An Independent Human Rights & Rti Activist Khan
in defense of human rights and Dignity Movement
01/04/2026
ईमानदार IAS अधिकारी रिंकू सिंह को काम से वंचित कर हाशिये पर डालना और इस्तीफ़ा देने पर मजबूर करना — यह सीधे तौर पर प्राकृतिक न्याय और प्रशासनिक निष्पक्षता के सिद्धांतों का उल्लंघन है (Article 14, Constitution of India)
—
जब ईमानदारी को सज़ा दी जाती है, तो पूरा सिस्टम अपनी वैधता खो देता है।
22/03/2026
🇮🇳 शहीद दिवस 🇮🇳
शहीदों का बलिदान हमें सिर्फ याद नहीं दिलाता, बल्कि अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े होने की ताकत देता है।
राष्ट्रीय आरटीआई एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता के रूप में, मैं संकल्प लेता हूँ कि पारदर्शिता, न्याय और भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी आवाज़ लगातार उठाता रहूँगा।
🙏 शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि 🙏
12/03/2026
12/10/2025
क्या हमारे देश के वीर स्वतंत्र सेनानियों ने ऐसे समय के लिए बलिदान दिया था जहां आईपीएस अधिकारी को आत्महत्या करने की विवशता हो ?
संलिप्त सभी पदाधिकारी पर त्वरित कार्यवाही होनी चाहिए ।
जीना सबका अधिकार है यह एक मौलिक मानव अधिकार है, जिसका स्पष्ट अर्थ है कि हर व्यक्ति को गरिमा के साथ जीने का अधिकार है। यह अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 में मौलिक अधिकार के रूप में निहित है इसका कोई हनन नहीं कर सकता ।
12/10/2025
आज ही के दिन 20 वर्ष पूर्व भारत में सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI Act) लागू हुआ था. यह कानून आम नागरिक को अधिकार देता है कि वह किसी भी सरकारी विभाग या संस्था से जानकारी मांग सके- चाहे वह योजनाओं के खर्च की हो, किसी अधिकारी के निर्णय की, या किसी फाइल की स्थिति की.
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 (1) के तहत सूचना का अधिकार, नागरिकों के लिए एक मौलिक अधिकार है. यह निर्णय भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने श्री कुलवाल बनाम जयपुर नगर निगम के मामले में दिया था. शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में कहा था कि संविधान के अनुच्छेद 19 के अंतर्गत प्रदत्त अभिव्यक्ति और वाक् स्वतंत्रता में स्पष्ट रूप से सूचना का अधिकार निहित है.
सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम का प्रारंभिक वादा धुंधला हो रहा है. 30 जून 2024 तक, देश भर के 29 सूचना आयोगों में 4.05 लाख से अधिक अपीलें और शिकायतें लंबित थीं. कई राज्यों में, आयोग वर्षों से नेतृत्वहीन है, जिससे कानून द्वारा निर्धारित 30-दिवसीय समय सीमा लगभग निरर्थक साबित हो रही है.
2005 से, 74 से ज़्यादा आरटीआई कार्यकर्ता मारे जा चुके हैं और कई अन्य को धमकियों या हमलों का सामना करना पड़ रहा है. भ्रष्टाचार को उजागर करने के उनके प्रयासों को अक्सर क्रूर प्रतिशोध का सामना करना पड़ा है.
आरटीआई कानून स्वतंत्र भारत में सबसे सशक्त कानूनों में से एक रहा है. देश भर में हर साल लगभग 60 लाख सूचना अनुरोध दायर किए जाते हैं. इस कानून का इस्तेमाल लोगों द्वारा व्यापक रूप से विभिन्न मुद्दों पर सरकारों को जवाबदेह ठहराने के लिए किया गया है. बुनियादी अधिकारों के वितरण से लेकर सर्वोच्च अधिकारियों के प्रदर्शन, आचरण और कार्यप्रणाली तक ।
15/08/2025
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳
प्रिय देशवासियों,
*आज हम अपने महान राष्ट्र भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मना रहे हैं। यह दिन हमें उन वीर सपूतों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आज़ादी दिलाई।*
आइए, हम सभी संकल्प लें कि हम अपने देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे।
हम अपने राष्ट्र के विकास, भाईचारे और शांति के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते रहें—यही उन वीरों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ और मंगलकामनाएँ।
जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम्!
*द्वारा- राष्ट्रीय आरटीआई कार्यकर्ता सह राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता मोहम्मद अनसार खां
26/05/2025
भगत सिंह कि गाथा सुनकर बड़े हुए हैं मृत्यु का भय नहीं हैं । मृत्यु जीवन का सत्य है जिसे सबको स्वीकार करना है।
आज फिर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा +917657041879 से मुझे कॉल पे धमकी दी गयी, कहा गया- जिंदगी से मन भर गया है , जान से मारने की धमकी दी गयी जिसकी सूचना थानाध्यक्ष किशनगंज को लिखित में दी गयी है..
खैर मन तो भ्रष्टाचार देख कर भर गया है इसलिए अपने जीवन को राष्ट्र पे समर्पित किया है और भगत सिंह से प्रेम करने वाले है मृत्यु का भय नहीं है,
मृत्यु जीवन का कटु सत्य है, जीवन के अंतिम क्षण तक भ्रष्टचार के विरुद्ध युद्ध जारी रहेगा.... Bihar Police PMO India Zee News
ये हमला इंसानियत पे किया गया है
जो ना काबिल - ए - बर्दास्त है...
ईट का ज़वाब पत्थर से देना चाहिए ताकि भविष्य में कोई दहशतगर्द ऐसा करने की हिम्मत न करे ।
22/03/2025
राष्ट्र की आजादी के लिए बलिदान देने वाले, वीर अमर सपूत शहीद भगत सिंह,सुखदेव और राजगुरु जी को सलाम।
जय हिंद ॥ इंकलाब जिंदाबाद ll
23 वर्ष में कुर्बानी देने वाले हमारे शान हमारे आदर्श भगत सिंह जी के बताए मार्ग पर आजीवन चलने का संकल्प लेते हैं।
.............भ्रष्टचार के विरुद्ध मेरे जीवन के अंतिम क्षण तक युद्ध जारी रहेगा....
इंकलाब जिंदाबाद
17/03/2025
लोक सेवक की नियुक्ति जनता के सेवा के लिए होता है परंतु भ्रष्ट पदाधिकारी की भूक नहीं मिटती है और भ्रष्ट पदाधिकारी संविधान, कानून को तमाचा मारते हुए अपने देश को अंग्रेजों की तरह लूट कर खोखला कर रहे हैं ।
भ्रष्ट लोक सेवक द्वारा कितने लोगों से धन राशि ले कर ड्राइविंग-लाइसेंस भी निर्गत किया गया होगा, ऐसे चालक के वाहन चलाने से दुर्घटना होती है तो उत्तरदायी कोन है ?????? ................................................विचारणीय ..................................
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Opening Hours
| Monday | 9am - 6pm |
| Tuesday | 9am - 6pm |
| Wednesday | 9am - 6pm |
| Thursday | 9am - 6pm |
| Friday | 9am - 6pm |
| Saturday | 9am - 3pm |