Emanch
E-Manch is more than just a platform – it is a stage where voices, art, and creativity rise above limitations.
It empowers people from every segment of society to express themselves, share their stories, and showcase their talent to the world.
22/04/2026
"मठ-मंदिरों के सशक्तिकरण की नई पहल" — अक्षय तृतीया पर मंदिर महासंघ, छत्तीसगढ़ का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री को सौंपा गया महत्वपूर्ण ज्ञापन।
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मंदिर महासंघ, छत्तीसगढ़ का भव्य शुभारंभ माँ बम्लेश्वरी के पूजन एवं संतों के आशीर्वाद के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक समन्वय एवं संगठनात्मक सुदृढ़ता का प्रतीक रहा, जिसमें प्रदेशभर से जुड़े प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
शुभारंभ के उपरांत महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से शिष्टाचार भेंट की एवं मठ-मंदिरों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत ज्ञापन सौंपा तथा छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार द्वारा अवैध धर्मांतरण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए "छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026" लाने एवं 7 अप्रैल 2026 से लागू करने पर आभार व्यक्त किया ।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से मठ-मंदिरों द्वारा उत्पादित धान की खरीदी पर बोनस प्रदान करने तथा प्राकृतिक आपदाओं के समय मठ-मंदिरों को भी सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग रखी गई।
महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा:"मंदिर केवल आस्था के केंद्र नहीं हैं, बल्कि समाज सेवा, संस्कार और समन्वय के सशक्त माध्यम भी हैं। मंदिर महासंघ का उद्देश्य इन संस्थाओं को संगठित कर समाज में उनकी भूमिका को और प्रभावी बनाना है।
"प्रतिनिधिमंडल में मंदिर महासंघ के राष्ट्रीय संगठक श्री सुनील घनवट, छत्तीसगढ़ संयोजक श्री मदन मोहन उपाध्याय, जन जागृति समिति के समन्वयक श्री हेमंत कानस्कर, कोर समिति सदस्य श्री आशीष परेडा सहित अन्य प्रमुख सदस्य श्री धर्मेश कुमार अठनागर, श्री किशन साहू, श्री चंद्रशेखर सिंह राजपूत, श्री रोहित सिंह तिरंगा, श्री पुष्पकांत शर्मा, श्री ओमप्रकाश सिन्हा एवं श्री रामकृष्ण सिन्हा उपस्थित रहे।
मंदिर महासंघ का उद्देश्य मठ-मंदिरों को संगठित करना, मंदिरों में समन्वय स्थापित करना, उनका सुव्यवस्थापन सुनिश्चित करना, मंदिरों की सुरक्षा सुदृढ़ करना तथा उन्हें सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के सशक्त केंद्र के रूप में विकसित करना है। इसके अंतर्गत मंदिरों की समग्र जानकारी संकलित कर, सुविधानुसार गौशाला, यज्ञशाला, पाकशाला एवं पाठशाला की व्यवस्था पुनः स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही, मठ-मंदिरों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु सतत कार्य किया जाएगा।
मंदिर महासंघ का यह अभिनव प्रयास प्रदेश के मठ-मंदिरों को संगठित कर उनके सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनसेवा कार्यों को नई दिशा प्रदान करेगा। यह पहल न केवल धार्मिक संस्थाओं के सशक्तिकरण की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि सनातन समाज में सकारात्मक परिवर्तन एवं सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित करेगी।
काशी के गौरी केदारेश्वर जी की शयन आरती उत्साह भक्ति और आनंद की मिसाल ।
शयन आरती प्रारंभ होने से पूर्व ही बड़े बड़े घड़ों में माँ गंगा की अविरल धारा से अमृततुल्य जल भरकर जिस स्फूर्ति और श्रद्धा के साथ सेवादार ऊँची ऊँची सीढ़ियाँ दौड़ते हुए चढ़कर आते है और अभिषेक की तैयारी करते हैं उसे देखकर मन महादेव की कृपा और सेवादारों के सेवा के लिए भाव विभोर हो जाता है ।
आरती के समय डमरू की ध्वनि और जयघोष से रोम रोम पुलकित हो जाता है और रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ऐसा प्रतीत होता है की महादेव बस सामने बैठे हैं और पुजारी अपने सभी सेवादारों और भक्तों के साथ महादेव के शयन पूर्व नहलाकर (अभिषेक कर) दिन भर की थकान के बाद महादेव को विश्राम करने के लिए अनुरोध कर रहे हैं ।
डमरुओं की गड़गड़ाहट और जयकारों के साथ आरती समाप्त होते ही सभी अचानक शांत हो जाते हैं, ऐसा लगता है की देवाधिदेव महादेव भक्तों की दिनभर समस्याओं को सुलझाते हुए थक गए थे और सभी भक्तों के अनुरोध को स्वीकार करते हुए गहरी निद्रा में चले गए, फिर सभी भक्त एवं पुजारी बिना आवाज़ किए बिना घंटा बजाए चुपचाप वहाँ से निकल जाते है ।
🚩हर हर महादेव🚩
07/02/2026
"घूसखोर पंडित नाम एक षड़यंत्र"
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जी ने हाल ही में ब्राह्मण समाज के अपमान को लेकर चिंता व्यक्त की है। भले ही अतीत में BSP से जुड़ा एक नारा विवादित रहा हो, लेकिन स्वयं मायावती जी ने स्पष्ट किया है कि “तिलक, तराजू और तलवार…” BSP का कोई आधिकारिक नारा नहीं है और न ही पार्टी ने इसे कभी दिया है। इस विषय पर अन्य राजनीतिक दलों एवं नेताओं ने भी आपत्ति दर्ज कराई है।
विगत कुछ समय से केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि फिल्मों और वेब-सीरीज के माध्यम से भी “पंडित” शब्द को भ्रष्टाचारी या नकारात्मक चरित्र के रूप में दिखाया जा रहा है। इससे देशभर में ब्राह्मण समाज में आक्रोश और पीड़ा स्वाभाविक है। हाल ही में एक चित्रपट/सीरीज़ के संदर्भ में यह चर्चा और तेज हुई है, जिसके निर्माता नीरज पांडे और मुख्य अभिनेता मनोज वाजपेयी हैं। विशेष बात यह है कि ये दोनों स्वयं ब्राह्मण समाज से आते हैं।
यह गंभीर आत्ममंथन का विषय है कि यदि किसी समाज के ही लोग अपने ही समाज को बार-बार नकारात्मक रूप में प्रस्तुत करें, तो उसका सामाजिक प्रभाव क्या पड़ेगा। इससे यह संकेत मिलता है कि या तो कुछ लोग लोकप्रियता या स्वार्थवश अपनी जड़ों से कटते जा रहे हैं, या फिर उन्हें अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं की गहराई से समझ की आवश्यकता है।
किसी भी समाज का सम्मान तभी सुरक्षित रह सकता है, जब उसके सदस्य स्वयं अपने मूल्यों, मर्यादाओं और आत्मसम्मान के प्रति सजग हों।
आज मन अत्यंत व्यथित है…
आज प्रयागराज की धरती पर जो हुआ, उसने हर सनातनी के हृदय को आहत कर दिया।
ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामीश्री: अविमुक्तेश्वरानन्द: सरस्वती १००८ जी महाराज, सन्यासी, बटुक,अन्य संत एवं शिष्य गण जो भी पूज्यश्री के साथ मौनी अमावस्या कों साथ थे और माघ मेला प्रशासन द्वारा जिन पर "अक्षम्य अपराध" किया गया, संगम तट तक पहुँचकर भी बिना स्नान किए लौटना पड़ा —
यह दृश्य शब्दों में बयान करना कठिन है !!
संगम केवल जल नहीं है…
वह श्रद्धा है, तप है, परंपरा है, और आज उसी संगम से महान संतों का यूँ लौट जाना… यह पूरे सनातन समाज की आत्मा को झकझोर गया है।
यह केवल एक घटना नहीं, यह हमारी व्यवस्था, हमारी संवेदनशीलता और हमारे दायित्वों पर एक कठोर प्रश्नचिन्ह है!!
आज आँखें नम हैं…
हृदय भारी है…
और मन पूछ रहा है — क्या हम सच में अपने धर्म, अपने संतों और अपनी परंपरा की रक्षा कर पा रहे हैं?
20/10/2025
Let the light shine bright! 🪔 Wishing everyone a Diwali filled with love, laughter, and limitless blessings. Have a happy and safe celebration!
02/10/2025
🌟🏹 Happy Dussehra from E-Manch!
On this day of victory, may positivity, courage, and happiness fill your life. ✨
Let’s celebrate the triumph of good over evil and spread harmony Beyond Boundaries. 🌍🎶
01/10/2025
श्री शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला में आज माँ राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी की असीम कृपा से नवमी हवन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ …..|
मात रानी की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे ।
01/10/2025
आनंद नगर माँ दुर्गा मंदिर में अष्टमी हवन का सौभाग्य प्राप्त हुआ ……
या देवी सर्वभूतेषु शान्तिरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
"महागौरी देवीभ्यो नमः"
या देवी सर्वभूतेषु शान्तिरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
जब लोग धर्म के प्रति श्रद्धा और आस्था में अटल विश्वास रखते हों तो कोई भी समस्या उन्हें रोक नहीं सकती है ।
तुईपुईबारी गाँव, बांग्लादेश बॉर्डर के पास मिजोरम में हिंदुओं द्वारा माता रानी की अष्टमी पूजा धूमधाम से मनाया गया ।
मैं इन सभी के आस्था और धर्म के प्रति अटल विश्वास को प्रणाम करता हूँ ।
🚩🚩अम्बे माँ की जय 🚩🚩
27/09/2025
तुईपुईबारी गाँव, बांग्लादेश बॉर्डर के पास मिजोरम में हिंदुओं द्वारा वहाँ के कुछ समाजसेवियों के आर्थिक, राजनैतिक एवं सुरक्षा उपलब्ध करवाने के पश्चात, माँ दुर्गा पूजा हेतु जो अथक परिश्रम, धर्म में अटल विश्वास और जज़्बा देखने को मिल रहा है, शायद भारत के अन्य प्रदेशों के हिंदू इसे समझ नहीं पायेंगे । क्योंकि अभी उनके जैसे आर्थिक और सुरक्षा को लेकर इन्हें चिंता नहीं है, हिंदू निश्चिंत हैं, सेक्युलर है, और सोचते हैं की उन्हें ऐसी समस्याएं कभी नहीं आएगी ।
माँ दुर्गा जी की मूर्ति त्रिपुरा से सड़क मार्ग से बांग्लादेश होते हुए लेकर आना जो सीमा सुरक्षा बल की अनुमति लेना सब कुछ झेलने के बाद भी माँ दुर्गा की पूजा करना अपने आप में किसी महायुद्ध से कम नहीं …!!
मैं इन सभी के आस्था और धर्म के प्रति अटल भाव को प्रणाम करता हूँ ।
🚩🚩अम्बे माँ की जय 🚩🚩
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
143 Anand Nagar
Raipur
492001