Rewa Business Club
A place where business person's meet
10/12/2024
Baghel Museum, Rewa
10/12/2024
जय बसामन मामा
08/12/2024
08/12/2024
उप मुख्यमंत्री श्री Rajendra Shukla ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा के विस्तार भवन के निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिये कि 170 बेड के विस्तार भवन का कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ किया जाना सुनिश्चित करायें।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Office Of Rajendra Shukla Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
Success Story: कभी बसों में बेचा करते थे पेन, फिर बिजनस के इस आइडिया से बने 2300 करोड़ की कंपनी के मालिक
Success Story: दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो परेशानियों का डटकर मुकाबला करते हैं और बड़ी सफलता हासिल करते हैं। ऐसे ही एक शख्स हैं सु-काम कंपनी के फाउंडर कुंवर सचदेव। एक समय ऐसा भी था जब कुंवर को पेन बेचकर अपनी पढ़ाई का खर्चा निकालना पड़ता था। लेकिन आज वह करोड़ों की कंपनी के मालिक हैं।
जिंदगी में चाहे कितनी मुश्किलें भी क्यों न चल रही हों। अगर मेहनत और लगन से पूरी कोशिश की जाए तो बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। दुनिया में काफी लोग ऐसे हैं जो जिंदगी में परेशानी आने पर बहुत जल्दी घबरा जाते हैं। ऐसा लगता है जैसे जिंदगी में सब कुछ खत्म हो गया है। लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जो बड़ी से बड़ी परेशानियों का डटकर मुकाबला करते हैं और सफलता हासिल करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो कभी बस में और घर-घर जाकर पेन बेचा करते थे, लेकिन आज वे हजारों करोड़ की कंपनी के मालिक बन चुके हैं। आज उन्हें दुनिया इनवर्टर मैन ( Inverter man of India) के नाम से जानती है। हम बात कर रहे हैं Su-Kam कंपनी के फाउंडर कुंवर सचदेव (Success story of Kunwer Sachdeva) की, उनकी कंपनी के सोलर प्रोडक्ट्स की डिमांड केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी है।
पढ़ने के लिए बेचे पेन
कुंवर सचदेव के पिता रेलवे में क्लर्क थे। कुंवर सचदेव की प्राइमरी तक की पढ़ाई प्राइवेट स्कूल में हुई, लेकिन पैसों की कमी की वजह से आगे की पढ़ाई सरकारी स्कूल में पूरी करनी पड़ी। कुंवर डॉक्टर बनना चाहते थे। लेकिन मेडिकल एंट्रेंस नहीं निकल पाने की वजह से उन्होंने इस सपने को छोड़ दिया। कुंवर ने अपनी पढ़ाई का खर्चा निकालने के लिए घर-घर जाकर पेन बेचे थे।
ऐसे हुई बिजनस की शुरुआत
कुंवर ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद केबल कम्युनिकेशन कंपनी में मार्केटिंग विभाग में नौकरी की शुरुआत की थी। यही पर उन्हें लगा कि आने वाले समय में देश में केबल का बिजनस काफी मुनाफे वाला हो सकता है। इसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़कर अपने बिजनस की शुरुआत की। कुंवर सचदेव ने सु-काम कम्यूनिकेशन सिस्टम नाम से अपना व्यसाय शुरू किया था।
शुरू की इंनवर्टर कंपनी
कुंवर सचदेव के मुताबिक, उनके घर में एक इनवर्टर था। वह बार-बार खराब हो जाता था। एक बार जब उन्होंने उसे खुद खोलकर देखा तो पता चला कि खराब क्वालिटी के सामान की वजह से ही ये समस्या आ रही थी। इसके बाद उन्होंने खुद ही इनवर्टर बनाने का सोचा और साल साल 1998 में सु-काम पॉवर सिस्टम नाम से कंपनी बनाकर इनवर्टर बनाने शुरू कर दिए। अब कुंवर सचदेव की कंपनी कई सोलर प्रोडक्ट बनाती है। जिनकी डिमांड केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है।
करोड़ों की कंपनी के मालिक
कुंवर सचदेव आज करीब 2300 करोड़ की कंपनी के मालिक हैं। इस कंपनी में सोलर प्रोडक्ट भी बनते हैं जो दिन में 10 घंटे बिजली दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके प्रोडक्ट अब तक भारत के करीब एक लाख से ज्यादा घरों लगाए जा चुके हैं । Su-Kam के सोलर प्रोडक्ट की डिमांड आज भारत के साथ विदेशों में भी है।
08/12/2024
9 बार फेल हुआ पटना का यह बिजनेसमैन, अवसाद भी झेला, फिर खड़ी की 1.5 लाख करोड़ की कंपनी, अब कैंब्रिज से बुलावा
Success Story : आज बिजनेस की फील्ड में जो भी बड़े नाम दिखते हैं, उनकी सफलता के पीछे का संघर्ष किसी बॉलीवुड मसाला स्टोरी से कम नहीं है. ऐसा ही एक उद्योगपति पटना के छोटे से परिवार से निकलकर आया. जो न कभी कॉलेज गया न बिजनेस की पढ़ाई की. आज उसका नाम ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी तक छाया हुआ है.
नई दिल्ली. एक सफल बिजनेसमैन की कहानी हमेशा लोगों को प्रेरणा देती है. सफलता का यह सफर जितना ज्यादा मुश्किल होता है, कहानी उतनी ही प्रेरक भी लगती है. ऐसा ही एक नाम है भारतीय उद्योग में भी, जिसकी सफलता का सफर आसान नहीं रहा. एक-दो नहीं पूरे 9 बार बिजनेस में फेल हुए. तनाव इतना बढ़ा कि उन्हें अवसाद भी झेलना पड़ा, लेकिन हार नहीं मानी. आज वह 1.5 लाख करोड़ रुपये की कंपनी संभाल रहे हैं. इतना ही नहीं, उन्हें इंग्लैंड की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में बिजनेस स्टूडेंट को संबोधित करने के लिए भी बुलाया गया.
दरअसल, हम बात कर रहे हैं वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड (Vedanta Resources Limited) के चेयरमैन अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) की. उन्हें हाल में ही कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट को ‘सपनों का पीछा कैसे करें’ विषय पर संबोधित करने के लिए बुलाया गया था. पटना के एक मारवाड़ी परिवार में पैदा हुए अनिल अग्रवाल का शुरू से ही अपने बिजनेस को बड़ा बनाने का सपना था. 19 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता का बिजनेस छोड़ मुंबई का रुख किया और अपने लिए नए अवसर तलाशने में जुट गए.
08/12/2024
क्या आपको जोड़ों से जुड़ी इन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है? 🤔
- चलने में परेशानी 🚶♂️
- जोड़ों में सूजन 🦵
- सीढ़ियां चढ़ने में कठिनाई 🪜
- जोड़ों में दर्द 😣
- जोड़ों में लालपन 🔴
अब और परेशान होने की जरूरत नहीं है! 💪
"Vindhya Hospital & Research Centre" में विशेषज्ञ डॉक्टरों से पाएं सही सलाह और बेहतर इलाज। 🏥👨⚕️
💡 डॉ. प्रशांत पांडे (MS Orthopaedics) और डॉ. कृपा शंकर मिश्रा (MBBS, D. Ortho) से परामर्श करें और जोड़ों की समस्याओं का समाधान पाएं।
📞 हमें कॉल करें:
07662-406000, +91-9589899826
📍 पता: विंध्य हॉस्पिटल, ओल्ड बस स्टैंड, जय स्तंभ चौक, बांसघाट, रीवा
08/12/2024
'पुष्पा फायर नहीं, वाइल्डफायर है'!
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने ओपनिंग डे पर दुनिया भर में 294 करोड़ रुपये कमाकर इतिहास रचा दिया है. सुकुमार के निर्देशन में बनी 'पुष्पा 2' के पहले दिन के कलेक्शन ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा ओपनिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो पहले एसएस राजामौली की "RRR" (रु. 223.5 करोड़), इसके बाद "बाहुबली 2" (217 करोड़ रुपये) और "कल्कि 2898 एडी" (175 करोड़ रुपये) हैं.
08/12/2024
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
486001
Rewa
486001
08/12/2024