The Ranchi Clips
This is the official page of The Ranchi Clip.Here we keep you updated about the news that is happen.
02/08/2026
*JPSC आंदोलन के बीच मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पत्नी को नौकरी नहीं मिलने से बताया परेशान*
*रांची :* जेपीएससी में कथित गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। इसी बीच शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे धरनास्थल के पास स्थित जयपाल सिंह स्टेडियम के मोबाइल टावर पर एक युवक चढ़ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
युवक की पहचान हीरालाल, निवासी बालूमाथ, के रूप में हुई है। उसने बताया कि उसकी पत्नी को नौकरी नहीं मिलने से वह बेहद परेशान है और इसी कारण उसने यह कदम उठाया। टावर पर चढ़कर उसने सरकारी व्यवस्था के प्रति नाराजगी जताई और अपनी बात सुने जाने की मांग की।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। इसके बाद कोतवाली थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया।
पुलिस अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने देर रात तक युवक को समझाने और सुरक्षित नीचे उतरने की अपील की, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़ा रहा। स्थिति को देखते हुए मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। पुलिस लगातार युवक से बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश करती रही।
29/07/2026
रांची// झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और ₹1 करोड़ के इनामी नक्सली मिशिर बेसरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथ मोछू, सौरभ उर्फ गौरव तथा दो ग्रामीणों को भी गिरिडीह-धनबाद सीमावर्ती इलाके से गिरफ्तार किया गया है, सभी से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।
20/07/2026
नयी दिल्ली में आज कॉ'करोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान जमकर ब'वाल हुआ। शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हज़ारो प्रदर्शनकारी छात्र दिल्ली के संसद मार्ग, कनॉट प्लेस और जंतर मंतर पर डटे हुए थे। जैसे ही छात्र संसद भवन की ओर बढे, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गयी। प्रदर्शनकारी छात्र संसद भवन के बेहद करीब पहुंच गए थे। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिल्ली के कई इलाको में पुलिस ने ला'ठीचार्ज किया और आं'सू गैस के गोले भी दागे। कॉ'करोच जनता पार्टी के नेताओ के प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा से मुलाक़ात की और अपनी मांगे सौंपी। शाम तक पार्टी नेता अभिजीत दीपके को डि'टेन किया जा चुका है। दिल्ली के कनॉट प्लेस और जंतर मंतर को खाली करा लिया गया है।
20/07/2026
रांची में बरियातू थाना पुलिस ने नशीले कफ सिरप की कथित तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से थार गाड़ी में रखी 122 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की है। प्रारंभिक जांच में आरोप है कि गिरोह कोलकाता से खेप लाकर रांची में सप्लाई करता था। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।
Link in comment box...👇
I got over 100 reactions on one of my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉
19/07/2026
पाँच महीने से मानदेय नहीं... आखिर कब तक?
जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक महिला होमगार्ड का दर्द पूरे सिस्टम से सवाल पूछता है। महीनों से मानदेय नहीं मिलने के कारण आर्थिक तंगी, बीमारी और मानसिक पीड़ा ने उन्हें इस कदर तोड़ दिया कि उन्होंने सबके सामने अपनी बेबसी व्यक्त की।
जो लोग दिन-रात कानून व्यवस्था और जनसेवा में लगे रहते हैं, उन्हें समय पर उनका मानदेय मिलना उनका अधिकार है, कोई उपकार नहीं।
संबंधित विभाग से आग्रह है कि सभी लंबित मानदेयों का अविलंब भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी कर्मचारी को ऐसी पीड़ादायक परिस्थितियों का सामना न करना पड़े।
मुख्यमंत्री है तो हिम्मत है ?
#मानदेय #जनसेवा DC Ranchi Hemant Soren BJP Jharkhand
18/07/2026
नगर निगम के द्वारा मोराबादी क्षेत्र से हटाए गए वेंडरों के पुनर्वास की दिशा में रांची नगर निगम ने महत्वपूर्ण पहल की है। टैगोर हिल के समीप लगभग 45 डिसमिल गैरमजरूआ भूमि को वेंडिंग जोन घोषित करते हुए वेंडरों को व्यवस्थित किया गया।
चयनित स्थल पर आज निगम की टीम ने वेंडरों से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने तथा उन्हें व्यवस्थित रूप से स्थापित किया।
एक घंटे की बारिश में रांची की ये स्थिति हो गई। ये हैं कचहरी रोड जयपाल सिंह स्टेडियम के पास का नजारा। कई मोटरसाइकिलें पानी में डूब गई।
18/07/2026
एक शख्स पुलिस चौकी में घुसा। चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठा। कागजात देखे, कुछ कागजात फाडे, कुछ को जेब में रखा, वह भी अफसर स्टाइल में। सवाल यह है जब पुलिस चौकी में नकली साहब उत्पात मचा रहे थे, तब असली साहिबान कहा थे। तस्वीर यूपी के हापुड की दोयमी पुलिस चौकी की है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Pundag
Ranchi
834004