SSP TIMES

SSP TIMES

Share

जनता का विश्वास, हमारा प्रयास

26/01/2023

कप्तान परिवार का सरल और मिलनसार स्वभाव,दलित और अल्प संख्यक वोट बैंक के सहारे हमेशा लहराते आये है रेवाड़ी विधानसभा सीट पर अपना परचम

एक से ज्यादा प्रतिद्वन्दी का चुनाव लड़ना और व्यापारिक पकड़ भी कप्तान हॉउस को जिताने में निभाती है अहम् भूमिका

रेवाड़ी,26 जनवरी (पवन कुमार )I अपनी राजनैतिक विश्लेषण में हम आज कैप्टन हॉउस कि बात करते है I आजादी के बाद रेवाड़ी विधानसभा पर अधिकांश कप्तान हॉउस (सहरानवास) का ही कब्ज़ा रहा I दो बार कप्तान अजय यादव के पिता अभय सिंह यादव, लगातार 6 बार कप्तान अजय यादव स्वयं खुद और अब एक बार चिरंजीव राव विधायक है I आखिर ऐसा क्या है कि रेवाड़ी की जनता कप्तान अजय यादव से नाराजगी के बावजूद भी उन्हें जिताती आ रही है I अभी तक ऐसा भी प्रतीत नहीं होता कि जनता ने कप्तान परिवार को राजनीति से बाहर करने का मन बना लिया हो,अगर ऐसा होता तो चिरंजीव राव रेवाड़ी विधायक नहीं बनते I परिवार के तीनों विधायकों में एक चीज तो समान्य है ,वह है उनका सरल स्वभाव,भोलापन और मिलनसार होना,जो एक बड़ा गुण रहा है और साबित हो भी रहा है , जो उनको जनता से दूर नहीं होने देता I जहां कप्तान जनता के बीच बने रहते है वहीं राव इंद्रजीत से मिलने के लिए समय लेना पड़ता है और कप्तान का कार्यालय जहां शहर के बीचो बीच है वहीं राव इंद्रजीत का कार्यालय शहर के बाहर है I कहते है कि कप्तान अगर बैडरूम में भी हो तो वहां भी मिला जा सकता है लेकिन राव इंद्रजीत से मिलने के लिये काफ़ी मशक्क्त करनी पड़ती है I दूसरा कारण उनके परिवार का राजनीति में कायम होने का यह भी है कि वह स्वयं तो कांग्रेस में है ही और उनका परिवार भी कांग्रेसी विचारधारा का रहा है I आजादी के बाद अधिकांश कांग्रेस ही प्रदेश में सत्ता रही है और अगर प्रदेश में कोई और सरकार भी रही हो तो भी कप्तान परिवार ने उनसे अपना संतुलन बनाये रखा है I सत्ता किसी भी पार्टी की रही हो, वे रेवाड़ी के विधायक बने I सही मायने में रेवाड़ी विधानसभा सीट में कांग्रेस का दलित वोट बैंक,कप्तान परिवार का व्यापारियों को दुखी ना करना,सरल स्वभाव और मॉडल टाउन में निवास स्थान होना ही कप्तान परिवार कि जीत को सुरक्षित करता है I यह तो सच है कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के दो फाड़ (असली भाजपा और नकली भाजपा) के बीच तनातनी के कारण चिरंजीव राव बाजी मार गये I लेकिन इसके साथ पका हुआ कप्तान का वोट बैंक भी था,जिस कारण चिरंजीव राव विधायक बने I आखिर वह स्थाई वोट बैंक क्या है जिसके सहारे वह उम्मीद से ज्यादा वोट ले जाते है,चाहे कांग्रेस की सत्ता रहे या ना रहे I सब को पता है कि कप्तान परिवार की कांग्रेस की टिकट किसी भी सूरत में नहीं कटेगी,जिस कारण कांग्रेस विचारधारा के लोग एक जुट रहते है और कप्तान परिवार के अलावा कोई अन्य कांग्रेस से टिकट लेने कि सोचता भी नहीं और प्रयास भी नहीं करता I कप्तान अजय यादव के पी ए महावीर यादव ने दीपेंद्र हुड़्डा से नजदीकयां बनाई पर वह कहीं काम ना आई I जहां कांग्रेस से रेवाड़ी विधानसभा से एक ही परिवार टिकट के दावेदार है वहीं भाजपा में हर नेता टिकट का दावेदार है, मानो गरीब की बहु सबकी भाभी हो I नौबत यहां तक आ जाती है कि वह बहु अपने पति की भी नहीं रहती I लोग कहते है कि कप्तान की किस्मत है कि वह लगतार 6 बार विधायक बने I लेकिन ऐसा नहीं है, सचाई यह है कि अगर किसी पार्टी की लहर ना हो और दो से ज्यादा बराबर के उम्मीदवार चुनाव में हो तो कांग्रेस का पलड़ा भारी हो ही जाता क्योंकि दलित वोट बैंक का रुझान हमेशा कांग्रेस की तरह ही होता है जो कहीं नहीं जाता I भाजपा ने राष्ट्रवाद और हिन्दू राष्ट्र बनाने के दम पर इसे खत्म करने कि कोशिश कि पर भाजपा से ज्यादा आम आदमी पार्टी कांग्रेस के वोट बैंक पर मुफ्त देने के सहारे काबिज हो रही है,जो कांग्रेस के लिए कहीं ना कहीं नुकसान दायक है I अरविंद केजरीवाल कांग्रेस से ज्यादा दलितों और मुसलमानों के शुभचिंतक बनते जा रहे है जो अगले विधानसभा चुनाव में रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव की कुर्सी को हिला सकते बेशक़ आम आदमी पार्टी उम्मीदवार उस पर बैठ ना पाये और यह आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के लिए एक सुनेहरा अवसर होगा, अगर भाजपा एक जुट रही तो, लेकिन अगर भाजपा के बेर बिखर गये तो फिर ढाक के वहीं तीन पात्र रहेंगे I

पवन कुमार (संपादक)
एसएसपी टाइम्स रेवाड़ी
फ़ोन : 81684 65934

सरकार के प्रयासों से शीघ्र सकुशल स्वदेश लौटेंगे भारतीय नागरिक : डीसी 01/03/2022

http://www.ssptimes.in/rewari-news/indian-citizens-will-soon-return-home-safely-with-the-efforts-of-the-government-dc/

सरकार के प्रयासों से शीघ्र सकुशल स्वदेश लौटेंगे भारतीय नागरिक : डीसी - एसडीएम सिद्धार्थ दहिया, एसडीएम बावल संजीव कुमार व सीटीएम देवेंद्र शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने यूक्.....

भिवानी में 38वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी 25 से 27 फरवरी तक 21/02/2022

http://www.ssptimes.in/rewari-news/38th-state-livestock-exhibition-in-bhiwani-from-25-to-27-february/

भिवानी में 38वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी 25 से 27 फरवरी तक लकी ड्रॉ में रोजाना ट्रैक्टर, बुलेट मोटर साईकल, स्कूटी जीतने का सुनहरी मौका रेवाड़ी,SSP TIMES, 21 फरवरी: पशुपालन एवं डेयरी ....

पुलवामा शहीदों की याद में लगाया रक्तदान शिविर 14/02/2022

पुलवामा शहीदों की याद में लगाया रक्तदान शिविर रक्तदान महादान, सभी रक्तदान करने के लिए आएं आगे : सीटीएम रेवाड़ी,ssptimes 14 फरवरी: पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर शहीद....

रानौली में एसडीएम बावल की अध्यक्षता में खुला दरबार 21 को 14/02/2022

रानौली में एसडीएम बावल की अध्यक्षता में खुला दरबार 21 को रेवाड़ी,ssptimes14 फरवरी:- बावल उपमंडल के गांव रानौली की धर्मशाला में 21 फरवरी को प्रात: 10:30 बजे उपमंडल स्तरीय खुला दरबार लगा....

सभी विभाग ई-ऑफिस से करें फाईलों की मूवमेंट, रेंकिंग में लाए सुधार : एडीसी 14/02/2022

सभी विभाग ई-ऑफिस से करें फाईलों की मूवमेंट, रेंकिंग में लाए सुधार : एडीसी एडीसी जयदीप कुमार ने ली अधिकारियों की बैठक रेवाड़ी, 14 SSPTIMES, फरवरी: एडीसी जयदीप कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल .....

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान) गरीब परिवारों के वरदान 09/02/2022

http://www.ssptimes.live/uncategorized/pradhan-mantri-jan-arogya-yojana-ayushman-boon-of-poor-families/

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान) गरीब परिवारों के वरदान योजना के तहत मिलता है 5 लाख रुपए प्रतिवर्ष स्वास्थ्य बीमा लाभ रेवाड़ी 9 फरवरीssptimes :- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयु...

मुख्यमंत्री विवाह शुगुन योजना : चालू वित्त वर्ष में 918 लाभार्थियों को दिया गया 3 करोड़ 50 लाख कन्या 09/02/2022

http://www.ssptimes.live/uncategorized/chief-minister-vivah-shugun-yojana-3-crore-50-lakh-kanyadan-given-to-918-beneficiaries-in-the-current-financial-year/

मुख्यमंत्री विवाह शुगुन योजना : चालू वित्त वर्ष में 918 लाभार्थियों को दिया गया 3 करोड़ 50 लाख कन्या रेवाड़ी 9 फरवरी ssptimes : हरियाणा सरकार ने महिला सशक्तिकरण एवं कन्या कल्याण के लिए प्रदेश में अनेक योजनाएं चलाई हुई हैं.....

खुला दरबार जनता और प्रशासन के बीच संवाद का बेहतर माध्यम : एसडीएम 09/02/2022

http://www.ssptimes.live/uncategorized/open-court-is-a-better-medium-of-communication-between-the-public-and-the-administration-sdm/

खुला दरबार जनता और प्रशासन के बीच संवाद का बेहतर माध्यम : एसडीएम - खुला दरबार में आमजन बेझिझक होकर रखें अपनी समस्याएं - प्रशासन की ओर से काकोडिय़ा में लगाया गया खुला दरबार रेवाड़ी 9 फ....

सरकारी कंटेनर से प्लास्टिक के कट्टे चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार 16/07/2021

सरकारी कंटेनर से प्लास्टिक के कट्टे चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार रेवाडी, 16 जुलाई (पवन कुमार) थाना धारूहेड़ा रेवाड़ी पुलिस ने कंटेनर डिपो में रखे प्लास्टिक के कट्टे चोरी करने के मामले ....

पैटोल पम्प के सैल्समैन से हथियार की नोक पर ले जाने के मामले मे 4 आरोपियो गिरफतार 12/06/2021

पैटोल पम्प के सैल्समैन से हथियार की नोक पर ले जाने के मामले मे 4 आरोपियो गिरफतार रेवाड़ी, 12 जून (प्रियंका सैनी): थाना रोडहाई पुलिस ने पैटोल पम्प के सैल्समैन से हथियार कि नोक पर 29460/- रुपए छिनकर ले जाने क...

Want your business to be the top-listed Media Company in Rewari?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


Bmg Mall
Rewari
123401