Vindhya Dastak
विंध्य दस्तक: खबर वही, जो सच हो सही।
निष्पक्ष खबर, निर्भीक नज़र।
सच का आईना, विंध्य का गौरव।
DM for paid promotion and collaboration.
सतना जिले के नागौद क्षेत्र के शहपुर गांव के शहीद सूबेदार प्रदीप सिंह परिहार के बेटे निशांत परिहार ने पिता की अंतिम इच्छा पूरी कर दी है। निशांत भारतीय सेना में एक उत्कृष्ट रेजिमेंट में चयनित हुए हैं। 15 साल की उम्र में पिता को खोने के बाद निशांत ने संघर्षों के बीच पढ़ाई जारी रखी। उनकी मां संजुला सिंह ने जयपुर में रहकर बेटे को आगे बढ़ाया। अब निशांत परिवार की दूसरी पीढ़ी के रूप में सेना में शामिल होकर देश सेवा का दायित्व निभाएंगे।
✨
घटना से जुड़े तीन वीडियो सामने आने के बाद मामला और भी रहस्यमयी हो गया है। पिटाई, तोड़फोड़ और फायरिंग के आरोपों के बीच पुलिस जांच जारी है। आखिर उस रात क्या हुआ था? सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।
🔴 मारो-मारो की आवाजें, फिर चलीं गोलियां!
सतना के चर्चित परसमनिया गढ़ी गोलीकांड में नए वीडियो सामने आए हैं। घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनका जवाब अब पुलिस जांच में तलाशा जा रहा है।
राजघराने की गढ़ी में बवाल!
फायरिंग, मारपीट और तोड़फोड़ के वीडियो वायरल। गोली लगने से घायल हुई योगिता सिंह, पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
परसमनिया गढ़ी कांड का सच क्या है?
हमला पहले हुआ या फायरिंग? सामने आए वीडियो ने पूरे मामले को और उलझा दिया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
✨
पटना: खान सर कोचिंग के पास हुई फायरिंग मामले में एक नया वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पास के एक गर्ल्स हॉस्टल से बनाया गया है, जिसमें चार से अधिक राउंड फायरिंग की आवाजें सुनाई दे रही हैं।
वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत और बढ़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वीडियो की सत्यता के साथ-साथ फायरिंग की पूरी घटना की पड़ताल कर रही है।
घटना ने राजधानी पटना में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना (IAF) के AN-32 विमान दुर्घटना को लेकर आज की पूरी जानकारी नीचे दी गई है:
घटना का विवरण:
दिनांक: 13 जून, 2026
समय: लगभग सुबह 10:00 बजे
स्थान: जोरहाट एयरबेस (असम)
विमान: भारतीय वायुसेना का AN-32 कार्गो विमान (43 स्क्वाड्रन का हिस्सा)
हादसे में हुई क्षति:
हताहत: इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में भारतीय वायुसेना के 5 कर्मियों की मृत्यु हो गई है।
शहीद हुए जांबाज: वायुसेना द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, शहीद होने वाले कर्मियों के नाम इस प्रकार हैं:
स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह
फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार
सार्जेंट जितेंद्र शर्मा
अग्निवीर वायु खेमाराम कुमावत
अग्निवीर वायु दानिश आलम
बचाव कार्य: दुर्घटना के समय विमान में सवार सह-पायलट (Co-pilot) सुरक्षित बच गए हैं और उनका इलाज चल रहा है।
अतिरिक्त जानकारी:
हादसा कैसे हुआ: विमान नियमित उड़ान (routine sortie) पर था और जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चश्मदीदों के अनु�
आतंक का अंत: 31 मामलों का आरोपी छोटू चौबे एनएसए वारंट में गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस जब्त
जबलपुर पुलिस ने शहर में लंबे समय से अपराध और दहशत का पर्याय बने कुख्यात बदमाश छोटू चौबे उर्फ सुयश चौबे पर बड़ी कार्रवाई की है। हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, बलवा, अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट और घर में घुसकर मारपीट जैसे 31 गंभीर अपराधों में आरोपी छोटू चौबे को पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दबोचने के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है।
मामला मदनमहल थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छोटू चौबे स्नेह नगर स्थित अपने किराए के मकान में अवैध पिस्टल के साथ छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्राइम ब्रांच और थाना मदनमहल की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने कमरे में रखी टेबल की दराज में पिस्टल छिपाकर रखने की बात स्व
रीवा। सरकारी नौकरी मिली है तो आराम तो करेंगे क्योंकि पैसा तो आराम करने का ही मिलता है, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रीवा शाखा गोविंदगढ़ के पदस्थ भृत्य सुनील बुनकर को जनता के काम करने में समस्या आती है इसीलिए वह कार्यालय में फोन चलते हुए आराम फरमा रहे है, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल.....
✨
*मुख्यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान*
*14 जून को योग के लिए विशेष ऑनलाइन सत्र का आयोजन*
*सुबह 6:30 बजे से 7:35 बजे होगा स्पेशल सेशन*
-
*जुड़ने के लिए टोल-फ्री नंबर 18003157008 पर करें मिस कॉल*
-
*“प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को बनाया जन-आंदोलन”*
भोपाल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 11 जून को विशेष संदेश जारी किया है। उन्होंने इस संदेश में योग की महत्ता तो बताई ही साथ ही, आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित होने वाले योग के विशेष ऑनलाइन सत्र की जानकारी भी दी है। उन्होंने हर उम्र के नागरिकों से अपील की है कि वे इस सत्र में जरूर शामिल हों। इस तरह के कार्यक्रमों से ही स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संदेश में कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है। जिसने आज संपूर्ण विश्व को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का मार्ग दिखाया है। प्�
सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के तिवनी गांव में मकान और संपत्ति विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार राजबहोर कोरी (30) की हत्या उसके छोटे भाई कृष्णा कोरी ने अपने साले लवकुश कोरी के साथ मिलकर कर दी। जांच में सामने आया कि पैतृक मकान के हिस्से को लेकर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। 1 जून 2026 को तुर्की स्टेशन के पास आरोपियों ने लकड़ी की फंटी से हमला कर राजबहोर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। रीवा ले जाते समय उसकी मौत हो गई। रामपुर बघेलान पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ऑटो और लकड़ी की फंटी भी जब्त कर ली है।
✨
भोपाल जंक्शन पर खड़ी अयोध्या धाम एक्सप्रेस में मचा हड़कंप!
एक युवक ट्रेन की छत पर दौड़ता रहा, लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह उन्हें भी धमकाता रहा। आखिरकार एक ऐसी गलती हुई जिसने सबको झकझोर कर रख दिया...
⚠️ रेलवे की हाई-वोल्टेज तारों से दूरी बनाकर रखें। एक पल की लापरवाही जिंदगी भर का नुकसान बन सकती है।
✨
चीन का एक हाई-स्पीड रोड स्वीपर अपनी प्रभावशाली सफाई क्षमताओं के
लिए ऑनलाइन ध्यान आकर्षित कर रहा है। मशीन को उल्लेखनीय दक्षता के
साथ सड़कों से ईंट, पत्थर, धूल और अन्य मलबे को साफ करने के लिए
डिज़ाइन किया गया है।
वायरल वीडियो में, स्वीपर को सड़क से बिखरे मलबे को इकट्ठा करते समय तेज
गति से काम करते देखा जा सकता है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि यह 80 km/h
तक की स्पीड से चल सकती है, जिससे सड़क का मेंटेनेंस तेज़ और ज़्यादा
असरदार हो जाता है।
कई देखने वालों ने गाड़ी की एडवांस टेक्नोलॉजी और प्रैक्टिकल डिज़ाइन की
तारीफ़ की है। यूज़र्स का कहना है कि ऐसी मशीनें सड़कों को साफ़ रखने और
बिज़ी इलाकों में मेंटेनेंस के काम को बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं।
✨
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Madya Pradesh
Rewa
SATNA