PRAMA FOUNDATION

PRAMA FOUNDATION

Share

' PRAMA FOUNDATION ' is a Non Governmental Organization Which is performing in various fields.

Photos from PRAMA FOUNDATION's post 29/06/2026

सभी सदस्यों का सहयोग एवं योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।

सभी ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का उत्कृष्ट निर्वहन किया। विशेष रूप से *प्रभारी श्री केशव पटनायक जी* का कार्य प्रशंसनीय रहा, जिन्होंने अल्प अवधि में अपनी कार्यकुशलता एवं समर्पण का उत्कृष्ट परिचय दिया।

आप सभी के सहयोग से मॉडल ब्लड बैंक, मेकाहारा में आयोजित इनहाउस रक्तदान शिविर में *46 यूनिट* रक्त संग्रहित किया गया। इस उत्कृष्ट आयोजन एवं समर्पित सहयोग के लिए मॉडल ब्लड बैंक प्रभारी सहित समस्त मेडिकल स्टाफ द्वारा संस्था के प्रयासों की सराहना की गई।

विश्व रक्तदाता सम्मान दिवस के अवसर पर संस्था को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जो संस्था के लिए गौरव का विषय है।

आज कैंप में शामिल सभी सदस्यों एवं अन्य सदस्य जिन्होंने अप्रत्यक्ष सहयोग किया , सभी का विशेष आभार 🙏

Photos from PRAMA FOUNDATION's post 11/01/2026
Photos from PRAMA FOUNDATION's post 08/01/2026

🩸🩸🩸🩸🩸🩸🩸🩸🩸🩸🩸🩸

हमारी संस्था प्रमा फाउंडेशन विगत 13 वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सचेतना आदि क्षेत्रों में कार्यरत है। संस्था द्वारा अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन करने की परंपरा में राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य पर रक्तदान महाशिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर आपसे निवेदन है कि आप इस कार्यक्रम में सम्माननीय अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर हमें अनुग्रहित करें।

कार्यक्रम-विवरण
दिनांक : 11 जनवरी 2026, दिन-रविवार
समय : सुबह 10 बजे से 06 बजे तक

स्थान : द रॉयल पैलेस होटल पार्किंग, बालाजी पेट्रोल पम्प के पास, बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने, मेन रोड भनपुरी, रायपुर (छ.ग.)

निवेदक,
प्रमा फाउंडेशन रायपुर, छत्तीसगढ़

Telephone

Address


Birgaon
Raipur
493221

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRAMA FOUNDATION posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Raipur.