Janmasthan

Janmasthan

Share

Janmasthan is a project by Heal Station, Pune. It's a project to provide quality and dignified care A hospital, open 24x7, and everyday.

17/09/2025

25 वर्ष से 60 वर्ष तक के बीच की महिलाएँ जो अभी गर्भवती नहीं हैं और जिनका बच्चादानी निकालने का ऑपरेशन नहीं हुआ हो - वे सभी महिलायें इस कार्यक्रम का लाभ उठा सकती हैं।

18/08/2025

विटामिन डी की कमी एक छुपी हुई महामारी है।

रोज़ाना कुछ मिनट धूप में बैठिए या टहलिए, और अपनी हड्डियाँ और मन दोनों मजबूत बनाइए।

थकान, कमजोरी, मूड खराब या बार-बार बीमार पड़ना – ये सब हो सकते हैं विटामिन डी की कमी के संकेत।

धूप है दवा, मुफ्त में मिलती है।

अपना ख्याल रखें।

आपके,
टीम जन्मस्थान-डॉ बी एन झा अस्पताल

#विटामिन #सूरज_से_सेहत #जन्मस्थान #सेहत #सोमवार

16/08/2025

खाना खाने से पहले हाथ धोना एक आसान आदत है, जो पेट और साँस की कई बीमारियों से बचा सकती है।

आज से ही अपनाइए, क्योंकि छोटी सी सावधानी, बड़ी बीमारी से बचा सकती है।

ध्यान रखें, हर बार, कुछ भी खाने से पहले।

जन्मस्थान – डॉ. बी. एन. झा अस्पताल
हमारी परंपरा – सही इलाज, उचित सम्मान

रामनगर, प० चंपारण | 800 241 7555

#जन्मस्थान #स्वास्थ्यजागरूकता #हाथधोयें #बीमारी_से_छुटकारा #स्वास्थ्य #शनिवार

Photos from Janmasthan's post 15/08/2025

स्वतंत्रता दिवस पर महिलाओं के स्वास्थ्य की आज़ादी

इस 15 अगस्त से जन्मस्थान–डॉ. बी. एन. झा अस्पताल ला रहा है: सर्विकेयर थ्राइस।

नि:शुल्क गर्भाशय कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) जांच और प्री-कैंसर घाव का इलाज।
1. 25–60 वर्ष की महिलाओं के लिए VIA टेस्ट
2. CMC वेल्लोर के विशेषज्ञों की देखरेख
3. IIT बॉम्बे की अत्याधुनिक तकनीक
4. नि:शुल्क परामर्श और उपचार (सिर्फ़ दवाएँ मरीज खरीदेंगी)

कब?
मंगलवार व बुधवार – जन्मस्थान अस्पताल, रामनगर
गुरुवार – हीलस्टेशन सेंटर, परसौनी

स्वतंत्रता का मतलब सिर्फ़ राजनीतिक आज़ादी नहीं, बल्कि महिलाओं का स्वस्थ और सशक्त होना भी है।

आप सबको स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

15/08/2025

सही जानकारी के साथ अपना ख्याल रखें।

13/08/2025

बेहतर बुधवार: नई शुरुआत का दिन।

सिगरेट और शराब छोड़ना मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं।
जन्मस्थान – डॉ. बी. एन. झा अस्पताल में हम आपकी मदद के लिए प्रशिक्षित और तैयार हैं –

१. तंबाकू, सिगरेट, शराब छोड़ने के लिए काउंसलिंग और दवाईयां
२. शरीर को सुरक्षित तरीके से डिटॉक्स करने की सुविधा
३. मानसिक स्वास्थ्य और पुनर्वास सहायता

पता:
डॉ. बी. एन. झा पथ, रामनगर, पश्चिम चंपारण
फ़ोन: 800 2417 555
हमारी परंपरा – सही इलाज, उचित सम्मान – 1940 से निरंतर

09/08/2025

पानी – सबसे सस्ता और असरदार हेल्थ टॉनिक।

पानी पीना सिर्फ प्यास बुझाना नहीं है,
यह आपके शरीर को डिटॉक्स करता है,
पाचन को बेहतर बनाता है,
त्वचा को निखारता है और
थकान को दूर करता है।

टिप: रोज़ 6–8 गिलास पानी पिएं। सुबह उठते ही दो गिलास पानी पिएं। यह दिन की सबसे अच्छी शुरुआत होगी।

जन्मस्थान – आपकी सेहत, हमारी प्राथमिकता

31/07/2025

सही जानकारी ही असली सुरक्षा है।
आज इंटरनेट पर जानकारी की कोई कमी नहीं है लेकिन हर जानकारी सही हो, ये ज़रूरी भी नहीं है। दुनिया भर में बीमारियों, इलाज और घरेलू उपायों को लेकर अधूरी, भ्रामक और कई बार ख़तरनाक जानकारियाँ भी खूब फैल रही हैं।

जन्मस्थान की यह मुहिम है कि लोग डर, अफ़वाह या ग़लत सलाह से नहीं बल्कि सच्ची जानकारी, डॉक्टर की सलाह और समझदारी से अपना इलाज करें।

इसलिए हमारी ये कोशिश है कि:
1. हर इंसान तक सरल, सही और वैज्ञानिक जानकारी पहुँचे
2. हर गांव, हर घर में बीमारी नहीं, समझदारी फैले
3. गूगल नहीं बल्कि जन्मस्थान आपके लिए हर हफ्ते किसी एक समस्या पर सही जानकारी ढूंढ लाए

इलाज से पहले जानकारी ज़रूरी है और जन्मस्थान-डॉ बी एन झा अस्पताल पिछले 85 सालों से इसका भरोसेमंद स्रोत है। हम अपने यहाँ आनेवाले मरीज़ों को तो सही जानकारी देते आ रहे हैं पर जो हमारे यहाँ नहीं आते हैं उनके लिए भी सही जानकारी यहाँ दे रहे हैं ताकि वे भी न सिर्फ स्वस्थ रहें बल्कि एक जागरूक और आत्मनिर्भर जीवन जी सकें।

इस पूरी श्रृंखला से आप ख़ुद भी सीखें और अपने परिवार के अन्य लोगों और मित्रों को भी सिखायें। ख़ास कर अपने बच्चों को ज़रूर सिखाएँ। बच्चे अगर शुरुआत से ही सीखेंगे तो भविष्य में सावधान रहेंगे और एक बेहतर जीवन जी पायेंगे।

अपना ख्याल रखें,
टीम जन्मस्थान-डॉ बी एन झा अस्पताल

28/07/2025

रोकथाम समझ से शुरू होती है। आइए जन्मस्थान के साथ लिवर को सुरक्षित रखें।

19/07/2025

Janmasthan-Ambulance service. Prompt. Efficient. 24x7 service.

12/07/2025

Your Janmasthan is Always One Call Away.

Before you come to the hospital, give us a call, we’ll be ready.

Ambulance needed? We’ll send it to you.

We’re not just open 24x7.
We’re listening 24x7.

📞 Call: 800 2417 555

Want your practice to be the top-listed Clinic in Ramnagar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


Dr B N Jha Road, Drive B N Jha Hospital Campus, Rally Bazar
Ramnagar
845106