K P Tripathi

K P Tripathi

Share

Ex MLA, Semariya 69, Madhya Pradesh

Photos from K P Tripathi's post 19/05/2026

आज अपने गृह ग्राम हरदी में स्थापित बजरंगबली मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।

संकटमोचन प्रभु से क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि एवं सभी जनों के मंगलमय जीवन की कामना की।

#भाजपा #रीवा #सेमरिया_विधानसभा #सेमरिया

19/05/2026

भारत अपनी जरूरत का लगभग 90% सोना (700-900 टन) विदेशों से आयात करता है, जिससे हर साल $50-60 बिलियन की भारी-भरकम विदेशी मुद्रा देश से बाहर चली जाती है। आयात बढ़ने से ट्रेड डेफिसिट (व्यापार घाटा) बढ़ता है और भारतीय रुपये पर दबाव बनता है। सशक्त भारत के 7 संकल्प के तहत आइए हम सब अपनी जिम्मेदारी निभाएं — कम से कम एक साल तक सोने की अनावश्यक खरीद को टालें और देश के विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखने में सहयोग करें! 💪✨

Narendra Modi

19/05/2026
18/05/2026

31 देश, 31 सम्मान...

पीएम मोदी को स्वीडन के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’ से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि दुनिया में बढ़ते भारत के प्रभाव, विश्वास और नेतृत्व का प्रतीक है।

Narendra Modi

Photos from K P Tripathi's post 17/05/2026

आज अनंतपुर मोराई में हमारे मित्र, प्रोफेसर रामभूषण मिश्रा जी की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती गुलबसिया बाई मिश्रा जी के निधन उपरांत उनके निवास पर पहुँचकर परिजनों से भेंट की एवं शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति। 🙏

#भाजपा #रीवा #सेमरिया_विधानसभा #सेमरिया

Photos from K P Tripathi's post 17/05/2026

आज सेमरिया विधानसभा, बहुरीबांध में भाजपा के सक्रिय सदस्य अंकु मिश्रा जी के पिताश्री स्वर्गीय मुनेश मिश्रा जी के निधन उपरांत उनके निवास पर पहुँचकर परिजनों से भेंट की एवं शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति। 🙏

#भाजपा #रीवा #सेमरिया_विधानसभा #सेमरिया

Photos from K P Tripathi's post 17/05/2026

आज रीवा कृष्णा राजकपूर औडिटोरियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में परम पवित्र भगवा ध्वज को नमन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर योग, प्राणायाम एवं विभिन्न शारीरिक अभ्यासों के माध्यम से अनुशासन, ऊर्जा एवं आत्मबल को सुदृढ़ करने का संदेश प्राप्त हुआ।

योग हमारी सनातन परंपरा की वह अमूल्य साधना है, जो शरीर को स्वस्थ, मन को संयमित और जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करती है। नियमित योगाभ्यास स्वस्थ, सजग एवं सशक्त समाज के निर्माण का आधार है।

आइए, हम सभी योग को अपने जीवनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ भारत एवं सशक्त भारत के संकल्प को मजबूत करें।

BJP Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Hemant Khandelwal Rajendra Shukla Dr. Mahendra Singh Satish Upadhyay Ajay Jamwal Janardan Mishra Veerendra Gupta Manish Shukla

#भाजपा #रीवा #सेमरिया_विधानसभा #सेमरिया

Photos from K P Tripathi's post 16/05/2026

आज रीवा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान 2026 अंतर्गत जिला रीवा के दो दिवसीय महाप्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् गायन के साथ संपन्न हुआ। 🚩🪔

इस अवसर पर रीवा संभाग से पधारे आदरणीय वक्तागण, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिले के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

माननीय उपमुख्यमंत्री श्री Rajendra Shukla जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

यह महाप्रशिक्षण अभियान संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्रदान करेगा।

BJP Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Hemant Khandelwal Dr. Mahendra Singh Satish Upadhyay Ajay Jamwal Kailash Vijayvargiya Prahlad Singh Patel Veerendra Gupta

#भाजपा #रीवा #सेमरिया_विधानसभा #सेमरिया

16/05/2026

भोजशाला में मां वाग्देवी.....

1. भोजशाला एक संरक्षित स्मारक है।
2. भोजशाला वाग्देवी का मंदिर है।
3. हिन्दुओं को पूजा करने का अधिकार दिया गया है।
4. मुस्लिम समुदाय की नमाज़ अदा करने की प्रार्थना को खारिज कर दिया गया है।
5. ASI इसका प्रबंधन और नियंत्रण करेगा।
6. भारत सरकार को निर्देश दिया गया है कि वह UK के संग्रहालय से प्रतिमा वापस लाने के संबंध में दिए गए अभ्यावेदन पर विचार करे।
7. मुस्लिम समुदाय किसी अन्य उपयुक्त भूमि के आवंटन का दावा करने के लिए सरकार के समक्ष अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकता है।

Photos from K P Tripathi's post 13/05/2026

आज पौड़ी धाम में आयोजित स्वर्ण जयंती महोत्सव के पावन अवसर पर जगद्गुरु श्री वल्लभाचार्य जी महाराज की अमृतमयी कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस दिव्य आध्यात्मिक आयोजन में पूज्य जगतगुरु संतोष दास जी महाराज (सतुआ बाबा) जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हुआ तथा पूज्य रामसुमनदास महाराज जी की स्नेहमयी उपस्थिति ने वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया।

तत्पश्चात रामहर्षनकुंज धाम परिसर का भ्रमण एवं दर्शन कर आत्मिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव हुआ।

प्रभु चरणों में प्रार्थना है कि समस्त क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं धर्ममय चेतना का निरंतर विस्तार हो।

#भाजपा #रीवा #सेमरिया_विधानसभा #सेमरिया

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Rewa?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address


LIG/3/20/524 Nehru Nagar
Rewa
48601