Dinesh Kumar Ranga
Additional Commissioner, State GST, Govt. of Rajasthan
17/10/2022
जय श्री माँ लटियाल ! जय श्री पुष्करणा एकता !! जय जय फलोदी!!!
ऐतिहासिक दिवस :
कल रविवार दिनांक 16 अक्टूबर, 2022 का दिन फलोदी पुष्करणा समाज के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से अंकित हुआ हैं, क्योंकि समाज के नए अध्यक्ष का चुनाव माँ लटियाल के आशीर्वाद से निर्विघ्न, निर्विरोध एंव सर्व सम्मति से सानंद सम्पन्न हुआ l
माँ लटियाल का आशीर्वाद :
इस चुनाव से फलोदी पुष्करणा समाज ने एकता, पारस्परिक सामंजस्य, सामजिक समरसता एंव सौहार्द की एक उत्तम मिसाल क़ायम की हैं l माँ लटियाल के आशीर्वाद से हम सभी मिल कर ऐसी ही एकता एंव सौहार्द भावना को भविष्य में भी बनाए रखने में सफल रहेंगे l
आभार एंव धन्यवाद :
सर्व प्रथम मैं पुष्करणा समाज के निवृतमान अध्यक्ष श्रीमान शिवरतन जी पुरोहित, उपाध्यक्ष श्री बृजमोहन जी बैनावत, सचिव श्री रमेश जी थानवी, कोषाध्यक्ष (पोतेदार ) श्रीयुत श्रीगोपाल जी गुचीया एंव कार्यकारिणी के अन्य समस्त माननीय सदस्यगणों के द्वारा उनके कार्यकाल में पुष्करणा समाज के हित में किए गए कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना करता हूँ, आप द्वारा पुष्करणा समाज के लिए की गई सेवाओं के लिए समस्त फलोदी पुष्करणा समाज आपका आभारी एंव ऋणी रहेगा l आप सभी महानुभावों द्वारा अपने व्यक्तिगत जीवन में से अपना अमूल्य समय निकाल कर पुष्करणा समाज के लिए किए गए कार्य सरहानीय एंव अनुकरणीय हैं l आशा करता हूँ कि पुष्करणा समाज को पूर्व की भांति आगे भी आपका अमूल्य सहयोग एंव मार्गदर्शन मिलता रहेगा l निवृतमान पदाधिकारियों व कार्यकारिणी के सदस्यों के उत्तम स्वास्थ्य एंव श्रेष्ठ जीवन की मंगल कामनाएं प्रेषित करता हूँ l
परिदृश्य :
कल रविवार दिनांक 16 अक्टूबर, 2022 को पुष्करणा समाज के कटला न0 1 में दोपहर बाद 4.00 बजे आयोजित बैठक में फलोदी पुष्करणा समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने पुष्करणा न्याति के सम्मानित चौधरीगणों एंव समाज की कार्यकारिणी के सदस्यों की उपस्थिति में उनकी अनुमति पश्चात फलोदी पुष्करणा समाज के निवृत्तमान अध्यक्ष आदरणीय श्रीमान शिवरतन जी पुरोहित के त्यागपत्र को स्वीकार किया जाकर नए अध्यक्ष पद हेतु श्री नरेश जी व्यास के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे उपस्थित जन समुदाय ने हर्षोल्लास के साथ करतल ध्वनि करते हुए माँ लटियाल के जयकारे लगाकर अध्यक्ष पद हेतु श्री नरेश व्यास के नाम को अपना समर्थन एंव सहमति प्रकट की l
उपलब्धि :
इस प्रकार श्री नरेश जी व्यास का अध्यक्ष पद पर निर्वाचन बिना किसी नोकझोंक व वाद-विवाद हुए माँ लटियाल के आशीर्वाद से निर्विरोध एंव सर्व सम्मति से सानंद सम्पन्न हुआ l
बधाई एंव शुभकामना संदेश :
फलोदी पुष्करणा समाज के नव निर्वाचित अध्यक्ष महोदय श्रीमान नरेश जी व्यास को बधाई एंव शुभकामनाएं l आपके सामाजिक नेतृत्व में गठित नवीन कार्यकारिणी के द्वारा किए जाने वाले समाज सेवी कार्यों की बदौलत फलोदी पुष्करणा समाज निरंतर उन्नति एंव विकास के पथ पर अग्रसर होता रहेगा l
जय श्री माँ लटियाल !!
14/09/2022
आदरणीय भाइयों एंव बहनों !
शनिवार दिनांक 17 सितंबर, 2022 को परमवीर चक्र मेजर शैतानसिंह स्टेडियम फलोदी में श्री लाधुराम रंगा एज्यूकेशनल ट्रस्ट की शाखा के शुभारंभ के उपलक्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को करने की अनुमति देने में नगर पालिका प्रशासन फलोदी ने कतिपय अज्ञात कारण अपनी असमर्थता प्रगट की हैँ l
अत: आप सभी को समय रहते सूचित किया जाता हैँ कि इस कार्यक्रम का नवीन स्थान श्री जयनारायण मौहनलाल पुरोहित (गुचीया ) राजकीय महाविद्यालय (Govt. Collage ) में आयोजित किया जा रहा हैँ l
दिनांक :-17 सितंबर, 2022 शनिवार
समय : दोपहर 12.30 बजे से
*स्थान*:- *जयनारायण मोहनलाल पुरोहित राजकीय महाविद्यालय, फलोदी*, लॉर्डिंयां रोड़, हाऊसिंग बोर्ड के पास फलोदी l
दूसरी बार स्थान परिवर्तन से होने वाले कष्ट के लिए क्षमा l 🙏🙏
12/09/2022
जय श्री माँ लटियाल ! जय श्री माँ चामुंडे !
जय श्री कृष्ण ! खम्माघणी ! पगेलागणा !
आदरणीय सज्जनों एंव देवियों !
आप सभी को सूचित किया जा रहा हैँ कि श्री लाधूराम रंगा एज्यूकेशनल ट्रस्ट के शुभारम्भ का जो कार्यक्रम पूर्व में स्थानीय टाउन हॉल फलोदी में होना तय हुआ था, किन्तु वहाँ बैठक व्यवस्था सीमित होने के कारण तथा पार्किंग की जगह कम होने से कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले लोगो को समस्या व अव्यवस्था का सामना ना करना पड़े l
अत: ट्रस्टीगणों ने इस कार्यकम के आयोजन के स्थान को टाउन हॉल से परिवर्तित कर मेजर शैतान सिंह स्टेडियम फलोदी में करने का निर्णय लिया गया हैँ l
कार्यक्रम की शेष व्यवस्था एंव समय सारिणी यथावत रहेगी l
यथा : दिनांक : 17 सितंबर, 2022
समय : दोपहर 12.30 बजे
स्थान : मेजर शैतानसिंह स्टेडियम, फलोदी l
समस्तजन को सूचनार्थ सादर प्रेषित हैँ l
धन्यवाद ! 🙏🙏
11/09/2022
जय श्री माँ लटियाल ! फलोदी शहर एंव ग्रामीण क्षेत्र की जनता को सूचित करते हुए हमें अत्यंत हर्ष एंव गर्व का अनुभव हो रहा हैं कि समाज सेवा को समर्पित श्री लाधूराम रंगा एज्यूकेशनल ट्रस्ट की फलोदी में शीघ्र ही शाखा कार्यालय प्रारम्भ किया जा रहा है l
फलोदी में हिज हाईनेस महाराजा जोधपुर श्री गजसिंह जी साहिब के श्री कर कमलों द्वारा श्री लाधूराम रंगा एज्यूकेशनल ट्रस्ट की फलोदी शाखा का शुभारंभ किए जाने के ऐतिहासिक क्षणों में सम्मिलित होने के लिए आपको आमंत्रित करते हुए ट्रस्टीगण अपार हर्ष एंव गर्व का अनुभव कर रहे हैं l
इस स्वर्णिम समारोह में हमारे उत्साह को बढ़ाने के लिए हमारे साथ होंगी ख्यातनाम हस्तियाँ :-
मुख्य अतिथि : हिज हाईनेस महाराजा जोधपुर
श्री गजसिंह जी साहिब
विशिष्ट अतिथि : श्री रणवीर सिंह जी कच्छवाहा
एंव
श्री आनंद पुरोहित,
वरिष्ठ अधिवक्ता, राज0 उच्च न्यायालय
अध्यक्षता : दिनेश कुमार रंगा, Addl. Com.
State Tax (GST), जोधपुर l
स्थान :- टाउन हॉल,नगर पालिका परिसर, फलोदी
दिनांक : 17 सितंबर, 2022, शनिवार
समय : दोपहर 12.30 बजे से
इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम को भव्य एंव यादगार बनाने के लिए आप सभी की गौरवमयी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है l
: : निवेदक ::
गणेश रंगा श्रीमती लीला रंगा आशीष रंगा
🙏🙏 🙏🙏 🙏🙏
जी साहिब
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
Near Jay Narayan Vyas Circle
Phalodi
342301