Shekhawati Update

Shekhawati Update

Share

⚪ Latest News Update
⚪ Live Stream Service
⚪ Digital Marketing Solutions

27/05/2026

📰 नवलगढ़ में स्वच्छता अभियान को मिली नई दिशा

वर्षों पुरानी कचरा निस्तारण समस्या के स्थायी समाधान की ओर नवलगढ़ ने बढ़ाया मजबूत कदम। विधायक Vikram Singh Jakhal के नेतृत्व में स्वच्छता एवं विकास कार्यों को नई गति मिल रही है।

“सिर्फ वादे नहीं, काम करके दिखाया” की सोच के साथ नगर को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर बनाने का संकल्प लगातार साकार हो रहा है। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने की दिशा में यह पहल ऐतिहासिक मानी जा रही है।

24/05/2026
22/05/2026

झुंझुनूं में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई 🚨
400 किलो केमिकलयुक्त एवं खराब गुणवत्ता वाले तरबूज मौके पर ही नष्ट किए गए।
स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है।
सावधान रहें, बिना जांचे-परखे खाद्य सामग्री खरीदने से बचें।

19/05/2026

वीरगति को प्राप्त हुए कांस्टेबल भींवाराम मेघवाल को शहीद का दर्जा देने की मांग

सीएम भजनलाल शर्मा को नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल ने लिखा पत्र

आश्रितों को परिलाभ व सरकारी नौकरी सहित शहीद का दर्जा देने की मांग

बदमाशों की गाड़ी का पीछा करते समय हादसे में पुलिस वाहन चालक भींवाराम ने आंतरिक सुरक्षा में दिया सर्वोच्च बलिदान

हादसे में सीआई अजय सिंह भी हुए थे जख्मी

Note- यह फोटो AI से बनाई गई हैं।

18/05/2026

नवलगढ़ थाना के वीर जवान स्वर्गीय भींवाराम जी मेघवाल, जिन्होंने पुजारियों की ढाणी में अपराधियों का साहसपूर्वक पीछा करते हुए कर्तव्य पथ पर वीरगति प्राप्त की

Photos from Shekhawati Update's post 18/05/2026

नवलगढ़ विधायक Vikram Singh Jakhal ने वीर जवान भींवाराम मेघवाल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नवलगढ़ थाना के वीर जवान स्वर्गीय भींवाराम जी मेघवाल, जिन्होंने पुजारियों की ढाणी में अपराधियों का साहसपूर्वक पीछा करते हुए कर्तव्य पथ पर वीरगति प्राप्त की, उनकी अंतिम यात्रा में नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

विधायक विक्रम सिंह जाखल ने कहा कि स्वर्गीय भींवाराम जी मेघवाल का अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं मातृभूमि की सेवा में दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव समाज और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

शत्-शत् नमन! 🙏

17/05/2026

नवलगढ़ पुलिस थाने के ड्राइवर भीवा राम जी मेघवाल का
सीकर में ईलाज के दौरान निधन...

जानकारी के अनुसार गत रात्रि नवलगढ़ पुलिस की गाड़ी

संदिग्धो का पीछा करते हुए पुजारी की ढाणी के पास

दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिसमे नवलगढ़ SHO सहित

पुलिसकर्मी चोटिल हो गए थे जिनको ईलाज के लिए

अस्पताल में भर्ती कराया था जिसमे ईलाज के दौरान

ड्राईवर भींवा राम मेघवाल ने दम तोड़ दिया..

शत शत नमन और विनम्र श्रद्धांजलि 💐💐🙏

15/05/2026

नवलगढ़ विधायक Vikram Singh Jakhal आज करेंगे उपचार केंद्र शिलान्यास एवं नवीन ट्यूबवेल लोकार्पण

नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बागोरिया की ढाणी स्थित भानावली ढाणी में 15 मई 2026 को प्रातः 09:15 बजे उपचार केंद्र शिलान्यास एवं नवीन ट्यूबवेल लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल उपस्थित रहेंगे। क्षेत्रवासियों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है।

14/05/2026

निवाई (टोंक):
निवाई, टोंक में आयोजित श्री राम कथा एवं नानी बाई का मायरा कार्यक्रम में नवलगढ़ विधायक Vikram Singh Jakhal ने सहभागिता कर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम संत श्री प्रकाश दास जी महाराज के सानिध्य में भक्ति एवं श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर विधायक विक्रम सिंह जाखल ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार और एकता का संदेश देते हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया।

संत श्री प्रकाश दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने धर्म लाभ प्राप्त कर पुण्य अर्जित किया।

12/05/2026

📍 नवलगढ़ -: विधायक Vikram Singh Jakhal को मिल रहा जनता का अपार स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद इस बात का प्रमाण है कि जनसेवा, विकास कार्यों और आमजन के प्रति समर्पण हमेशा लोगों के दिलों में खास जगह बनाता है।
जहां भी विधायक पहुंचे, वहां लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए माल्यार्पण किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

जनता का यही विश्वास और प्यार आगे बढ़ने की सबसे बड़ी ताकत है।
देखें पूरा वीडियो और जुड़ें इस जनसमर्थन के सफर से।

10/05/2026

नवलगढ़ विधायक श्री Vikram Singh Jakhal ने एक बार फिर जनसेवा, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों का परिचय देते हुए समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित की। नाहरसिंघानी निवासी स्वर्गीय गिरधारी लाल महला के सुपुत्र जय सिंह महला के ब्रेन हेमरेज के कारण आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही विधायक विक्रम सिंह जाखल तुरंत शोक संतप्त परिवार के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

दुःख की इस कठिन घड़ी में विधायक जाखल ने परिवार को भरोसा दिलाया कि वे हर परिस्थिति में क्षेत्रवासियों के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने अपनी ओर से ₹1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान कर न केवल आर्थिक सहयोग दिया, बल्कि सामाजिक सरोकार और संवेदनशील नेतृत्व का भी उदाहरण प्रस्तुत किया।

विधायक विक्रम सिंह जाखल ने कहा कि नवलगढ़ परिवार उनका अपना परिवार है और क्षेत्र की जनता का सुख-दुःख ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और आशीर्वाद से ही वे लगातार क्षेत्र की सेवा में समर्पित हैं और हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाना उनका कर्तव्य है।

विधायक जाखल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति देने की कामना की। उनके इस संवेदनशील, सरल और जनहितैषी व्यवहार की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।

ग्रामवासियों और परिवारजनों ने विधायक विक्रम सिंह जाखल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक जाखल केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हर सुख-दुःख में जनता के साथ खड़े रहकर एक जनसेवक की सच्ची भूमिका निभा रहे हैं।

#विक्रमसिंहजाखल #नवलगढ़ #जनसेवा #संवेदनशीलनेतृत्व

Want your business to be the top-listed Media Company in Raj?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Raj