Johar Ranchi

Johar Ranchi

Share

This page belongs to Ranchi and Jharkhand Latest News. Johar Ranchi Keeps you in touch with Jharkhand. "Johar" is regional Naagpuri word. Welcome! Cheers.

It means 'Namaste, Hello, Good Morning &.. Johar... represents all Jharkhandi and feel their home land whether you stay anywhere in word. This page says Johar you all guys in Naagpuri language. This page is belongs to Ranchi Guys and Unseen Latest Ranchi News, City Lifestyle, Education, Tradition & Culture, Public Figure, Naagpuri Joke, Tips. Keep In Touch with Your City. Send your pic/news/story

24/08/2026

रांची में 27 को भारी बारिश की चेतावनी

23/08/2026

धरना-प्रदर्शन और सोशल मीडिया को लेकर सरकार पर हमला तेज

आज दो महत्वपूर्ण अपील प्रशासन ने किया है जिसमें बिना अनुमति धरना प्रदर्शन, जुलुस रैली पर रोक लगाया गया है. आमलोगों को परेशानी नहीं हो, यातायात प्रभावित ना हो इसके लिए अनुमति लेने को कहा है। वहीं दूसरी अपील रांची पुलिस ने किया है की बिना किसी सत्यापन के कोई खबर या पोस्ट शेयर नहीं करें जिससे सामाजिक सुरक्षा और क़ानून व्यवस्था पर खतरा उत्पन्न हो।

इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार को सवाल करते हुए पोस्ट कर पूछा.. धरना/ प्रदर्शन/ कार्यक्रम नहीं कर सकते, सोशल मीडिया पर पहरा है, हक/ अधिकार की आवाज उठाने वालों पर फर्जी FIR हो रही है… क्या झारखंड में इमरजेंसी लगी हुई है?

हज़ारीबाग के सांसद मनीष जयसवाल ने भी इस मामले को #झारखंड_में_इमरजेंसी करार दिया और हेमंत सरकार से सवाल पूछा "धरना-प्रदर्शन पर रोक, सोशल मीडिया पर पहरा और हक की आवाज उठाने वालों पर फर्जी FIR - हेमंत सरकार बताए, झारखंड में लोकतंत्र बचा है या अघोषित इमरजेंसी लगा दी गई है ? आवाज दबाना शासन नहीं, तानाशाही है! झारखंड की जनता न डरेगी, न झुकेगी और न चुप बैठेगी।

23/08/2026

रांची डीसी ने कहा है सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन, जुलूस, रैली एवं आमसभाओं के संबंध में सक्षम प्राधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी राँची सदर / बुंडू द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाना आवश्यक है। विशेष रूप से ऐसे आयोजनों के संबंध में वहाँ आयोजकों द्वारा कार्यक्रम से पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के तहत अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

आयोजकों से अपील की है कि प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक जानकारी समय पर प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि विधि-व्यवस्था, जन-सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा सके।

विशेष रूप से जुलूस एवं रैली के संबंध में प्रस्तावित मार्ग/रूट, आयोजन की तिथि, प्रारंभ एवं समाप्ति का समय तथा संभावित प्रतिभागियों की संख्या से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना आवश्यक होगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रमुख व्यक्तियों की जानकारी भी, जहाँ आवश्यक हो, प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए, ताकि सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन लागू कानूनों, नियमों तथा सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वैध आदेशों एवं निर्देशों के अनुरूप किया जाए। सार्वजनिक मार्ग या स्थान पर ऐसा कोई कार्य न किया जाए जिससे अनधिकृत रूप से आवागमन बाधित हो, जन-सुरक्षा प्रभावित हो अथवा अन्य नागरिकों के अधिकारों में अनुचित हस्तक्षेप हो।

छात्रों एवं आम नागरिकों से अपील है कि वे किसी भी कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व उसके आयोजकों से कार्यक्रम की वैधानिक स्थिति एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित शर्तों की जानकारी प्राप्त करें। किसी अफवाह या भ्रामक सूचना के आधार पर ऐसा कोई कदम न उठाएं जिससे विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था अथवा आम नागरिकों को असुविधा हो।

पूर्व सूचना एवं सक्षम प्राधिकारी से अनुमति की व्यवस्था का उद्देश्य किसी शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक कार्यक्रम को रोकना नहीं, बल्कि प्रतिभागियों की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

23/08/2026

राजधानी राँची के तुपुदाना थाना क्षेत्र अंतर्गत बालसिरिंग स्थित चर्चित ब्लू पाउंड में शनिवार को डूबे युवक साहिल कच्छप का शव रविवार को बरामद कर लिया गया। करीब एक दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद एनडीआरएफ की टीम ने गहरे पानी में तलाशी अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला। शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

23/08/2026

धरना प्रदर्शन के लिए प्रशासन से लेनी होगी अनुमति, आमलोगों को परेशानी और यातायात को लेकर आदेश

23/08/2026

चाय की चुस्कीया भी महँगी हो गयी.. चीनी 70₹ तक पहुंचा

23/08/2026

राँची पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील है कि सोशल मीडिया, मैसेजिंग प्लेटफॉर्म या किसी अन्य माध्यम से प्राप्त किसी भी समाचार अथवा सूचना को बिना सत्यापन के आगे प्रसारित न करें।

रांची पुलिस ने कहा है "कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर झूठी, भ्रामक एवं अपुष्ट खबरें फैलाकर समाज में घृणा, वैमनस्य और तनाव पैदा करने तथा लोगों को कानून-विरोधी अथवा गलत कार्यों के लिए उकसाने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसी सूचनाओं को साझा करना सामाजिक शांति और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। कृपया किसी भी संवेदनशील या विवादित सूचना पर विश्वास करने अथवा उसे साझा करने से पहले उसके स्रोत और सत्यता की जांच अवश्य करें। अफवाहों पर ध्यान न दें और उन्हें बढ़ावा न दें। यदि आपके संज्ञान में ऐसी कोई भ्रामक, आपत्तिजनक या समाज में तनाव उत्पन्न करने वाली सामग्री आती है, तो उसे आगे साझा करने के बजाय संबंधित पुलिस/प्रशासन को सूचित करें।

पुलिस ने कहा "कानून अपने हाथ में न लें। अफवाहों से बचें, सत्यापित जानकारी पर विश्वास करें और सामाजिक शांति एवं सद्भाव बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।"

23/08/2026

राँची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित टाटा मोटर के सर्विस सेंटर में आग लग गई है । आग के कारणों का पता नहीं चला है।

23/08/2026

JPSC JSSC के एग्जाम में धांधली के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन के दौरान झड़प और विवाद में रांची पुलिस ने रिफार्म मंच के सदस्यों समेत 250 पर का मामला दर्ज किया है।

क्या हुआ पूरा मामला?
Dainik Bhaskar के अनुसार - कोतवाली और लोअर बाजार थाना में तीन अलग-अलग FIR दर्ज की गई है।

👉 JPSC-JSSC Reform मंच के 15 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया

👉 250 अज्ञात छात्रों के खिलाफ भी केस

1. कोतवाली थाना - CO सह मजिस्ट्रेट शिवशंकर पांडेय के बयान पर 15 छात्रों पर केस दर्ज

2. दूसरी FIR - रातू रोड निवासी एक युवती ने मारपीट और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए 7 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई

3. लोअर बाजार थाना - एक युवक ने मारपीट, गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए 10 लोगों को नामजद किया

प्रशासन का आरोप क्या है?
शुक्रवार शाम करीब 250 छात्र मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक पर मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन करना चाहते थे। अनुमति नहीं होने की बात कहने पर छात्र उग्र हो गए और जेल चौक, लाइन टैंक रोड, रेडियम रोड, कचहरी चौक होते हुए JPSC कार्यालय के पास पहुंचे, वहां दूसरे पक्ष से झड़प हो गई।

छात्रों पर FIR करने पर भाजपा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कहा है छात्रों का आवाज दबाया जा रहा है, जरुरत पड़ा तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

22/08/2026

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी आज रांची पहुंचे। रांची के रातू रोड में एक ज्वेलरी शो रूम का उद्घाटन करने आये थे। उनकी एक झलक देखने और उनसे सेल्फी खिंचाने के लिए हज़ारों फैन्स की भीड़ उमड़ पड़ी। इमरान हाशमी की एक झलक पाने के लिए फैन्स 3-3 घंटे तक खड़े रहें और उनका दीदार करने के लिए इंतजार किया। रातू रोड खचाखच जाम रहा।

Want your business to be the top-listed Media Company in Ranchi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Ranchi

Opening Hours

Monday 9am - 11pm
Tuesday 9am - 11pm
Wednesday 9am - 11pm
Thursday 9am - 11pm
Friday 9am - 11:56pm
Saturday 9am - 11pm
Sunday 9am - 11pm