Dainik Vindhya Bhaskar
लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, हिंदी न्यूज़ हेडलाइंस, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,
11/06/2026
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने हायर सेकेंडरी (12वीं) द्वितीय परीक्षा का परिणाम 12 जून 2026 को शाम 4:00 बजे घोषित किया जाएगा ।
11/06/2026
10/06/2026
#विंध्य_भास्कर
10/06/2026
: कमिश्नर ने 15 तहसीलदारों की रोकी वेतनवृद्धि
रीवा। रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस ने संभाग के विभिन्न जिलों के 15 तहसीलदारों तथा नायब तहसीलदारों की वेतनवृद्धि रोकने के आदेश दिए हैं। इन राजस्व अधिकारियों को नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के प्रकरणों में आरसीएमएस पोर्टल में निर्धारित समय सीमा में निराकरण न करने पर कारण बताओ नोटिस दिया गया था। नोटिस के बावजूद लंबित प्रकरणों में समुचित कार्यवाही न करने पर 15 राजस्व अधिकारियों को मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के तहत आगामी वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश दिए गए हैं। जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार रीवा जिले के त्योंथर के प्रभारी तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला की एक तथा नायब तहसीलदार हुजूर तहसील तेजपति सिंह की एक वेतनवृद्धि रोकी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार सतना जिले के रघुराजनगर के प्रभारी तहसीलदार सौरभ मिश्रा की दो, प्रभारी तहसीलदार बिरसिंहपुर डॉ. शैलेन्द्र बिहारी शर्मा की एक एवं मऊगंज जिले के प्रभारी तहसीलदार मऊगंज वीरेन्द्र कुमार पटेल की दो वेतनवृद्धियाँ रोकी गई हैं। सीधी जिले के प्रभारी तहसीलदार सिहावल जयप्रकाश पाण्डेय, प्रभारी तहसीलदार बहरी इंद्रभान सिंह, प्रभारी तहसीलदार गोपद बनास राकेश शुक्ला, प्रभारी तहसीलदार कुसमी नारायण सिंह तथा प्रभारी तहसीलदार रामपुर नैकिन आशीष कुमार मिश्रा की एक-एक वेतनवृद्धि रोकी गई है। सिंगरौली जिले में प्रभारी तहसीलदार सिंगरौली प्रीति सिकरवार, प्रभारी तहसीलदार चितरंगी नागेश्वर प्रसाद पनिका तथा प्रभारी तहसीलदार माड़ा जान्हवी शुक्ला की एक-एक वेतनवृद्धि रोकी गई है। कमिश्नर ने मैहर जिले के प्रभारी तहसीलदार मैहर जितेन्द्र पटेल एवं प्रभारी तहसीलदार अमरपाटन रामदेव साकेत की भी एक-एक वेतनवृद्धि रोकी है। कमिश्नर ने कहा है कि सभी राजस्व अधिकारी राजस्व प्रकरणों का तय समय सीमा में और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें। निर्देशों का पालन न होने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
09/06/2026
जय श्रीराम
07/06/2026
मध्य प्रदेश / रीवा
07/06/2026
आम जनता को झटका, आधी रात से महंगे हुए घरेलू LPG सिलेंडर; जानें नए दाम
महंगाई के मोर्चे पर आम जनता को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। सरकार ने आधी रात से घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है। पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब रसोई गैस के दामों में इजाफा किया गया है, जिससे गृहणियों का बजट एक बार फिर गड़बड़ा सकता है।
कीमतों में कितनी हुई बढ़ोतरी?
मिली जानकारी के मुताबिक, अलग-अलग वजन वाले सिलेंडरों पर कीमतें इस प्रकार बढ़ाई गई हैं:
14.2 किलोग्राम का सिलेंडर: इसमें ₹29.00 की बढ़ोतरी की गई है।
5 किलोग्राम का छोटा सिलेंडर: इसकी कीमत में ₹10.50 का इजाफा किया गया है।
कब से लागू होंगी नई दरें?
एलपीजी सिलेंडर की ये बढ़ी हुई कीमतें आज 7 जून 2026 से देश भर में प्रभावी हो गई हैं।
तीन महीने में दूसरा झटका
लगातार बढ़ती महंगाई के बीच उपभोक्ताओं के लिए यह दोहरा झटका है। पिछले तीन महीनों के भीतर ही यह दूसरा मौका है जब गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद अब अलग-अलग शहरों में घरेलू गैस के दाम नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच जाएंगे।
व्यापार विश्लेषकों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर घरेलू बाजारों पर देखने को मिल रहा है। हालांकि, लगातार होते इस इजाफे से आम आदमी की जेब पर सीधा बोझ पड़ने लगा है।
07/06/2026
मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक
आप देश के विकास में ज्याद योगदान कर पाएंगे
घरेलू LPG सिलेंडर ₹29 महंगा, नई दरें आज से लागू
3 महीने में दूसरी बार ₹89 दाम बढ़े
घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा हो गया है। नई दरें आज रात 12 बजे से लागू हो गई हैं।
तीन महीने में दूसरी बार LPG की कीमत बढ़ाई गई है। इससे पहले 7 मार्च को LPG सिलेंडर के दाम ₹60 बढ़ाए गए थे। इस तरह 3 महीने के अंदर घरेलू सिलेंडर 89 रुपए महंगा हो गया है।
।LPG से पहले पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम भी बढ़े
पिछले कुछ हफ्तों में पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम भी बढ़े हैं। मई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कुल मिलाकर ₹10 तक प्रति लीटर बढ़ चुकी हैं, जबकि CNG करीब ₹6 प्रति किलो महंगी हुई है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Rewa
486001