Rajendra Shukla Fans
माननीय उपमुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन विधानसभा क्षेत्र रीवा 74
25/06/2026
25/06/2026
आज माननीय उपमुख्यमंत्री श्री Rajendra Shukla जी रीवा के सुप्रसिद्ध बघेली कवि एवं साहित्यकार स्व. श्री राजीव लोचन शर्मा 'राजीव' जी की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके सुपुत्र श्री संतोष सोहगौरा जी, संयुक्त कुलसचिव, डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर (म.प्र.) एवं पूर्व डिप्टी डायरेक्टर, एम्स भोपाल के यूटीडी परिसर स्थित निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर बंडा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह लंबरदार जी, सागर ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुश्री रानी पटेल जी तथा सोहगौरा परिवार के अन्य परिजन उपस्थित रहे।
25/06/2026
रीवा एयरपोर्ट विंध्य के विकास की नई उड़ान का सशक्त प्रतीक बन रहा है✈️
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी के नेतृत्व में रीवा एयरपोर्ट ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
उद्घाटन के बाद अब तक 30 हजार से अधिक यात्रियों ने विमान सेवा का लाभ उठाया है।
रीवा एयरपोर्ट के माध्यम से विंध्य क्षेत्र की दिल्ली, इंदौर और रायपुर से हवाई कनेक्टिविटी सुदृढ़ हुई है, जिससे यात्रियों को सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त हो रही है। साथ ही पर्यटन, व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में भी नए अवसरों के द्वार खुल रहे हैं।
यह उपलब्धि विकसित भारत और विकसित MP के संकल्प को नई गति प्रदान करने वाली हैं !!
Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Madhya Pradesh PMO India Ram Mohan Naidu Kinjarapu CM Madhya Pradesh
25/06/2026
मऊगंज विधायक श्री Pradeep Pate जी की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।
शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करता हूं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को मोक्ष गति प्रदान करें।
ॐ शांति🙏
25/06/2026
आज माननीय उपमुख्यमंत्री श्री Rajendra Shukla जी सागर स्थित कलेक्ट्रेट सभागृह में 'जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम' की समीक्षा बैठक लेकर जल संरचनाओं के संरक्षण एवं पुनरुद्धार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को सभी संवर्धन कार्य पूरी गुणवत्ता और समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान सांसद श्रीमती लता वानखेड़े जी, पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह जी, विधायक श्री शैलेन्द्र जैन जी, विधायक श्री बृज बिहारी पटेरिया जी, जिलाध्यक्ष श्री श्याम तिवारी जी एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।
Dr Lata Wankhede offical
25/06/2026
आज माननीय उपमुख्यमंत्री श्री Rajendra Shukla जी नरयावली विधानसभा क्षेत्र के बढ़तुमा में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सबरी सरोवर का निरीक्षण कर जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन हेतु किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया।
तत्पश्चात "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन का संदेश दिया।
जल और जंगल हमारी आने वाली पीढ़ियों की अमूल्य धरोहर हैं। इनके संरक्षण के लिए जनभागीदारी ही सबसे बड़ा संबल है।
इस अवसर पर सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े जी, नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया जी, जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत जी, कुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रभुदयाल कुशवाहा जी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Dr Lata Wankhede offical
23/06/2026
आज माननीय उपमुख्यमंत्री श्री Rajendra Shukla जी ने चार इमली, भोपाल स्थित निवास पर विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों से भेंट की।
इस दौरान उन्होंने लोगों के सुझावों एवं समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्यालयीन स्टाफ को यथोचित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।
23/06/2026
आज , माननीय उपमुख्यमंत्री श्री Rajendra Shukla जी वल्लभ भवन में मध्यप्रदेश (परोपकारी स्वास्थ्य संस्थाओं के लिए) मेगा स्वास्थ्य अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति-2026 पर गठित मंत्रिपरिषद समिति की बैठक में सहभागिता की।
बैठक में प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना के व्यापक विस्तार, परोपकारी संस्थाओं की सहभागिता को प्रोत्साहन देने तथा नागरिकों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने संबंधी विभिन्न प्रावधानों पर विस्तृत विमर्श किया गया।
यह नीति स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश, संस्थागत विकास और चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।
इस दौरान प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य कश्यप जी, राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल जी, राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह जी एवं अन्य सम्बंधित जन उपस्थित रहे।
Chetanya Kasyap Narendra Shivaji Patel Radha Singh
23/06/2026
आज माननीय उपमुख्यमंत्री श्री Rajendra Shukla जी मंत्रालय में माननीय मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक में सहभागिता की।
CM Madhya Pradesh
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Rewa