NeWs BheLahi

NeWs BheLahi

Share

भेलाही आसपास क्षेत्र के सभी खबरो के लिए पेज को फ्लो कर लीजिए आपके पास भी है कोई खबर तो हमे whatsapp पर भेज दे....हम उसे प्रमुखता से प्रकाशित करेंगे :

07/06/2026

अक्षरा गुप्ता को फिर मिली बिहार अंडर-19 जोनल टीम की कप्तानी

पटना, बिहार: मात्र 15 वर्ष की प्रतिभाशाली क्रिकेटर अक्षरा गुप्ता को वर्ष 2026 के लिए बिहार अंडर-19 महिला जोनल टीम की टी-20 और वनडे (ODI) दोनों प्रारूपों की कप्तानी एक बार फिर सौंपी गई है। 2026 का जोनल टूर्नामेंट 8 जून से पटना में शुरू होने जा रहा है

अक्षरा ने वर्ष 2025 में अपनी कप्तानी में बिहार टीम को लगातार चार मैचों में जीत दिलाकर जोनल चैंपियन बनाया था। इस दौरान उन्होंने दो बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी अपने नाम किया।

इसके साथ ही वह दो वर्षों में लगातार चार BCCI टूर्नामेंट खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनकर इतिहास रच चुकी हैं।

रक्सौल की रहने वाली अक्षरा गुप्ता अपनी शानदार उपलब्धियों और नेतृत्व क्षमता के दम पर बिहार महिला क्रिकेट की सबसे उभरती हुई प्रतिभाओं में गिनी जा रही

02/06/2026

8 जून से प्राइवेट बसों का किराया भी बढ़ने की चर्चा है।

बताया जा रहा है कि नया संभावित किराया इस प्रकार हो सकता है —
📍 रक्सौल ➝ पटना — ₹550
📍 रक्सौल ➝ मुजफ्फरपुर — ₹350
📍 रक्सौल ➝ मोतिहारी — ₹150
हाल ही में बिहार में बस किराए में 10–15% तक बढ़ोतरी की सरकारी अधिसूचना भी जारी हुई है, जिसके बाद निजी बस ऑपरेटर भी किराया बढ़ा रहे हैं।

02/06/2026

दामाद के प्यार में पड़ी मां ने कर दी अपनी ही बेटी की ,,,,,


पंजाब केसरी की रिपोर्ट

02/06/2026

हम यूपी बिहार वासी सीजन का पहला फल लिच्ची सबसे ज्यादा खाते है ।

01/06/2026

रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB लगातार दूसरी बार बनी IPL विजेता । CSK के बाद दूसरी टिम बनी जो IPL कप डिफेंड किया । CSK 2010 और 2011 में लगातार जीता था
फाइनल में कोहली ने नाबाद 75* रन की पारी खेला ।
वैभव सूर्यवंशी को पांच अवार्ड मिला बिना फाइनल खेले।
वैभव को मैंन ऑफ द सीरीज बेस्ट स्ट्राइक 72 छक्के सबसे ज्यादा रन और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का अवॉर्ड मिला

29/05/2026

अगर आप नेपाल घूमने जा रहे हैं, खासकर पोखरा और काठमांडू, तो सावधान रहें!



🚨 पर्यटकों को ऐसे बनाया जा रहा है निशाना:

⚠️ स्कैम No.1 —
“स्पेशल मसाज” का जाल
ट्रेकिंग या घूमने के बाद सस्ते “फुल बॉडी मसाज” का लालच दिया जाता है।
पहले ₹500–1000 बताया जाता है, लेकिन बाद में “स्पेशल सर्विस”, “ऑयल चार्ज”, “टिप” आदि जोड़कर भारी बिल थमा दिया जाता है। विरोध करने पर डराने-धमकाने की शिकायतें भी सामने आई हैं।

⚠️ स्कैम No.2 —
फ्री एंट्री नाइट क्लब और हनीट्रैप
लेकसाइड या टूरिस्ट एरिया में दोस्ताना व्यवहार करके क्लब ले जाया जाता है।
अंदर महंगे ड्रिंक या वाइन ऑर्डर कर दी जाती है और बाद में भारी बिल वसूला जाता है। कुछ मामलों में बाउंसर या स्टाफ द्वारा दबाव बनाने की बातें भी सामने आई हैं।

⚠️ स्कैम No.3 — नकली पुलिस रेड

कुछ मामलों में नकली “पुलिस” बनकर लोगों को डराया जाता है कि वे गैरकानूनी गतिविधि में पकड़े गए हैं। फिर “सेटलमेंट” के नाम पर पैसे ऐंठने की कोशिश की जाती है।

✅ सुरक्षित रहने के लिए क्या करें?
• अनजान लोगों के साथ सुनसान जगह न जाएं
• किसी भी स्पा/क्लब में जाने से पहले रेट लिखित में पूछें
• पासपोर्ट, ATM और कैश सुरक्षित रखें
• भरोसेमंद होटल और लाइसेंस प्राप्त जगहों का ही इस्तेमाल करें
• किसी परेशानी में स्थानीय पुलिस या भारतीय दूतावास से संपर्क करें
📢 यात्रा का मज़ा लें, लेकिन सतर्क रहें।
इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि दूसरे लोग भी सुरक्षित रहें।

हर जगह ऐसा नहीं होता, लेकिन कुछ पर्यटकों ने सोशल मीडिया और यूट्यूब पर अपने साथ हुई ठगी और हनीट्रैप जैसी घटनाओं के अनुभव साझा किए हैं। इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।

29/05/2026

बीरगंज के 4 और 3 सितारा होटलों में खाद्य स्वच्छता की गंभीर लापरवाही
=================================
बीरगंज।
बीरगंज के बड़े और महंगे होटलों की रसोई में भी खाद्य स्वच्छता मानकों का पालन नहीं होने का तथ्य एक बार फिर सामने आया है। उपभोक्ताओं से भारी शुल्क लेने वाले चर्चित होटलों की रसोई में सफाई, खाद्य भंडारण तथा स्वस्थ भोजन प्रबंधन में गंभीर कमियां पाए जाने के बाद उपभोक्ताओं की स्वास्थ्य सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए हैं।
मंगलवार को किए गए संयुक्त निरीक्षण के दौरान सोल्टी ग्रुप ऑफ होटल द्वारा संचालित गंडकपारी स्थित पुराने होटल क्लार्क तथा दीपक श्रेष्ठ द्वारा संचालित चर्चित होटल विस्वा की रसोई में खाद्य स्वच्छता मानकों के न्यूनतम आधार तक का पालन नहीं होने की जानकारी उपभोक्ता हित संरक्षण मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष अजय अधिकारी ने दी।
निरीक्षण टीम के अनुसार होटलों में उपयोग होने वाली खाद्य सामग्री का भंडारण अव्यवस्थित था, खाना पकाने की जगह अस्वच्छ थी, कर्मचारियों की व्यक्तिगत सफाई कमजोर थी तथा रसोई का समग्र वातावरण स्वास्थ्य मानकों के विपरीत पाया गया। महंगा शुल्क लेकर भोजन कराने वाले होटल उपभोक्ताओं को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण सेवा देने की जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसा आरोप भी लगाया गया।
उपभोक्ता अधिकारकर्मी अजय अधिकारी ने निरीक्षण के बाद कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “आज बीरगंज के दो बड़े नामी होटलों की रसोई में प्रवेश करते ही ऐसा लगा मानो खाद्य स्वच्छता और गुणवत्ता नाम की कोई चीज ही नहीं है। उपभोक्ताओं से महंगा मूल्य लेने वाले लेकिन स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण और स्वास्थ्यकर भोजन न दे पाने वाले होटल आखिर 4 स्टार और 3 स्टार कैसे बने? स्टार प्रदान करने वाली निकाय भी जवाबदेह होनी चाहिए।”
उन्होंने प्रांतीय नियामक निकायों पर भी सवाल उठाते हुए कहा, “खाद्य डिविजन के छोटे कर्मचारियों के प्रयास मात्र से काम नहीं चलेगा। जनकपुर में मौजूद प्रदेश प्रमुख वरिष्ठ खाद्य वैज्ञानिकों को प्रभावकारी निरीक्षण और आकस्मिक जांच करनी चाहिए थी। केवल कागजों में प्रगति प्रतिवेदन भेज देने से जिम्मेदारी पूरी नहीं होती। आज की घटना केवल प्रतिनिधि उदाहरण है या बीरगंज के अन्य बड़े होटलों की स्थिति भी ऐसी ही है, इसको लेकर गंभीर आशंका उत्पन्न हुई है।”
अब खाद्य प्रौद्योगिकी तथा गुण नियंत्रण डिविजन कार्यालय, बीरगंज इन होटलों को किस प्रकार का खाद्य स्वच्छता स्तर का लोगो (स्टिकर) प्रदान करता है, यह विषय भी चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इससे पहले भी बीरगंज के विभिन्न होटल और रेस्टुरेंटों में किए गए निरीक्षणों में खाद्य स्वच्छता संबंधी गंभीर कमियां मिलती रही हैं, लेकिन प्रभावकारी कार्रवाई न होने से व्यवसायी और अधिक लापरवाह बनते जा रहे हैं, ऐसी शिकायत उपभोक्ताओं ने की है।
स्थानीय उपभोक्ताओं ने नियामक निकायों पर निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई करने का दबाव बढ़ाने की आवश्यकता बताई है। एक स्थानीय उपभोक्ता ने कहा, “नियमों का उल्लंघन करने वाले होटलों को सिर्फ चेतावनी नहीं, बल्कि कानूनी कार्रवाई भी होनी चाहिए, क्योंकि यह विषय सीधे जनस्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है।”
सरोकारवालों का कहना है कि खाद्य स्वच्छता और गुणवत्ता बनाए रखने की जिम्मेदारी व्यवसायी, नियामक निकाय और उपभोक्ता — तीनों पक्षों की साझा जिम्मेदारी है। उपभोक्ताओं को भी होटलों की बाहरी चमक-दमक के बजाय अंदर की सफाई के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता बताई गई है।
बीरगंज में होटल तथा खाद्य व्यवसाय तेजी से विस्तार हो रहे हैं। ऐसे में खाद्य स्वच्छता में लापरवाही करने वाले व्यवसायियों को कानूनी दायरे में लाकर उपभोक्ताओं की स्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग अब और अधिक मजबूत होती जा रही है।

26/05/2026

तुमरिया टोला सरेह से फांसी पर लटकी एक महिला का शव पुलिस ने किया बरामद
***************************************
रक्सौल
तुमरिया टोला सरेह से हरैया पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया। मृतक महिला फांसी लगाकर जान दे दी। जिसकी सूचना स्थानीय नागरिकों ने हरैया थाना को दिया। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंच कर थानाध्यक्ष किसन पासवान घटनास्थल का घेराबंदी कर आसपास के लोगों को उस क्षेत्र में आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। मृतका किस कारण से फांसी लगाई और किस जगह की निवासी हैं।इन सभी बिंदुओं पर अनुसंधान जारी है। उधर इस घटना की सूचना पूरे शहर में जंगल में आग की तरह फैल गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी। thana,sp mitihari

26/05/2026

सूर्य मंदिर तालाब में शिवलिंग मिलने से उमड़ी श्रद्धा
==================={={========
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर, पूजा-अर्चना शुरू

रक्सौल।(BN) शहर के मुख्य पथ स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर परिसर मंगलवार को अचानक आस्था और भक्ति के विराट केंद्र में तब्दील हो गया, जब तालाब के जीर्णोद्धार एवं सफाई कार्य के दौरान एक प्राचीन शिवलिंग प्राप्त हुआ। शिवलिंग मिलने की खबर फैलते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” तथा “जय शिव शंकर” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

मंदिर समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने अत्यंत श्रद्धा के साथ शिवलिंग को कंधे पर उठाकर मंदिर परिसर तक पहुंचाया। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना प्रारंभ कर दी गई। श्रद्धालु का लगातार दर्शन एवं पूजन के लिए मंदिर परिसर में आना जारी है। मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति, आस्था एवं उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

गौरतलब है कि बीते सप्ताह इसी सूर्य मंदिर तालाब की सफाई के दौरान लगभग 11 किलो वजनी दुर्लभ कछुआ मिला था, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। कई श्रद्धालु उसे भगवान विष्णु के कूर्म अवतार से जोड़कर आस्था प्रकट कर रहे हैं। ऐसे में एक सप्ताह के भीतर शिवलिंग मिलने की घटना ने श्रद्धालुओं की भावनाओं को और अधिक प्रगाढ़ कर दिया है।

मंदिर के मुख्य पुजारी पं. आमोद मिश्र ने कहा कि सूर्य मंदिर परिसर सदियों से श्रद्धा एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र रहा है। शिवलिंग का मिलना इस स्थल की दिव्यता और धार्मिक महत्ता को दर्शाता है।

वहीं मंदिर समिति के सचिव शम्भु प्रसाद चौरसिया एवं मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने संयुक्त रूप से कहा कि एक सप्ताह के भीतर दुर्लभ कछुआ और अब शिवलिंग का मिलना साधारण घटना नहीं मानी जा सकती। यह स्थल भगवान शिव एवं भगवान विष्णु की विशेष कृपा और आस्था का अद्भुत केंद्र बन चुका है।

मौके पर समिति के सदस्य गणेश अग्रवाल, राजू गुप्ता, अरूण कुमार गुप्ता, पप्पू गिरि, सुरेश कुमार, गुड्डू खेतान, पवन किशोर कुशवाहा, संजय गुप्ता, कमलेश कुमार, दीपक कुमार गुप्ता, आनंद रूँगटा, विमल रूँगटा एवं अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इसकी जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने दी है।

23/05/2026

सिकटा मुजफ्फरपुर सवारी गाड़ी सुबह 4 बजे सिकटा से खुल के रक्सौल से घूमकर सुगौली फिर वहां से घूमकर मोतिहारी के रास्ते 9:35 बजे मुजफ्फरपुर पहुंच रही है।
वही वापसी में मुजफ्फरपुर से शाम 6:40 बजे खुल के मोतिहारी सुगौली रक्सौल होते हुए सिकटा रात 11:13 बजे पहुंच रही है।

अब मोतिहारी या मुजफ्फरपुर में कोई भी काम हो इस ट्रेन से जाकर दिन भर में कम निपटा के वापस इसी ट्रेन अपने घर आ सकते है । छोटी लाइन के जमाने में दर्जनों ट्रेन थी लेकिन कभी डायरेक्ट भेलवा सिकटा से मोतिहारी मुजफ्फरपुर जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं थी इस नए सुविधा के लिए रेलवे को दिल धन्यवाद। और धन्यवाद उनको भी जो इस कार्य को पूरा करने में अपना कीमती समय दिये।

बहुत लोगों का शिकायत है ट्रेन रात को आती है और रात में ही चली जाती है उनके लिए हम बता दें कि इससे बढ़िया टाइम टेबल कोई हो ही नहीं सकता सुबह ट्रेन पकड़ के मोतिहारी या मुजफ्फरपुर समय कर पहुंच जाएंगे और कोई भी काम हो शाम तक निपटा के वापस यही ट्रेन पकड़ के ससमय अपने घर आ जाएंगे ।

Want your business to be the top-listed Media Company in Raxaul?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address

Raxaul
845305