Rewa Times

Rewa Times

Share

15/09/2026

महिला कर्मचारी से फोन पर अमर्यादित और अशोभनीय वार्तालाप करने पर कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने प्रभारी सीएमओ चाकघाट को किया निलंबित.

रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने चाकघाट नगर परिषद के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी शंखधर पांडेय को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। निलंबन अवधि में श्री पांडेय का मुख्यालय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन कार्यालय रीवा रहेगा। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार प्रभारी सीएमओ श्री पांडेय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो की कलेक्टर रीवा नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जांच कराई गई। जांच में श्री पांडे को कार्यालय की महिला कर्मचारी के साथ फोन पर अमर्यादित और अशोभनीय वार्तालाप के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। कलेक्टर के प्रतिवेदन पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई मध्य प्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत की गई है।

#रीवा #चाकघाट #निलंबन

15/09/2026

रीवा के चाकघाट नगर परिषद के सीएमओ का ऑडियो वायरल, महिला सहकर्मी से कहा 9:00 बजे इंतजार करूंगा।

वहीं कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने कहा कि बहुत ही निंदनीय है SDM त्यौंथर से जांच कराई गई वायरल ऑडियो की पुष्टि हो चुकी है वायरल ऑडियो सीएमओ का ही है। पुलिस को भी जांच के लिए भेजा जाएगा। दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

15/09/2026

लखनऊ के निगोहां इलाके से मोबाइल की किस्त वसूली के नाम पर युवक को बंधक बनाने और उसका खून निकलवाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि राजारामखेड़ा गांव निवासी नेवल को मोबाइल दुकानदार के लोगों ने अपने साथ ले जाकर लखनऊ के एक ब्लड बैंक में उसका खून निकलवाया. इसके बाद उसे सदर इलाके के एक मकान में बंधक बनाकर कुछ दिनों तक जबरन मजदूरी भी कराई गई. CrimeNews

15/09/2026

हत्या के मामले में दो और आरोपियों के नाम जोड़ने की मांग, मृतक के पिता ने लगाई न्याय की गुहार

नईगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम खटखरी में 21 अगस्त 2026 को 25 वर्षीय आकाश जायसवाल की चाकुओं से गोदकर हत्या के मामले में अब दो अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। मृतक के पिता लालजी जायसवाल ने पुलिस महानिरीक्षक रीवा को आवेदन देकर अनिल जायसवाल उर्फ लाला और सौरव जायसवाल को भी मामले में आरोपी बनाए जाने और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
आवेदन में मृतक के पिता ने बताया कि उनके पुत्र पर चाकुओं से हमला किया गया था और शरीर पर 25 से अधिक घाव थे। उनका आरोप है कि घटना में अनिल जायसवाल और सौरव जायसवाल की भी भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि घटना के समय परिवार के सदस्यों ने आरोपियों को देखने की बात कही है।
लालजी जायसवाल के मुताबिक, घटना की रिपोर्ट दर्ज कराते समय सदमे और मानसिक स्थिति के कारण दोनों के नाम बयान में छूट गए थे। अब उन्होंने पुलिस से मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच कर श�

15/09/2026

डायल-112 चालक से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

खुलेआम सड़कों पर विभागीय छवि को कर रहे तार-तार

रीवा। जिले के चाकघाट नेशनल हाईवे-30 पर अवैध वसूली को लेकर डायल-112 के चालक के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पिकअप वाहन चालकों द्वारा अवैध वसूली का विरोध किए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि यूपी से एमपी आ रहे पिकअप वाहन क्रमांक एमपी-15-जेडएल-5140 को पीछा कर बघेड़ी के पास रोका गया था। आरोप है कि वाहन में भैंस लदी होने के कारण पैसे की मांग की गई। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और डायल-112 के चालक तथा अन्य स्टाफ से वाहन चालकों की बहस हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान पिकअप वाहन चालकों ने सड़क पर चक्का जाम करने का प्रयास भी किया। मामला बढ़ता देख डायल-112 मौके से रवाना हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सोमवार सुबह करीब 11:50 बजे का बताया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रीवा एसपी स�

15/09/2026

भारतीय किसान संघ जिला सतना प्रेस वार्ता

15/09/2026

रीवा: प्रसूता कल्पना मिश्रा को न्याय दिलाने जल सत्याग्रह, बीहर नदी में उतरे समर्थक

15/09/2026

मध्य प्रदेश के रीवा जिले की सेमरिया विधानसभा के मनकहरी गांव का हाल भाजपा के 25 साल बाद विकास छलकता हुआ
मनकहरी गांव के चरपनिहन टोला और पांडेय टोला के बीच का रास्ता

14/09/2026

मऊगंज के डॉ. राघवेंद्र द्विवेदी बने सीधी के DSP

मऊगंज : जिले के हनुमना विकासखंड के जमुनिया निवासी डॉ. राघवेंद्र द्विवेदी को सीधी जिला मुख्यालय में DSP की जिम्मेदारी मिली है। पुलिस विभाग की हालिया स्थानांतरण सूची में उन्हें सीधी में पदस्थ किया गया है।

1988 में उप निरीक्षक के रूप में पुलिस सेवा में आए डॉ. द्विवेदी सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, सतना, पन्ना और रीवा समेत कई जिलों में सेवाएं दे चुके हैं

Telephone

Address


Rewa Times
Rewa
486001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rewa Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Rewa.