Govt.Model Science College
27/02/2026
राष्ट्रीय संगोष्ठी
“प्राकृतिक संसाधन एवं पर्यावरणीय स्थिरता”
दिनांक: 13–14 मार्च, 2026
स्थान: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस
शासकीय मॉडल साइंस कॉलेज, रीवा, मध्यप्रदेश
संगोष्ठी में शामिल होने के लिए आज ही करें रजिस्ट्रेशन
पंजीयन लिंक: https://forms.gle/PgU94rTx6Vjha54e7
राष्ट्रीय संगोष्ठी
“प्राकृतिक संसाधन एवं पर्यावरणीय स्थिरता”
दिनांक: 13–14 मार्च, 2026
स्थान: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस
शासकीय मॉडल साइंस कॉलेज, रीवा, मध्यप्रदेश
संगोष्ठी में शामिल होने के लिए आज ही करें रजिस्ट्रेशन
पंजीयन लिंक: https://forms.gle/PgU94rTx6Vjha54e7
#रीवा
Collector Rewa
27/02/2026
शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय, रीवा में गुरु तेगबहादुर के बलिदान दिवस पर व्याख्यान आयोजित
रीवा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय, रीवा में दिनांक 26 फरवरी 2026 को महान सिख गुरु, त्याग, तपस्या एवं धर्मरक्षा के अमर प्रतीक गुरु तेगबहादुर के बलिदान दिवस के अवसर पर इतिहास विभाग द्वारा एक गरिमामय व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिससे पूरे सभागार में श्रद्धा, भक्ति एवं प्रेरणा का वातावरण निर्मित हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो० अल्केश चतुर्वेदी, प्राचार्य प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस
शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, जबलपुर (म.प्र.) तथा अध्यक्ष, मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम – पाठ्यपुस्तक स्थाई समिति, मध्यप्रदेश उपस्थित रहे, जिनका स्वागत महाविद्यालय परिवार की ओर से डॉ० विवेक द्वारा तुलसी वृक्ष भेंट कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० आर० एन० तिवारी ने की, जिनका स्वागत स्वाति शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ० सुलभा सिंह सेंगर ने किया।
मुख्य अतिथि प्रो० अल्केश चतुर्वेदी ने अपने विस्तृत एवं प्रेरणादायी उद्बोधन में गुरु तेगबहादुर के महान व्यक्तित्व, उनके आध्यात्मिक चिंतन एवं अद्वितीय बलिदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे सिखों के नवें गुरु थे, जिन्होंने मुगल काल में धार्मिक स्वतंत्रता एवं मानवीय अधिकारों की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि उस समय जब अन्याय एवं धार्मिक उत्पीड़न चरम पर था, तब गुरु तेगबहादुर ने निर्भीक होकर सत्य एवं धर्म की रक्षा का मार्ग चुना और अपने त्याग से मानवता के इतिहास में अमिट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि इतिहास केवल अतीत की घटनाओं का संग्रह नहीं, बल्कि समाज के मूल्यों, संघर्षों एवं आदर्शों का दर्पण है। विद्यार्थियों को इतिहास का गंभीरता से अध्ययन करना चाहिए, क्योंकि इतिहास हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ता है, सही-गलत का बोध कराता है तथा भविष्य के निर्माण के लिए दिशा प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने व्यक्तित्व का निर्माण करें तथा राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें।
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो० आर० एन० तिवारी ने कहा कि गुरु तेगबहादुर का बलिदान भारतीय इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय है, जो हमें धर्म, संस्कृति एवं मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उपलब्धि तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिकता, चरित्र, अनुशासन एवं राष्ट्रीय चेतना का विकास करना भी है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने गौरवशाली इतिहास एवं महान महापुरुषों के आदर्शों से परिचित कराते हैं, जिससे उनमें आत्मविश्वास एवं राष्ट्रभक्ति की भावना सुदृढ़ होती है।
आईक्यूएसी प्रभारी डॉ० नीलम पाण्डेय सहित महाविद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। अंत में इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ० सुलभा सिंह सेंगर ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, अतिथि विद्वान एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
02/01/2025
महाविद्यालय के जैवप्रौद्यागिकी विभाग के छात्र छात्रों के द्वारा अपने प्रोजेक्ट को पूर्ण कर प्राचार्य महोदय एवं विभागाध्यक्ष को प्रदान किया गया ।
02/01/2025
महाविद्यालय के जैव प्रौद्यागिकी विभाग के छात्र छात्रों के द्वारा अपने प्रोजेक्ट को पूर्ण कर प्राचार्य महोदय एवं विभागाध्यक्ष को प्रदान किया गया ।
27/12/2024
महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने किया ग्राम गोड़हर का भ्रमण, दिया स्वच्छता का संदेश
27/12/2024
विज्ञान महाविद्यालय मे मनाया गया गणित दिवस
पी.एम कालेज आफ एक्सीलेंस शा० आदर्श विज्ञान महाविद्यालय रीवा के गणित विभाग में, विभागाध्यक्ष डा. डी०पी शुक्ला के आयोजकत्व में भारतीय गणितश्र श्री श्रीनिवास रामानुजन का जन्मदिन राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महावि० के कर्मठ एवं ऊर्जावान प्राचार्य डा० आर एन तिवारी तथा मुख्य वक्ता गणितज्ञ डा० एस. एम. शुक्ला प्राचार्य, शा0 एम. एस. जी. महावि० रीवा थे। कार्यक्रम का संचालन आयोजक सचिव डा. नीलम पाण्डेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती एवं रामानुजन की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत कर किया गया। महावि की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। अपने स्वागत उद्बोधन में कार्यक्रम समन्वयक डा० डी० पी० शुक्ला ने कहा कि रामानुजन के कोई भी मित्र नहीं थे क्योंकि उन्हें कोई भी मित्र ऐसा नहीं मिला जो 220 और 284 नम्बर की तरह एक-दूसरे का काम्प्लीमेण्ट हो।
मुख्य वक्ता ने अपने उद्बोधन की शुरुआत भारतीय ज्ञान परम्परा में तुलसी दास जी के एक दोहे - नाम राम को अंक है, सब साधन है सून ।अंक गये कछु हाथ नहीं, अंक रहे दस गून.... से गणित में अंक एवं शून्य की महत्ता को बताते हुए कहा कि अंक के बिना कुछ भी नहीं रहता किन्तु शून्य के पहले अंक लग जाने पर उसकी महत्ता दस गुनी हो जाती है।
प्राचार्य डा० आर० एन. तिवारी ने अपने उद्बोधन में छात्रों को प्रेरित करते हुए बताया कि श्री श्रीनिवास रामानुजन शारीरिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर थे फिर भी उनके योगदान को जी. एच हार्डी ने न्यूटन और आर्कमडीज के समकक्ष बताया।
कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन डा० आर० के दुबे ने दिया उन्होंने बताया कि एक बार जी. एच- हार्डी बीमार स्थिति में श्री रामानुजनन को देखने अस्पताल गये और कहा आज मैं जिस गाड़ी से आया हूँ उसका नम्बर 1723 अशुभ है, रामानुजन ने कहा यह एक सबसे छोटा जादुई नम्बर है । कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डा० अनीता तिवारी, डा० बीना शर्मा, डा. गीतेश्वरी पाडेय, डा. ऋतु श्रीवास्तव, डा० शैलेन्द्र द्विवेदी, डा० आशीष सेन , श्री पुष्पराज साकेत, डा० मनोज पाण्डेय, श्री रमाकान्त तिवारी एवं गणित के सभी छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।
22/12/2022
राष्ट्रीय गणित दिवस--22 दिसंबर 2022
शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय रीवा
👆
19/12/2022
Govt.Model Science College मे महाविद्यालय के नवीन अतिरिक्त भवन का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ
19/12/2022
Govt.Model Science College मे आयोजित हुआ भारतीय भाषा उत्सव कार्यक्रम
19/12/2022
नैक कार्य से संबंधित महाविद्यालय के समस्त क्राइटेरिया प्रभारी की बैठक
31/10/2022
आज दिनांक 31 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली
Category
Contact the school
Telephone
Address
Civil Line
Rewa
486001
Opening Hours
| Monday | 10am - 6pm |
| Tuesday | 10am - 6pm |
| Wednesday | 10am - 6pm |
| Thursday | 10am - 6pm |
| Friday | 10am - 6pm |
| Saturday | 10am - 6pm |
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Govt.Model Science College posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.