Collector Rewa
Official handle of Collector Rewa, Government of Madhya Pradesh
ग्रामीणों को अपने ही गांव में अधिकारियों की उपस्थिति मिले और वे अपनी समस्याओं का समाधान करा सकें और उन्हें अनावश्यक भटकना न पड़े इस उद्देश्य से कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर जन चौपाल लगातार विकासखण्ड स्तर के चयनित गांव में आयोजित की जाएगी : अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav
#रीवा
ग्रामीणजनों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने, सामाजिक विश्वास पैदा करने व नैतिक दायित्व के निर्वहन के उद्देश्य से कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर जन चौपाल का आयोजन किया गया। हुजूर तहसील के बिहरिया गांव में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने जन चौपाल लगाई।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav
#रीवा
कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश सभी अधिकारी शाम 5 बजे सीमित वाहनों से एक साथ रवाना होकर जन चौपाल में पहुंचे और लोगों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं और प्राप्त समस्याओं में से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष समस्याओं को आगामी दो दिनों में निराकृत करने का आश्वासन ग्रामीणजनों को दिया गया।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav
#रीवा
30/05/2026
कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर जवा विकासखण्ड के देवखर, त्योंथर के कटरा, सिरमौर के माड़ौ, रायपुर कर्चुलियान के गौरा, मनगवां के छिवला तथा हुजूर के बिहरिया गांव में जन चौपाल का आयोजन किया गया। एसडीएम के नेतृत्व में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों ने ग्राम चौपाल में उपस्थित होकर आमजनों की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर ही निराकरण किया।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav
#रीवा
30/05/2026
कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जिले में नवाचार करते हुए विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपनी टीम के साथ जिला स्तर से निर्धारित ग्राम में भ्रमण कर जन चौपाल लगाएं और ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करें। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार यह नवाचार जहाँ एक ओर आमजनों की समस्याओं का मौके पर निराकरण करने में सफल होगा वहीं ग्रामीणजनों में शासन और प्रशासन के प्रति विश्वास भी बढ़ेगा। साथ ही आमजनों की समस्याएं भी आसानी से निराकृत हो सकेंगी। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी स्वास्थ्यगत कारणों से 10 जून तक अवकाश में हैं। फिर भी वह जिले में प्रशासनिक गतिशीलता के लिए सदैव तत्पर रहते हुए आमजनों की समस्याओं के निराकरण करने हेतु संवेदनशीलता के साथ अधिकारियों को लगातार निर्देशित कर रहे हैं।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav
#रीवा
24/05/2026
कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी कार्य दिवस में प्रत्येक बुधवार व गुरूवार को अपराह्न 02 बजे से न्यायालयीन कार्य की सुनवाई करेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व न्यायालयीन कार्य दिवस मंगलवार व शुक्रवार को निर्धारित थे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav
#रीवा
22/05/2026
तीन तहसीलदारों को कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस में समक्ष में उपस्थित होकर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने तहसीलदार जवा जीतेन्द्र तिवारी को सीमांकन नहीं करने, तहसीलदार सेमरिया ममता पटेल को गलत सीमांकन करने तथा तहसीलदार मनगवां आंचल अग्रहरि को सीमांकन नहीं होने तथा पटवारी द्वारा राशि की मांग किए जाने जैसी लापरवाही व स्वेच्छाचारिता पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
उल्लेखनीय है कि गत जनसुनवाई के दौरान आवेदकों ने अपनी समस्याओं के संबंध में कलेक्टर को अवगत कराया था। तदनुक्रम में कलेक्टर द्वारा कार्यवाही की गई है।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav
#रीवा
22/05/2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 मई को भोपाल से सुबह 10:40 बजे वायुयान द्वारा प्रस्थान कर सुबह 11:35 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। डॉ. यादव रीवा एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा सुबह 11:45 बजे सतना रवाना हो जायेंगे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Collector Rewa
#रीवा
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Website
Address
Collectorate
Rewa
486001