Rocking/ Ranchi
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Rocking/ Ranchi, Arts and entertainment, CHUTIA, Ranchi.
22/07/2012
राँची भारत का एक प्रमुख शहर है और यह झारखंड प्रदेश की राजधानी है। पहले जब यह बिहार राज्य का हिस्सा था तब गरमियों में अपने अपेक्षाकत ठंडे मौसम के कारण प्रदेश की राजधानी हुआ करती थी. झारखंड आंदोलन के दौरान राँची इसका केन्द्र हुआ करता था. राँची एक प्रमुख औद्योगिक केन्द्र भी है. जहाँ मुख्य रुप से एच ई सी (हेवी इंजिनियरिंग कारपोरेशन), स्टील अथारटी आफ इंडिया, मेकन इत्यादि के कारखाने हैं. राँची के साथ साथ जमशेदपुर और बोकारो इस प्रांत के दो अन्य प्रमुख औद्योगिक केन्द्र हैं.
झारखंड की राजधानी रांची में प्रकृति ने अपने सौंदर्य को खुलकर लुटाया है। प्राकृतिक सुन्दरता के अलावा रांची ने अपने खूबसूरत पर्यटक स्थलों के दम पर विश्व के पर्यटक मानचित्र पर भी पुख्ता पहचान बनाई है। गोंडा हिल और रॉक गार्डन, मछली घर, बिरसा जैविक उद्यान, टैगोर हिल, मैक क्लुस्किगंज और आदिवासी संग्राहलय इसके प्रमुख पर्यटक स्थल हैं। इन पर्यटक स्थलों की सैर करने के अलावा यहां पर प्रकृति की बहुमूल्य देन झरनों के पास बेहतरीन पिकनिक भी मना सकते हैं। रांची के झरनों में पांच गाघ झरना सबसे खूबसूरत है क्योंकि यह पांच धाराओं में गिरता है। यह झरने और पर्यटक स्थल मिलकर रांची को पर्यटन का स्वर्ग बनाते हैं और पर्यटक शानदार छुट्टियां बिताने के लिए हर वर्ष यहां आते हैं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
CHUTIA
Ranchi
834001