Vindhya Times

Vindhya Times

Share

Official Page of Vindhya Times
आगे बढ़ते विन्ध्य की आवाज.

15/09/2026

2 महीने में ही धंस गई लाखों की सड़क! रीवा में VIDEO ने खोली पोल

15/09/2026

सीधी के रामपुर नैकिन क्षेत्र के खड्डी खुर्द गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर लीला साहू ग्रामीणों के साथ 14 सितंबर से धरने पर बैठी हैं। उन्होंने सांसद राजेश मिश्रा पर निशाना साधा। इसी बीच प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला तक खराब सड़क के कारण एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। लीला साहू ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

15/09/2026

2 साल बाद फिर चर्चा में सीधी की लीला साहू, सड़क के लिए शुरू किया धरना

15/09/2026

रीवा में इंसाफ की जिद! बेटी-नवजात मामले पर 14वें दिन पिता की हालत नाजुक, FIR की मांग जारी

15/09/2026

मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में जेल में बंद गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। बचाव पक्ष ने उम्र और बीमारी का हवाला देकर राहत मांगी, जबकि CBI ने जवाब और केस डायरी पेश करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। अब मामले की अगली सुनवाई एक सप्ताह बाद होगी।

15/09/2026

सीधी में जंगली हाथियों की दस्तक! रात में गांव पहुंचे दो हाथी, ग्रामीणों में दहशत

#ग्रामीण #जंगलीहाथी

15/09/2026

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक होगी। इसमें अशासकीय विधि महाविद्यालयों के शिक्षकों को UGC सातवां वेतनमान, आदिवासी शिक्षकों को नियुक्ति दिनांक से नियमित वेतनमान और एरियर, सिंचाई परियोजनाओं को जारी रखने सहित कई प्रस्तावों पर चर्चा होगी। लाड़ली बहनों को दी गई ₹250 अतिरिक्त सहायता के अनुमोदन पर भी फैसला होगा।

15/09/2026

CM की हेलीकॉप्टर सेवा पर बड़ा सवाल! मैहर हेलीपैड की सुरक्षा व्यवस्था बदहाल

15/09/2026

रीवा के चाकघाट में NH-30 पर डायल-112 और पिकअप वाहन चालकों के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पिकअप चालक ने वाहन रोककर पैसे मांगने का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एडिशनल SP ने कहा कि जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

15/09/2026

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में कल्पना मिश्रा और उसके नवजात की मौत के मामले में पिता रामशरण मिश्रा का आमरण अनशन 14वें दिन भी जारी है। लगातार भूख हड़ताल से उनकी हालत बेहद खराब हो गई है। परिवार जिम्मेदारों के खिलाफ FIR की मांग पर अड़ा है। मामले में 4 स्वास्थ्यकर्मी निलंबित और मजिस्ट्रेटियल जांच जारी है।

Telephone

Address


Rewa
486001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vindhya Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Rewa.