Indian Inclusive Party-IIP
आई पी गुप्ता के नेतृत्व में सृजित इंडीयन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) का अधिकारिक फ़ेस्बुक पेज पर आपका स्वागत है। IIP एक जनआधारित और क्रांतिकारी राजनीतिक संगठन है।
इंडीयन इंक्लूसिव पार्टी आंदोलन का दूसरा नाम है। आई पी गुप्ता के नेतृत्व में जो आंदोलन शुरू हुआ उसे राष्ट्रीय पहचान 13 अप्रिल को तब मिली जब पान समाज के लोगों ने ऐतिहासिक तौर पर पटना के गांधी मैदान को भर दिया। ये आंदोलन सिर्फ़ पान समाज के बच्चों को आरक्षण और न्याय दिलाने तक सीमित नहीं है बल्कि यह आंदोलन उन सभी ऐतिहासिक अन्याय के ख़िलाफ़ हैं जो पान समाज या पान समाज जैसे समाज के कई तबकों के साथ किया जाता रहा है।
03/06/2026
सहरसा जिला पदाधिकारी श्री दीपेश कुमार जी से सहरसा नगर निगम वॉटर ड्रेनेज सिस्टम पर एक लंबी बातचीत। मेरे पहल पर सहरसा नगर निगम ने सहरसा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग को वॉटर ड्रेनेज सिस्टम डेवलपमेंट के लिए डिटेल्स फिजिबिलिटी रिपोर्ट बनाने का आदेश निर्गत किया है। । जिला पदाधिकारी महोदय ने इंजीनियर कॉलेज के सिविल डिपार्टमेंट के फैकल्टी से पहली बैठक कर ली है। कल वे नगर आयुक्त सहरसा से जल जमाव निकासी पर बैठक करेंगे।
दिनांक: 08.06.2026 को जिला पदाधिकारी के कार्यालय में इंजीयरिंग कॉलेज के सिविल डिपार्टमेंट के फैकल्टी के द्वारा वाटर ड्रेनेज के लिए डिटेल्ड फ़िजीबिलिटी रिपोर्ट पर प्री प्रिपरेशन पावर प्वाइंट का प्रस्तुतीकरण होगा।
सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर 33 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्री दुर्गाकांत झा के माता श्रीमती बिंदु देवी जी का बीते दिन निधन हो गया।
आज उनके आवास पर जाकर शोक-संतप्त परिजनों से मिल अपनी संवेदना व्यक्त की।ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
ॐ शांति 🙏
भिखारी टोला के दो दिव्यांग से मिलकर दिल व्यथित हो गया ( सहरसा नगर निगम के वार्ड नम्बर 21 )
सहरसा नगर निगम के वार्ड नम्बर 21 : भिखारी टोला। पार्टी 1
ना घर, ना जमीन! दिन भर भीख मांगना और रात जानवरों के जैसा किसी तरह रात गुजार लेना।
यहां आकर मेरे बचपन के गरीबी का दिन याद आ गया। लेकिन इनके दिन अब पलटने वाले हैं। इन्हें जमीन के साथ घर भी मिलेगा।
सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत महेशपुर के लोगों ने बाबा शशिया महाराज से मेरे जीत के लिए मंगत मांगा था। लोगों की शर्त थी कि मैं भी इस पूजा में शिरकत करूं। और आज दिनांक: 01.06.2026 को इस जीत के उपलक्ष्य में रखी गई पूजा में शामिल हो बाबा के प्रांगण में अपना माथा टेका।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Virchand Patel Path, MLA Flat No. 75, Patna Contact: 9250983778, Patna, India
Patna
800001