्राचीन और सनातन ज्ञान—आयुर्वेद और वेदांत दर्शन—को इतनी गहराई और नए दृष्टिकोण से समझने का जो दुर्लभ अवसर मिला, उसने जीवन के प्रति मेरा नज़रिया ही बदल दिया।
पहले हिमालय के विराट दर्शन ने विनम्रता का पाठ पढ़ाया और फिर माँ गंगा की दिव्य आरती ने अंतरात्मा को शांत किया।
और आज दोपहर... प्रस्थान से ठीक पहले, ऋषिकेश के नीम बीच पर माँ गंगा के पावन जल में वह अंतिम स्नान। वह सिर्फ एक डुबकी नहीं थी, बल्कि इन सभी दिव्य अनुभवों का निचोड़ थी। ऐसा लगा जैसे अपनी सारी थकान और अज्ञान को माँ की धारा में बहाकर, एक नई पवित्रता धारण कर ली हो।
शरीर मुंबई लौट रहा है, पर आत्मा तृप्त है और एक नई, आध्यात्मिक ऊर्जा से भरकर लौट रही है।
फिर मिलेंगे देवभूमि! कृतज्ञ हूँ।
जय सनातन संस्कृति, जय माँ गंगे! 🙏✈️🏔️
विगत रविवार हमारे वर्ली सीफ़ेस निवास पर
पुण्यसम्राट आचार्य जयंतसेन सूरीश्वरजी महाराज साहेब के
पट्टधर एवं वर्तमान गच्छाधिपति
आचार्य नित्यसेन सूरीश्वर जी महाराज साहेब
मुनिमण्डल और साध्विमंडल सहित पधारे।
गुरुदेव के आगमन पर ढोल–नगाड़ों की मंगल ध्वनि गूँजी,
और परिवार की ओर से दादीजी तेजकुंवर काश्यप,
माताजी नीता काश्यप,
पूर्वी काश्यप और अमी काश्यप ने
परंपरागत गवली कर भक्ति से स्वागत किया।
मुझे और मेरे अनुज श्रवण काश्यप को
वर्ली सीफ़ेस से गुरुदेव के संग पैदल विहार में
साथ चलने का सौभाग्य मिला—
जो जीवन के अविस्मरणीय पलों में एक है।
निवास पर
सारांश काश्यप ने तबले पर सुंदर संगत करते हुए
हमारी प्रस्तुति “गुरुवर तुमको प्रणाम” को
और भी भावपूर्ण बना दिया।
इस पावन अवसर पर मेरे पिता
मध्यप्रदेश शासन के MSME कैबिनेट मंत्री श्री चेतन्य काश्यप
सपरिवार उपस्थित रहे।
साथ ही
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री श्री मंगल प्रभात लोढ़ा
भी पधारे और गुरुदेव के दर्शन व आशीर्वचन प्राप्त किए।
मुनिवर विद्वतरत्न जी व निपुणरत्न जी महाराज साहेब के आशीर्वचन,
आचार्य श्री का मंगलिक,
तथा साधर्मिकों हेतु नवकारसी व स्वामिवत्सल्य—
पूरा दिवस भक्ति, सौभाग्य और दिव्यता से भर गया।
इस शुभ दिन पर
हम सभी को समिक्षा काश्यप (जो विदेश में पढ़ रही है) की कमी
बहुत खली—उसकी उपस्थिति इस पल को और पूर्ण बना देती।
🙏🌼
“गुरुकृपा से आलोकित यह दिव्य दिवस
हमारे जीवन में प्रेरणा, शांति और धर्ममार्ग का प्रकाश बनकर रहे।”
18/10/2025
धनतेरस की पावन संध्या पर
रतलाम में मेरे पिताजी एवं मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य कश्यप जी व परिवार संग माँ लक्ष्मी के महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन व आरती 🙏
धन्वंतरि जयंती (आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि) एवं धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌺
माँ लक्ष्मी की कृपा हम सभी पर बनी रहे, समृद्धि और सौभाग्य का प्रकाश हर घर में फैले ✨
रतलाम की विश्व में अनूठी परंपरा — जहाँ लोग अपना धन व आभूषण मंदिर ट्रस्ट में अर्पित करते हैं जिससे मंदिर को सजाया जाता है और दीपावली के बाद ससम्मान लौटाया जाता है — समाजिक समरसता और विश्वास का अद्भुत प्रतीक है 🇮🇳❤️
16/10/2025
दीपावली के अवसर पर हमारे रतलाम निवास पर आयोजित इस विशेष दीप मिलन समारोह के आयोजन में शहर के युवाओं के साथ संवाद का अवसर प्राप्त हुआ।
यह कार्यक्रम मेरे पिता, मध्यप्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य कश्यप जी ( ) द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें 800 से अधिक युवाओं एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।
स्टार्टअप्स, नवाचार और आधुनिक उद्यमिता पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।
परिवार की ओर से धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए अपने अनुभव साझा करना मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण रहा।
इस अवसर पर मेरी म्यूज़िकल शॉर्ट फ़िल्म “आज़ादी” का विशेष प्रदर्शन भी किया गया।
युवा पीढ़ी द्वारा मिले स्नेह और जुड़ाव ने मन को गहराई से छू लिया — यह देखकर संतोष हुआ कि “आज़ादी” का संदेश युवाओं को प्रेरित कर रहा है।
✨ रचनात्मक संवाद और प्रेरणादायी सोच ही उज्जवल भारत की पहचान है। ✨
22/07/2025
Last Sunday was truly special ✨ Had the privilege to attend the Miss India Universe ( )Sufi Night at the beautiful Unwind Resort, Indore 🌙( )
Big thanks to my dear friend Yash Tongia ( )– proud owner of the resort and a part of this grand pageant by Glamanand Events curated by Nikhil Anand 👑( )
Also great connecting with Ankit Tamang from Global Fusion & Tap China Gate – the amazing hospitality partners 🍽️
Wishing all the stunning contestants the very best for the competition! 💫
18/07/2025
वृक्षारोपण — धरती माता के चरणों में एक छोटा-सा प्रणाम 🌱
विगत रविवार रतलाम प्रवास के दौरान मुझे सौभाग्य मिला — झमक लाल वोरा रोटरी मिनी जंगल में रतलाम के ऊर्जावान एवं पर्यावरण प्रेमी DRM श्री अश्विनी कुमार जी और रोटरी परिवार के अनेक सम्माननीय सदस्यों के साथ मिलकर वृक्षारोपण करने का।
इस सुंदर पहल के पीछे जिन दो साथियों का संकल्प, समर्पण और श्रम है — श्री रितेश वोहरा और श्री प्रद्युम्न मजावदिया, वे वास्तव में परिवर्तन के वाहक हैं। आप दोनों जैसे मित्र और भाई होना मेरे लिए गर्व की बात है। 🙏
इस अवसर पर मुझे अपने विचार रखने का भी सौभाग्य मिला। मैंने कहा कि —
वृक्ष लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक कर्म है।
यह उस वायु, उस मिट्टी, उस जल के प्रति आभार है, जिसने हमें जीवन दिया है।
हमारे ऋषि-मुनियों ने वृक्ष को ‘जीवित प्राणी’ माना और ‘वृक्ष देवता’ कहकर उसकी पूजा की —
और आज विज्ञान भी इस बात की पुष्टि करता है कि वृक्ष हमारे अस्तित्व की रीढ़ हैं।
वृक्षारोपण वास्तव में प्रकृति के प्रति कृतज्ञता है — एक मौन संकल्प कि हम भी इस धरती के रक्षक बनें, केवल उपभोगकर्ता नहीं।
मैं Rotary Ratlam का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझे इस पुण्य यज्ञ का हिस्सा बनाया।
चलो, मिलकर धरती को फिर से हरा-भरा बनाएं — ये सेवा भी है, साधना भी।
🌳
15/07/2025
शनिवार को रतलाम में आयोजित स्व. श्री अज़हर हाशमी जी की स्मृति में एक भावपूर्ण संगीतमय संध्या का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला। मेरे साथ अतिथि के रूप में रतलाम के ऊर्जावान DRM श्री अश्विनी कुमार जी भी उपस्थित रहे।
हाशमी साहब द्वारा लिखे गए गीतों को उनके शिष्यों ने बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत किया — जिसने मुझे भी प्रेरित किया कि मैं अपनी एक अनरिलीज़्ड रचना, “क्यों समझती ख़ुद को तुम कमजोर बिटिया “ जो बेटियों पर आधारित है और हाशमी जी ने ही लिखी थी, सबके सामने प्रस्तुत कर आनद आया ।
मेरा गीत ‘रामवाला हिंदुस्तान’ भी वहाँ प्रदर्शित किया गया, जिसे उन्होंने लिखा था और जो मेरे दिल के सबसे करीब है।उनके शिष्यों द्वारा संकलित उनके संस्मरण की किताब “बलिहारी गुरु आपकी “ का विमोचन भी किया ।
कार्यक्रम में शहर के कई विद्वान शिक्षक, साहित्यप्रेमी और छात्र भी मौजूद थे। मैंने संयोजक विधार्थी परिवार एवं आयोजक डॉ. प्रवीणा देवेसर को हर साल इस कार्यक्रम को और भव्य रूप में करने का संकल्प दिया और साथ ही अगले वर्ष से ‘अज़हर हाशमी सम्मान’ शुरू करने की घोषणा की — ₹51,000 की पुरस्कार राशि के साथ एक होनहार साहित्यकार या कवि को समर्पित।
हाशमी साहब से जुड़ी मेरी यादें, उनके विचार, और उन्होंने मुझे जिस दर्शन और साहित्य की दिशा में गहराई दी — वो हमेशा मेरी रचनाओं में जीवित रहेंगे। 🙏🎶📖
06/05/2025
What a vibe!
Attended the Closing Ceremony of the supercharged Basketball Summer Camp by and my dear friend , along with my brother and celebrated his birthday too with the kids .
Court pe sirf ball nahi bounce hota… yahaan sapne jagte hain, self-belief banta hai aur zindagi ko nayi disha milti hai!
I got to speak to these young warriors and told them:
“Khelo, girro, seekho… par rukna mat, kyunki game hi badlega tumhari game!”
Big salute to the organisers — yeh hai hamara Sahi Khelo India — jo zameen par aake khel karwa raha hai, un baccho ke liye jo sapne to leke aate hain, par platform nahi milta.
You didn’t just organise a camp — you built a movement.
This is how real change bounces in — one kid, one basket at a time. Congratulations to Sonesh for an initiative running since 14 years and all the best .
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Laxman Jhula Road
Rishikesh