DD Today Rewari

DD Today Rewari

Share

News personality baton baton mein
a monthly national hindi news paper
a web portal
www.batonbatonm

Photos from DD Today Rewari's post 23/12/2020

SYL पर सिर्फ ड्रामा कर रही हैं BJP: हुड्डा

रेवाड़ी ( बातों बातों में / रणदीप रोड़ ) पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार करने पहुंचे। इस मौक़े पर हुड्डा ने कहा कि ये सिर्फ स्थानीय निकाय चुनाव नहीं है बल्कि ये हरियाणा के भविष्य की राजनीति तय करेगा। ये मतदाताओं के लिए बीजेपी सरकार को सबक सिखाने का मौक़ा है। जिस तरह सरकार लगातार आमजन की अनदेखी कर रही है, लोग भी उसी तरह चुनाव में बीजेपी की अनदेखी करेंगे। जिस तरह जनता ने बरोदा उपचुनाव में बीजेपी के घमंड को चकनाचूर किया था, उसी तरह नगर परिषद, नगर पालिका और नगर निगम चुनावों में भी जनता बीजेपी को मात देने का काम करेगी। क्योंकि मौजूदा सरकार से हर वर्ग परेशान है। बीजेपी सरकार में किसानों को फसलों का भाव नहीं मिल रहा, मजदूरों को काम नहीं मिल रहा, युवाओं को रोज़गार नहीं मिल रहा, कर्मचारियों को भत्ते-पेंशन नहीं मिल रहे और छोटे व्यापारी को कारोबार के अवसर नहीं मिल रहे। इसलिए हर वर्ग मौजूदा सरकार से छुटकारा चाहता है और फिर से प्रेदश में कांग्रेस की सरकार बनवाना चाहता है। स्थानीय निकाय चुनावों से इसकी शुरुआत हो जाएगी।

हुड्डा ने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के चारों ओर बैठे हैं। लेकिन उनकी समस्या का समाधान करने के बजाए सरकार इतने बड़े आंदोलन की अनदेखी कर रही है। एसवाईएल को लेकर अपनी ज़िम्मेदारी निभाने की बजाए बीजेपी सिर्फ ड्रामा कर रही है। कांग्रेस सरकार के दौरान हांसी-बुटाना नहर बनाई गई थी लेकिन बीजेपी सरकार ने उसमें पानी लाने के लिए एक भी क़दम आगे नहीं बढ़ाया। इसके विपरित हमारी बनाई गई दादूपुर नलवी नहर को आंट दिया। और चार साल से सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी हरियाणा के हक में है सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। इसीलिए जनता अब बीजेपी की नीति और मंशा दोनों को बख़ूबी समझ चुकी है। किसान ,मजदूर व्यापारी व अन्य कोई वर्ग बीजेपी के झूठे किसी भी झांसे में नहीं आने वाले।

कांग्रेस उम्मीदवार विक्रम यादव के लिए वोट मांगने पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हमारी सरकार के दौरान रेवाड़ी में रेलवे लाइन बिछवाने, हॉस्पिटल, यूनिवर्सिटी, मिनी सचिवालय बनवाने जैसे रिकॉर्ड तोड़ काम हुए। इतना ही नहीं कांग्रेस सरकार के दौरान ही रेवाड़ी में सैंकड़ों सामुदायिक केंद्र, सड़कें और पार्क बनवाए गए। साथ ही ज़िले में पानी की लाइन और सीवरेज बिछवाने जैसे आधारभूत काम किए गए। कांग्रेस सरकार के दौरान ही रेवाड़ी के युवाओं को बंपर रोज़गार दिए गए। लेकिन कांग्रेस सरकार के मुक़ाबले बीजेपी सरकार के दौरान रेवाड़ी में एक भी जनहित का काम नहीं हुआ।

हुड्डा ने कहा कि मौजूदा सरकार रेवाड़ी में कोई बड़ी परियोजना लाना तो दूर, वो स्थानीय समस्याओं का निदान करने में भी पूरी तरह विफल रही है। ऐसा लगता है कि सरकार को आमजन की समस्याओं से कोई सरोकार ही नहीं है। इसलिए ज़रूरी है कि निकाय चुनावों में बीजेपी को सबक सिखाया जाए और कांग्रेस उम्मीदवार को जिताया जाए।

Want your business to be the top-listed Media Company in Rewari?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Rewari