My Basopatti Update
"Thanks for Supporting"
My Basopatti Update, an Hindi News Portal that covers all latest and breaking news on Sports, Bollywood, Business, Technology, Health and Lifestyle
many more from India and around the world.
01/03/2026
15 दिवसीय परिक्रमा आज विशौल गांव पहुंची हुई है। जिसमें हजारों कि संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं।
परिक्रमा स्थल पर श्रद्धालुओं कि स्वास्थ्य देखभाल के लिए सुबह से ही जन जीवक कल्याण संघम परिवार के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें मुफ्त उपचार किया जा रहा है। मौके पर डॉ रमन कुमार, डॉ सुनील कुमार साह, डॉ राजन कुमार, डॉ साधु मंडल, डॉ रामकृपाल महतो सहित अन्य ग्रामीण चिकित्सक मौजूद रहे।
#बिसौल
17/02/2026
मिथिला परिक्रमा मे जन जीवक कल्याण संघम परिवार। ग्रामीण चिकित्सक संगठन प्रखंड हरलाखी एवं बासोपट्टी के द्वारा कलना मे निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । मिथिला परिक्रमा में आए सभी श्रद्धालुओं को निशुल्क जांच और दवा उपलब्ध कराया गया।
15/02/2026
वैदेही कला परिषद मधुबनी द्वारा "महाशिव रात्रि" पर संगीत संध्या।
वैदेही कला परिषद मधुबनी द्वारा "महाशिव रात्रि" के अवसर पर अपने मासिक कार्यक्रम बहुत ही समारोहपूर्ण वातावरण में मनाया गया।
यह कार्यक्रम हरि शंकर संगीत महाविद्यालय मधुबनी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम प्रारंभ सुबोध मंडल द्वारा मैथिली गीत " *जेहने करम लीखनऊ तेहने कपार ये* , तथा नचारी- *" शिव हो उतरव पार कवन विधि"*
बहुत ही तालिया बटोरी।
पुनः प्रो. डॉ. अवधेश झा द्वारा " *कखन हरब दुःख मोर* " तथा" *जोगिया हम एक देखलऊ गे माई"*,
रत्ना प्रिय झा द्वारा " *हम नहि शिव स गौरी बियाहब"* ,
भावना कुमारी द्वारा नचारी:
" *बाबा लेने चलियों हमरो अपन नगरी"* बहुत ही सुन्दर मनमोहक रहा।
जानवी कुमारी जिनकी उम्र मात्र 5 वर्ष वो गजब ही धमाका लगाया- "हां हम बिहारी है" और " *डीमिक डीमीक कर डमरू बजाय* "गाकर लोगों का मन मोह लिया।
राहुल कुमार झा ने" स्व बप्पी लहरी जी" कृत-" याद आ रहा है , जिसे ज्यादा पसंद किया गया। फिर महेश जी ने "शिव कैलाश के स्वामी" तथा" हे गौरा तोहरो सजनमा" सुनकर श्रोता मदहोश हो गए।
राशीका कुमारी द्वारा-"मिथिला के धीया सिया" , स्नेहा वत्स द्वारा -" कौआ कुचेरई छै" , ममता मिश्रा द्वारा- " *बसहा बरदिया पर जोगिया एक बैसल* " , श्री मति सुलेखा कुमारी द्वारा " *देवघर के वासी* " प्रशंसनीय था।
अंत में आशुतोष मिश्रा द्वारा प्रस्तुत "खेले मसानी में होली दिगम्बर(बनारसी धुन) में फिर अध्यक्ष "श्री भोला नाथ झा जी" (उम्र 83) ने " *कखन हरब दुःख मोर हे भोलानाथ* "सुनाकर श्रोता को मंत्रमुग्ध कर दिए तालियों खूब बटोरे।
कार्यक्रम में हारमोनियम पर " *पंडित रवि शंकर मिश्र जी* " तबला पर " आशुतोष झा" और" आशुतोष मिश्र" ने संगत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भोला नाथ झा, संचालन पं. रवि शंकर मिश्र धन्यवाद ज्ञापन सुबोध मंडल ने किया।
इस सुंदर सभा में उदय जायसवाल, दयानन्द झा, संतोष कुमार झा, गंभीर मिश्रा एवं अन्य कई गणमान्य उपस्थित थे।
*ब्रेकिंग न्यूज़*
*ईंट लोडेड ट्रेक्टर सड़क टुटने के कारण मारा पलटी।* *कोई हताहत कि खबर नहीं।*
*दरअसल स्टेशन रोड से चकदह जाने वाली सड़क जो ओवरब्रिज के नीचे से गुजरती है।* *उसी सड़क पर अभी कुछ देर पहले ईट से लदी ट्रैक्टर सड़क टूटने के कारण पलटी मार दी है।*
*आवागम बिल्कुल ही शिथिल हो गया है।* *चार पहिया का वाहन का आवागवन बंद हो गया है उक्त सड़क से।* *सड़क के नीचे से नाला भी गुजर रहा था।*
27/01/2026
⬛ *समृद्धि यात्रा के दौरान मधुबनी जिला में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
शिक्षा पर विशेष जोर- 'उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य' सरकार का निश्चय ।
प्रत्येक प्रखण्ड में आदर्श विद्यालय एवं डिग्री कॉलेज खोला जायेगा- मुख्यमंत्री
राज्य में एक नये एजुकेशन सिटी का निर्माण कराया जायेगा।
मधुबनी, 27 जनवरी 2026 :
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज मधुबनी जिला के झंझारपुर प्रखण्ड के अररिया संग्राम स्थित दुर्गा मंदिर के निकट आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सब जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को पहली बार एन०डी०ए० की सरकार बनी थी, तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुये हैं। याद है ना पहले क्या स्थिति थी? पहले बहुत बुरा हाल था? लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। समाज में कितना विवाद होता था, कितना हिन्दू-मुस्लिम झगड़ा होता था? पढ़ाई का क्या हाल था? बहुत कम बच्चे पढ़ते थे, बहुत कम पढ़ाई होती थी। पहले इलाज का पूरा इंतजाम नहीं था। सड़कें बहुत कम थी और जो थी उनका बुरा हाल था। बिजली बहुत कम जगह थी। शुरू से ही बिहार के विकास का काम हो रहा है। अब किसी प्रकार के डर एवं भय का वातावरण नहीं है। राज्य में प्रेम, भाईचारा एवं शांति का माहौल है। अब कोई हिन्दू-मुस्लिम झगड़ा नहीं होता है, इसके लिए वर्ष 2006 से ही कब्रिस्तान की घेराबंदी शुरू की गयी। पहले लगभग 8 हजार कब्रिस्तानों की घेराबंदी की गयी। बाद में कुछ और कब्रिस्तानों को चिन्हित किया गया, जिसकी घेराबंदी की जा रही है। वर्ष 2016 से 60 वर्ष से पुराने हिन्दू मंदिरों की घेराबंदी की गयी है। सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरू से ही शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया गया है। राज्य में बड़े पैमाने पर सड़कों, पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया है। वर्ष 2015 में सात निश्चय के तहत हर घर तक बिजली, हर घर नल का जल, हर घर शौचालय तथा टोलों को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम पूरा हो गया है। वर्ष 2018 में ही हर घर बिजली पहुँचा दी गयी। सरकार द्वारा शुरू से ही बहुत सस्ती दर पर बिजली दी गयी। अब लगभग सभी घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली मुफ्त दी जा रही है। वर्ष 2020 में सात निश्चय-2 के तहत सभी योजनाओं पर काफी काम हुआ है और जो भी काम बचे हैं उन्हें शीघ्र पूरा किया जायेगा। सात निश्चय-2 के तहत ही युवाओं के लिए 10 लाख नौकरी एवं 10 लाख रोजगार देना तय किया गया। अब तक 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी तथा 40 लाख लोगों को रोजगार दिया जा चुका है। अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है। चाहे हिन्दू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो, सभी के लिए काम किया गया है। मुस्लिम समुदाय के लिए भी हमने काफी काम किया है। सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को मिलने वाली पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया गया है। इससे 1 करोड़ 14 लाख लोगों को फायदा हो रहा है। बिहार के विकास में केन्द्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। 2024 के केन्द्रीय बजट में बिहार को विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन, बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की गयी। 2025 के बजट में बिहार में मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट की स्थापना, पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता आदि की घोषणा की गयी है। वर्ष 2018 से देश के कुछ राज्यों में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हो रहा है। 2025 में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन बिहार में हुआ, जो गौरव की बात है। इन सबके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नमन करते हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री जी कई बार बिहार आये हैं और उनके द्वारा विकास कार्यों का शिलान्यास / शुभारम्भ किया गया है, इन सभी योजनाओं पर अब तेजी से काम हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में अगले 5 वर्षों (2025-2030) में कई कार्य कराये जायेंगे। सरकार द्वारा पहले कार्यकाल 2005-2010 तक, दूसरे कार्यकाल 2010-2015 तक, तीसरे कार्यकाल 2015-2020 तथा चौथे कार्यकाल 2020-2025 को मिलाकर चारों कार्यकाल में हर क्षेत्र में काम हुआ है चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो। महिला सशक्तीकरण के लिए बहुत काम हुआ है। अब विकास की गति को और तेज किया जायेगा। केन्द्र सरकार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। अगले 5 वर्षों के लिए सात निश्चय 3 का गठन किया गया है। (1) दोगुना रोजगार दोगुनी आय राज्य की प्रति व्यक्ति औसत आय को दोगुना किया जायेगा तथा इसके लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत हर महिला को 10 हजार रूपये दिये गये हैं। जिनका रोजगार अच्छा चलेगा उन्हें 2 लाख रूपये तक की सहायता दी जायेगी। अगले 5 वर्षों में युवाओं को 1 करोड़ नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराये जाएंगे। इसके लिए नये युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग का गठन किया गया है। (2) समृद्ध उद्योग सशक्त बिहार अगले 5 वर्षों में उद्योग लगाने पर पूरा जोर दिया जायेगा। सभी जिलों में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की जायेगी। नये बड़े उद्योगों के लिए मुफ्त भूमि एवं अनुदान दिया जा रहा है। पुरानी बंद चीनी मिलों को चालू किया जायेगा। (3) कृषि में प्रगति प्रदेश की समृद्धि- कृषि विकास के लिए पहले से ही काफी काम किया गया है। इस काम में और तेजी लाने के लिए एक नये बिहार विपणन प्रोत्साहन निगम की स्थापना की गयी है। मखाना के उत्पादन को और बढ़ावा दिया जायेगा। डेयरी एवं मछली पालन पर विशेष जोर दिया जायेगा। (4) उन्नत शिक्षा उज्ज्वल भविष्य- राज्य में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक प्रखंड में आदर्श विद्यालय एवं डिग्री कॉलेज खोला जायेगा। एक नये एजुकेशन सिटी का निर्माण कराया जायेगा। (5) सुलभ स्वास्थ्य-सुरक्षित जीवन- स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए जिला एवं प्रखंड के अस्पतालों को विशिष्ट चिकित्सा केन्द्र बनाया जायेगा। राज्य में प्रतिष्ठित निजी अस्पतालों की स्थापना के लिए प्रोत्साहन दिया जायेगा। सरकारी चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने की नीति लायी जायेगी। (6) मजबूत आधार आधुनिक विस्तार- आधारभूत संरचनाओं को बेहतर किया जायेगा जिसमें- (क) शहरों का विकास और नये नियोजित शहरों की स्थापना की जायेगी। (ख) 5 नये एक्सप्रेस-वे सड़कों का निर्माण तथा ग्रामीण सड़कों का 2-लेन चौड़ीकरण किया जायेगा। (ग) सभी इच्छुक लोगों के घर की छतों पर सोलर पैनल लगाये जायेंगे। (घ) बिहार में पर्यटन एवं इको टूरिज्म के विकास पर विशेष जोर दिया जायेगा। (च) पटना में स्पोर्ट्स सिटी का विकास तथा खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दिया जायेगा। (7) सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)- आधुनिक तकनीक तथा अच्छे प्रशासन के माध्यम से राज्य के सभी नागरिकों के जीवन को आसान बनाया जायेगा। हमारा राज्य लगातार विकास कर रहा है। इन दिनों काम को और आगे बढ़ाया गया है। अगले 5 वर्षों में और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा। केन्द्र का भी पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है। बिहार और विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जायेगा तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपको याद होगा कि मधुबनी जिले का पहले क्या हाल था। वर्ष 2005 से पहले की सरकार ने कुछ नहीं किया। हमलोगों ने मधुबनी जिले में विकास के सभी काम करा दिये हैं। इंजीनियरिंग कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक संस्थान की स्थापना की गयी है। महिला आई०टी०आई० एवं सभी अनुमंडलों में आई०टी०आई० की स्थापना की गयी है। झंझारपुर में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना की गयी है। जी०एन०एम० एवं पारा मेडिकल संस्थानों की स्थापना की गयी। मधुबनी जिले में कर्पूरी छात्रावास एवं तीन आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया गया है। कई पुलों एवं पथों का निर्माण कराया गया है। मधुबनी से सुपौल होते हुए सहरसा जानीवाली सड़क का निर्माण कराया गया है। कमला नदी पर सड़क सह रेल पुल का पुनर्निर्माण कराया गया है। मधुबनी जिले में बाढ़ से बचाव के लिए कमला बालान एवं कोसी नदी के तटबंधों जीर्णोद्धार एवं पक्कीकरण किया जा रहा है।
वर्ष 2024 के दिसम्बर एवं 2025 के जनवरी, फरवरी माह में मैंने प्रगति यात्रा के दौरान सभी जिलों में जाकर विकास कार्यों को देखा और जो कमी रही उसे पूरा करने के लिए मधुबनी जिले की 7 योजनाओं की स्वीकृति दी गयी, जिन पर काम चल रहा है, जिन्हें शीघ्र पूरा किया जायेगा। कमला नदी को पुरानी कमला एवं जीवछ नदी से जोड़ा जा रहा है। मिथिला हाट का और विस्तारीकरण किया जा रहा है। मधुबनी में नये बस अड्डे का निर्माण कराया जा रहा है। मधुबनी रिंग रोड का निर्माण कराया जा रहा है। फुलहर स्थान को पर्यटक स्थल के रुप में विकसित किया जा रहा है। लौकही में औद्योगिक क्षेत्र बनाया जा रहा है। पश्चिमी कोसी नहर का विस्तारीकरण किया जा रहा है। सात निश्चय-3 के तहत अगले 5 वर्षों 2025 से 2030 के बीच में मधुबनी जिले में अनेक काम कराये जायेंगे। रोजगार के लिए जिले की 7 लाख 42 हजार महिलाओं को 10 हजार रूपये के हिसाब से राशि दी जा चुकी है। इन्हें रोजगार आगे बढ़ाने के लिए 2 लाख रूपये तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जायेगी। मधुबनी जिले में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना कर नये उद्योग लगाये जाएंगे। डेयरी को बढ़ावा देने के लिए जिले के 1 हजार 124 गांवों में दूध उत्पादन समितियों का गठन तथा सभी 399 पंचायतों में सुधा दूध बिक्री केंद्र खोला जायेगा। सभी 21 प्रखंडों में आदर्श विद्यालय तथा डिग्री कॉलेज की स्थापना की जायेगी। सभी 21 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को विशिष्ट अस्पताल तथा मधुबनी सदर अस्पताल को अति विशिष्ट अस्पताल बनाया जायेगा। मधुबनी जिले में खेलों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जायेगी। सबका सम्मान-जीवन आसान निश्चय के तहत कठिनाइयों को दूर कर लोगों के लिए सरकारी सुविधाएं प्राप्त करना आसान बनाया जायेगा। इन कामों से जिले का पूरे तौर पर विकास होगा। केन्द्र सरकार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। अब बिहार बहुत आगे बढ़ेगा और देश के विकसित राज्यों में शामिल हो जायेगा।
जन संवाद कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया।
जन संवाद कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा एवं पर्यटन मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद श्री संजय कुमार झा,खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री सह मधुबनी जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती लेशी सिंह, पर्यटन मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद, सांसद श्री रामप्रीत मंडल, विधान पार्षद श्री घनश्याम ठाकुर, विधान पार्षद श्रीमती अंबिका गुलाब यादव, विधायक श्री विनोद नारायण झा, विधायक श्री नीतीश मिश्रा, विधायक श्रीमती शीला कुमारी, विधायक श्री सतीश कुमार साह, विधायक श्रीमती मीना कुमारी, विधायक श्री माधव आनंद, विधायक श्री सुजीत कुमार, विधायक श्री सुधांशु शेखर,सहित पूर्व सांसदगण, पूर्व विधायकगण, पूर्व विधान पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे.
District Administration, Madhubani
के द्वारा आज के कार्यालय माननीय उपमुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे सदस्यगण।
के सभी साथियों के द्वारा आज पटना में एक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों कि संख्या में लोग पहुंच कर अपनी बात रखी.
26/01/2026
कल मधुबनी में नीतीश कुमार द्वारा ₹298 करोड़ लागत की 101 योजनाओं का शिलान्यास एवं ₹93 करोड़ लागत की 294 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
❤️💪🏻🔥 ❤️💪🏻🔥jhajha🚩💪
22/01/2026
■*डॉ भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय,रामनगर(मधुबनी)वार्षिकोत्सव समारोह का जिलाधिकारी, आनंद शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
छात्रों के द्वारा स्वागत गान किया गया प्रस्तुत*
*-------विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्रों एवं मेंटोर को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित*
-------------------------------------------------------
*मधुबनी 22 जनवरी 2026*
**डॉ भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय,रामनगर(मधुबनी) के परिसर में गुरुवार को वार्षिकोत्सव समारोह के मौके पर जिलाधिकारी, आनंद शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।*
*तत्पश्चात विद्यालय के छात्रों के द्वारा स्वागत गान की प्रस्तुत किया गया।*
*तत्पश्चात जिलाधिकारी, आनंद शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा प्राप्त करना प्रत्येक छात्रों के जीवन का स्वर्णिम काल होता है। सभी छात्रों को अपने पढ़ाई के दौरान पूरी लगन और निष्ठापूर्वक कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ना चाहिए। सभी छात्र इतनी कड़ी मेहनत करे कि उन्हें सूर्योदय और सूर्यास्त कब हुआ यह पता नही चलनी चाहिए। शिक्षा की ताकत सबसे बड़ी ताकत है।*
*उन्होंने कहा कि विद्यालय के विकास के लिए जो भी प्रस्ताव विभागीय पदाधिकारी के द्वारा भेजा जायेगा, उसे उनके द्वारा स्वीकृति दी जायेगी। उन्होंने सभी शिक्षकों से भी अपील करते हुए कहा कि विद्यालय के शिक्षकों को भी गुरु-शिष्य परंपरा के तहत छात्रों को समानता के साथ आगे बढ़ाने की जरूरत है। यदि इस विद्यालय के बच्चे नाम रोशन करेंगे तो जिला का नाम रोशन होगा। छात्रों को पढ़ाई से किसी प्रकार का समझौता नही करना चाहिए। साथ ही प्रतिदिन नियमित रूप से पढ़ाई करनी चाहिए। अपनी गलतियों तथा कम नंबर आने पर अपनी गलतियों में सुधार करते हुए आगे बढ़ने की जरूरत है।*
*जिलाधिकारी, ने सभी छात्रों से समय बर्बाद नही करते हुए ग्रुप डिस्कशन करने एवं एक-दूसरे से शेयर करते हुए पूरी टीम को आगे बढ़ाने की जरूरत है। ताकि इस विद्यालय के बच्चे भी प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम ला सकें।*
*कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी तथा जिला कल्याण पदाधिकारी के द्वारा दशरथ माँझी सदन के मेंटोर,अमृता अदक,अभिषेक कुमार, रंजना कुमारी,अनार कुमार, राजा कुमार, रीतेश कुमार, लक्ष्मी कुमारी, देवानन्द कुमार जीतेन्द्र कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।*
*कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, चंदन कुमार झा, जिला कल्याण पदाधिकारी, अमरेन्द्र कुमार, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, नितेश पाठक, प्रधानाध्यापक, कुमार राजीव रंजन तथा विनीत कुमार विमल सहित अन्य उपस्थित थे।*
*विदित हो कि डॉ भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय, बिहार सरकार के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के द्वारा संचालित किया जाता है। प्रदेश में आवासीय विद्यालयों की कुल संख्या 93 हैं जिनमें 15000 से अधिक छात्र एवं छात्राएं आवासित होकर अध्ययन करते हैं। मधुबनी जिला में कुल 03 आवासीय विद्यालय मौजूद है।*
*1. डॉ भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय, रामनगर, (कक्षा-1-12)*
*2. डॉ भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय, बलिराजपुर, (कक्षा-1-10)*
*3.. डॉ भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय, सदर मधुबनी, (कक्षा-1-10)*
*बाबा साहब के आदर्शों के बुनियाद पर खड़े विद्यालय छात्र एवं छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यरत हैं।जिसमें शैक्षणिक गतिविधियों के लिए डिजीटल क्लास रूम, प्रयोगशालाएं, Computer Lab, Auditorium और Play Ground उपलब्ध है।* *इसके आलावा गैर शैक्षणिक गतिविधियां जैसे कॉर्स वर्ड, खेल-कूद, safe Saturday एवं career counselling का आयोजन किया जाता है। विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन प्रति वर्ष किया जाता है। इस विद्यालय प्रांगण में दो आवासीय विद्यालय क्रमशः आवासीय विद्यालय रामनगर एवं आवासीय विद्यालय बलिराजपुर संचालित है। जहां कुल मिलाकर 50 शिक्षक एवं 600 छात्रों का कुल मानव बल आवासित होकर पठन-पाठन का कार्य करते है।*
*1. अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के द्वारा संचालित डॉ भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्र एवं छात्राओं को सभी सुविधाओं के साथ गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना है।*
*2. विद्यालय का रूटीन सुबह प्रातः सभा से प्रारंभ होकर कक्षा, computer class, digital class, library के साथ रात्रि में सवध्याय तक संचालित रहता है।*
*3. विद्यालय को कुल 4 सदनों में बांटा गया है-*
*1. विरसा मुंडा सदन blue house*
*॥. दशरथ मांझी सदन red house*
*III. सावित्री बाई फुले सदन yellow house*
*IV. जगजीवन सदन green house*
*पूरे शैक्षणिक सत्र में सभी छात्र सदन के आधार पर प्रांत सभा के संचालन एवं सह शैक्षणिक गतिविधि यथा खेलकूद, संगीत, चित्रकला, वाद-विवाद प्रतियोगिता आदि में भाग लेते हैं एवं पूरे सत्र के मूल्यांकन के आधार पर वार्षिकोत्सव में सम्मानित किया जाता है।*
*4. विद्यालय में आवासित छात्रों के लिए जीविका दीदी के रसोई का संचालन एवं पूरे विद्यालय परिसर के सफाई का कार्य किया जाता है।*
---------------------------- -----------------------------------------------------------------------
=================
*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष भीभीनंबर पर ’06276-222576 ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।*
=================
=================
*DPRO,MADHUBANI*
21/01/2026
महिला एवं बाल विकास निगम के अंतर्गत कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष)* *अधिनियम, 2013 (POSH Act) से संबंधित आज दूसरे दिन भी कार्यशाला का हुआ आयोजन ।*
*कार्यशाला में शिक्षा विभाग से जुड़े प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) एवं प्रधानाध्यापक शामिल हुए* ।
कार्यक्रम के दौरान जिला परियोजना प्रबंधक (DPM–WCDC) द्वारा कार्यशाला के उद्देश्य, महत्व एवं अपेक्षित परिणामों के संबंध में जानकारी दी गई। इसके उपरांत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO–ICDS) द्वारा POSH अधिनियम के प्रावधानों, शिकायत निवारण प्रक्रिया, आंतरिक समिति/स्थानीय समिति (Internal Committee/Local Committee) की भूमिका तथा सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल सुनिश्चित करने से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को POSH अधिनियम से संबंधित जागरूकता वीडियो भी प्रदर्शित किया गया, जिससे विषय की व्यावहारिक समझ विकसित हुई।
C3 संस्थान के रीजनल कोऑर्डिनेटर द्वारा आंतरिक समिति (IC) एवं स्थानीय समिति (LC) के गठन से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई।
इसके अतिरिक्त रेणु जी, अधिवक्ता द्वारा POSH अधिनियम के कानूनी पहलुओं (Legal Aspects) पर प्रकाश डाला गया।
जिला मिशन समन्वयक द्वारा C-Box पोर्टल पर प्रविष्टि (Entry) की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित सभी कर्मियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।
20/01/2026
*सूचना:-*
*पीजी प्रथम सेमेस्टर सत्र:-(2025-27) के वैसे सभी छात्र/छात्राएं ध्यान देगें जो किसी कारण वस परीक्षा फ़ॉर्म नहीं भर पाए थे वो सभी 21/01/2026 तक हर हाल में परीक्षा फ़ॉर्म भर लेंगे..!!*
20/01/2026
#भाजपा के #राष्ट्रीय #अध्यक्ष बनने पर #नितिन #नवीन जी को शुभकामनाएं। भाजपा के अबतक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Address
Vill Kanharpatti, Po Kauaha Barhi, PS Harlakhi, Dist Madhubani, State Bihar , Pin Code
Patna
847230