Help The Needy Foundation Pune

Help The Needy Foundation Pune

Share

Foundation is also engaged in Medical Camps , Educational and Social programmes. Our Field : Medical, Education , Social & Others.

HELP THE NEEDY FOUNDATION is a registered Ngo registered under The Bombay Trust Act 1952.Aim of the foundation is to help the neediest of the Needy Section of the Society. Our Aim :- To Help the Neediest of the needy section of the above field to fulfill their need in toto. Our Objective :- To ensure that the needy gets his need and also the person striving to help the neediest gets platform wher

01/12/2025
Photos from Help The Needy Foundation Pune's post 01/12/2025

अल्हमदुलीलाह आज शमा पॉलीक्लीनिक का एक महीना मुक्कमिल हुवा इस एक महीने में हमारे दोनों डॉक्टरो ने लोहियानगर इस इलाके में जहां पर ज्यादा तर गरीब मेहनत मजदूरी करके अपना गुजर बसर करने वाले लोगो की खिदमत दी. इस एक महीने में कुल 263 लोगो का चेकअप और उनके मर्ज के मुताबिक सिर्फ 20 रुपये में एक दिन की दवाई दी गयी. आने वाले दिनों में इस पॉली क्लिनिक के जरिये अलग अलग मर्ज के specialiest के जरिये इसी दाम पर चेकआप करने का हमारा इरादा है. इसी महीने से महीने में दो इतवार को सिर्फ ५० रुपये में हिजामा देने का इरादा है.

कहते है ना की नीयत साफ हो तो मंज़िल आसान होती उसी का तर्जुबा हमे हो रहा है कुछ महीने पहले हम डॉक्टर्स ढूंढ रहे थे हमारे इस प्रोजेक्ट के लिए आज डॉक्टरर्स हमे ढूंढ रहे है इस क्लिनिक में हमारे जरिये खिदमत देने के लिए।

02/11/2025
Photos from Help The Needy Foundation Pune's post 31/10/2025

अल्हमदुलीलाह एक और मंसूबा हमारा कामयाब हुवा

अस्सलामु अलैकुम
कहते है अगर किसी काम को दिल से साफ नियत और खुलूस से किया जाए तो उसमे अल्लाह की मदत ज़रूर ब ज़रूर आती है. जी हां ऐसा ही एक काम जो हमारा मंसूबा भी था आज अल्लाह के फ़ज़लों करम से और आप सब की दुआवो से कामयाब हुवा।

जी हां आप सब को ये बताते हुवे बेहद खुशी हो रही है कि आज बरोज जुमा ३१ अक्टूबर २०२५ को पूना शहर के लोहिया नगर में हम ने एक पॉली क्लीनिक की नींव रखी और उसका जश्ने इब्तेदा मौलाना अब्दुर राशिद मिफ्ताई सहाब के हाथों से किया गया , ये पॉली क्लिनिक हमने हमारे मरहूम वालिदा के नाम शमा से मबसुख किया इसलिए इसका नाम हमने शमा क्लिनिक रखा है. इस पॉली क्लिनिक में इंशाअल्लाह आने वाले दिनों में सिर्फ 20 रुपये में इलाज होगा इसमे डॉक्टर का चेकउप और एक दिन की दवाई दी जाएगी।

इस मौके फाउंडेशन के जांनिब से पर झेड वी एम मेडिकल कॉलेज एंड मेडिकल हॉस्पिटल के साथ मिलकर फ्री मेडिकल कैम्प भी रखा गया और ज़रूरी दवाई मुफ्त में दी गई. जिसमें इलाके के लोगो ने कसीर तादात में हिस्सा लिया.

प्रोग्राम को कामयाब करने के लिए फॉउंडशन के सदर रफ़ीक़ तंबोली के साथ आतिक शेख , गौस खान , हाजी शरफुद्दीन भाई, समीर मोमिन , अमीर पठान, मंसूर तंबोली और दीगर मेम्बरान ने मेहनत की । इस मौके पर हाजी शफीभाई तंबोली, महाज पेपर के मुख्य सम्पादक मुनाफ शेख, समीर शेख, मोहमदिया मस्जिद के खतीब व इमाम हाफीज़ सलाउद्दीन भाई, हाफीज़ अब्दुल रशीद भाई और इलाके के दीगर हज़रात मौजूद थे।

मेडिकल कैम्प को कामयाब बनाने के लिए झेड वी एम कॉलेज के कैम्प हेड डॉ शरीक खान साहब और उनकी पूरी डॉक्टरों के टीम ने मेहनत की

19/09/2025

हम से जुड़िये और खिदमत ए खल्क का हिस्सा बनिये

19/09/2025

ये मेरा भारत टाइम्स की न्यूज है

Photos from Help The Needy Foundation Pune's post 08/09/2025
Photos from Help The Needy Foundation Pune's post 25/07/2025

Education Kit Distribution drive was held on behalf of Help The Needy Foundation at Lohiya Nagar one of the slum area where mostly poor and Needy daily wage earners reside who struggle to meet the daily expenses for education means. This was a small gesture of help from our Foundation. Program was organised by Founder President of the Foundation Mr Rafique Tamboli, Sameer Momin a social worker from that area . All the members of the Foundation contributed to make this program a success. To name few Mr Ateekbhai, Haji Sharfuddinbhai, Gaus bhai, Mohsinbhai, Ahmedbhai and others.

Founder President Top Foundation Mr Nasir Kazi attend the function with his team which included Faisalbhai, Shakeelbhai, Waseem bhai, Haider bhai Advocate Aanam Madam, Aleem bhai .

Local Residents also attended the program in large numbers and thanked the organisers.

Photos from Help The Needy Foundation Pune's post 21/07/2025

हेल्प दी निडी फाउंडेशन की एक और पहल

हेल्प दी निडी फॉउंडशन एक रजिस्टर्ड इदारा है जिसका एहम मकसद समाज के ज़रूरतमंद और मुस्तहिको कि मेडिकल और तालीमी के लाइन से मदत करना है. इसी कड़ी के तहत हेल्प दी निडी फॉउंडशन कि ज़ानिब से बरोज इतवार २० जुलाई २०२५ को बाद नमाज़ ए मगरिब ८ बजे पूना के लोहिया नगर इलाके में जहां पर जरूरतमंद , मुस्तहिक़ मगर मेहनतकश रहते है वहां जाकर बच्चो को स्कूल बैग, कॉपियां और कंपास तकसीम किये गये.

प्रोग्राम की शुरुवात तिलावते क़ुरआन ए पाक से हुवी जिसमे सुर ए फातेहा की तिलावत की गयी उसके बाद वालिद पर एक नात पेश की गई. प्रोग्राम का मकसद बताया गया और बच्चो के हौसला अफजाई के लिए मुक्तसरसी तकरीरे भी की गई. इसके बाद बच्चो को स्कूल बैग, कॉपियां और कंपास तकसीम किये गये जिसे पा कर बच्चो को बहोत खुशी हुवी.

इस प्रोग्राम का आयोजन हेल्प दी निडी फॉउंडशन के संस्थापक अध्यक्ष रफ़ीक़ तंबोली और मकामी सोशल वर्कर समीर मोमिन ने किया. इस प्रोग्राम को कामयाब बनाने के लिए फॉउंडशन के जनाब आतिक शेख साहब, हाजी शरफुद्दीनभाई पटासवाले , गौस खान, मोहसिन शेख , अहमद शेख और दीगर साथियों ने तआवुन और मेहनत की। इनका साथ लोहिया नगर के समीर भाई और उनके दीगर साथियों ने बखूबी दिया.

प्रोगाम में टॉप फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष जनाब नज़ीर काज़ी साहब, फैसल रिस्तेवाला, आलिम शेख , वसीम शेख, हैदर शेख, एडवोकेट आनम मेमन, शकील शेख और उनके दीगर साथी मकामी ख़्वातीनो हज़रात और बच्चे कसीर तादाद में हाज़िर थे. आये हुवे मेहमानों का फॉउंडशन के ज़ानिब से सत्कार भी किया गया.

आये हुवे बच्चो को मिठाई तकसीम से प्रोग्राम खत्म किया गया.

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Pune?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


919 KASBA PETH C2 3RD FLOOR KHURSHID GRACE PUNE 411 011
Pune
411011