ekhabri.com

ekhabri.com

Share

ekhabri.com: छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं देश-दुनिया के खबर के लिए आज ही हमसे जुड़ें..

06/06/2026

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। मंडल द्वारा जारी आदेश के अनुसार नई शुल्क दरें शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू की जाएंगी। इस निर्णय के बाद 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को पहले की तुलना में अधिक शुल्क जमा करना होगा।

06/06/2026

NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि जिस कुर्ते को पुलिस कार्रवाई के दौरान फाड़े जाने का आरोप लगाया गया था, उसे विधायक स्वयं फाड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

06/06/2026

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल की है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से विश्वविद्यालय में बीसीए-एलएलबी पाठ्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इस नए कोर्स के साथ रविवि देश का दूसरा विश्वविद्यालय बन जाएगा, जहां छात्र कंप्यूटर साइंस और कानून की पढ़ाई एक साथ कर सकेंगे।

05/06/2026

03/06/2026

राजधानी रायपुर के लोगो को जल्दी ही यातायात में राहत मिलने वाली है. इसके अंतर्गत सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुलभ बनाते हुए 8 जून से शहर के प्रमुख मार्गों पर आठ नई मिनी-सिटी बसों का परिचालन शुरू किया जा रहा है. इस नई सेवा के तहत बसें तातीबंध चौक से शुरू होकर रेलवे स्टेशन और पचपेड़ी नाका से गुजरते हुए इंटर-स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) तक जाएंगी. इस सेवा के शुरू होने से रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों, कामकाजी पेशेवरों और छात्रों को सीधे तौर पर काफी फायदा मिलेगा.

03/06/2026

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे मामलों में केवल तकनीकी कारणों के आधार पर निर्णय नहीं लिया जा सकता, बल्कि परिवार की वास्तविक आर्थिक स्थिति का मूल्यांकन करना आवश्यक है.इस फैसले से एक मृत सफाई कर्मचारी के परिवार को बड़ी राहत मिली है.

02/06/2026

कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ देशभर में मिसाल बन गया है। जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के माध्यम से किसानों को ड्रोन स्प्रेयर की सुविधा उपलब्ध कराने की शुरुआत की गई है, जिससे धमतरी देश का पहला ऐसा जिला बन गया है जहां यह पहल लागू हुई है।

02/06/2026

राजधानी रायपुर से भयानक आगजनी की खबर समाने आई है. शहर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित मिवान स्टील लिमिटेड प्लांट में मंगलवार तड़के भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. आग इतनी विकराल थी कि उसकी ऊंची लपटें और धुएं का घना गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा थे. आसपास के इलाके में आसमान पूरा काला नजर आने लगा. घटना के बाद आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए.

02/06/2026

रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है, जांच में पुलिस जुटी है।

31/05/2026
Want your business to be the top-listed Media Company in Raipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


Raipur
Raipur