Rewari news Alert

Rewari news Alert

Share

news

29/09/2024

ये सुनो और देखो

विपक्ष क्यों घबराया........#news #media #trending #breakingnews #video @rewarinewsalert3473 30/04/2024

भारी भीड़ देख कर किस के छूटे पसीने

विपक्ष क्यों घबराया........#news #media #trending #breakingnews #video @rewarinewsalert3473

रेवाड़ी ना डरूंगा ना दबूँगा 29/03/2024

ना डरूंगा और ना दबुगा

रेवाड़ी ना डरूंगा ना दबूँगा

13/03/2024

*नशे के विरूद्घ प्रशासन अलर्ट*:
*मादक पदार्थों के खिलाफ हैं जीरो टॉलरेंस नीति : डीसी*
- *डीसी राहुल हुड्डा ने ली नार्को समन्वय कमेटी की समीक्षा बैठक*
- *औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा नशे में इस्तेमाल होने वाले कैप्सूल प्राप्त होने पर मेडिकल स्टोर को किया सील*
*रेवाड़ी, 13 मार्च ( प्रेम भारद्वाज )
बुधवार को जिला सचिवालय सभागार में नार्को समन्वय कमेटी की समीक्षा बैठक डीसी राहुल हुड्डा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एसपी दीपक सहारन ने समन्वय कमेटी के समक्ष विभागीय जानकारी दी।
डीसी राहुल हुड्डा ने कहा कि नशे की समस्या समाज के लिए एक गंभीर समस्या है। आम नागरिक विशेषकर युवा नशे की गिरफ्त में आकर अपने लक्ष्य से भटक रहे हैं। नशा समाज व देश को अंदर ही अंदर खोखला कर रहा है। इस गंभीर समस्या से सभी के समन्वय व सहयोग से निपटा जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन नशे के विरूद्घ सकारात्मक मुहिम चला रहा है और हाल ही में औषधि नियंत्रण अधिकारी रेवाड़ी रजनीश धानीवाल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा रेवाडी शहर के मेडिकल स्टोर को 1136 नशे में इस्तेमाल होने वाली कैप्सूल प्राप्त होने पर सील कर दिया गया है। दुकानदार के पास इन दवाइयों की खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड नहीं पाया गया। विभाग द्वारा मेडिकल स्टोर संचालक को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। औषधि नियंत्रण विभाग सरकार व प्रशासन के दिशानिर्देश अनुसार निरन्तर अवैध नशा बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है।
डीसी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने मादक पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। उन्होंने बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस बारे सर्वे करवाते हुए नशा करने वालों की पहचान करें और उनकी काउंसलिंग करवाएं। उन्होंने कहा कि इस बारे गांव व शहरों में टीम बनाकर आमजन के साथ-साथ विद्यालय व महाविद्यालय के विद्यार्थियों को नशा न करने बारे जागरूक करें।
डीसी ने कहा कि अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर (एनकार्ड) का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की लत से रोकने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहें है। विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा के दौरान नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी भी देते हुए जागरूक किया जाए।
----------

13/03/2024

*अधिकारी चिन्हित अपराधों के संबंध में करें मजबूत पैरवी, बचने न पाए अपराधी : डीसी*
* *डीसी राहुल हुड्डा ने चिन्हित अपराधों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश*
*रेवाड़ी 13 मार्च ( प्रेम भारद्वाज )
डीसी राहुल हुड्डा की अध्यक्षता में बुधवार को जिले से संबंधित चिन्हित अपराधों के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। डीसी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जो मामले चिन्हित अपराध योजना के तहत आते है, पुलिस विभाग उनकी पूरी गहनता से जांच कर रिपोर्ट तैयार करे। ऐसे मामलों की जांच संबंधित अधिकारी पूरी प्रक्रिया की रिपोर्ट कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग चिन्हित अपराधों के मामलों में कोर्ट में जाने से पहले उसकी अच्छी रिपोर्ट तैयार करें ताकि अपराधी को अधिक से अधिक सजा मिल सके।
डीसी ने कहा कि प्राय: देखने में आया है कि कोर्ट में केस की मजबूती न होने के कारण कई बार अपराधी सजा से बच जाते हैं। सक्ष्यों के अभाव और कमजोर पैरवी के कारण केस कमजोर हो जाते हैं और न्यायालय में टिक नहीं पाते। इसलिए कानूनी तकनीकी और विभिन्न प्रकार के केसों में साक्ष्यों के बचाव और उनकी सुरक्षा तथा कानूनी पहलुओं द्वारा मजबूत पैरवी संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाए, जिससे अपराधी बचने न पाएं। बैठक में मामलों से संबंधित बचाव साक्ष्य और तकनीकी कानूनी पहलुओं बारे विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर पर एसपी दीपक सहारन सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
----------

Photos from Rewari news Alert 's post 13/03/2024

मोदी सरकार में चारों तरफ हुआ है अभूतपूर्व विकास- वन्दना पोपली

12 मार्च -भारतीय रेल को केंद्र सरकार की ओर से आज बड़ा तोहफा मिला है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 85000 करोड़ से ज्यादा की रेल परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम को लेकर 674 स्टेशनों पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें हरियाणा के रेवाड़ी स्टेशन पर भी परियोजना का शिलान्यास किया गया। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली रही तथा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महामंत्री सत्यदेव यादव ने की।
वंदना पोपली ने कहा इंफ्रास्ट्रक्चर में आज जिस प्रकार से भारत प्रगति कर रहा है यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार की देन है। रेवाड़ी में चारों तरफ जिस प्रकार से इंफ्रास्ट्रक्चरल विकास हुआ है वह अभूतपूर्व है। सड़कों के विकास के साथ-साथ रेल मार्ग का विकास रेवाड़ी की प्रगति में सहायक बना है। 152 डी, द्वारका एक्सप्रेसवे तथा रेवाड़ी के आसपास बने हुए हाईवे विकास की नई गाथा कह रहे हैं। रेलवे में भी रेवाड़ी स्टेशन के विकास के कार्य प्रगति पर हैं। हरियाणा को पांच वंदे भारत ट्रेन मिली है। हरियाणा को इस वर्ष रेल बजट में केंद्र सरकार द्वारा रिकॉर्ड 2861 करोड़ से अधिक का बजट आवंटित किया गया है। यह पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा दिए गए बजट से 9 गुना है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश बदलाव की नई इमारत लिख रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज के अपने भाषण में कहा कि यह तो ट्रेलर है हम तो इससे आगे जाना चाहते हैं और देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताते हुए अपनी मोहर लगा रही है।
आज के इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय कांटीवाल और सुनील ग्रोवर तथा सोमदत्त प्रधान के साथ सत्यनारायण शर्मा और रमेश चंद्र मीणा ADSTE, गौरव कुमार DMO, राजकुमार शर्मा DCMI तथा सी पी यादव स्टेशन अधीक्षक भी उपस्थित रहे।

12/03/2024
Want your business to be the top-listed Media Company in Rewari?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Rewari
123401

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm