The Inkk
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from The Inkk, Media/News Company, Patna.
17/07/2026
https://youtu.be/wuOfJx_2a4s?si=7y7YJDeUlu2u_ifW
*Theinkk.com*
वित्तरहित शिक्षकों के वेतनमान पर जल्द पहल, CM ने दिया सकारात्मक आश्वासन: प्रो.नवल किशोर यादव Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.
29/06/2026
https://youtu.be/DDq15KAyf9s?si=eeOb4Le_saLE5mkS
स्वास्थ्य मंत्री Nishant का नया ठिकाना Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.
29/06/2026
https://youtu.be/YGAwKtlqATA?si=aE7YI73vsN6FLcu2
राबड़ी आवास मामले में काहें भड़क गए अब्दुल बारी सिद्दिकी Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.
29/06/2026
https://youtu.be/zV4gSG8XE0s?si=0ghOo8C5E7ZktA2-
आनंद मोहन गरजे, कहा हम किसी के बंधुआ नहीं Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.
01 जून 2026 के मुख्य समाचार
🔶इजराइल की लेबनान में बड़ी सैन्य कार्रवाई, हिजबुल्लाह के रणनीतिक किले ब्यूफोर्ट कैसल पर किया कब्जा
🔶भारतीय नौसेना को मिला नया कमांडर: एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने संभाला नौसेना प्रमुख का पदभार
🔶बंगाल की खाड़ी में बवंडर, 24 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश, IMD का अलर्ट
🔶गाजियाबाद में छात्र की हत्या के आरोपी असद का एनकाउंटर: पिता भी गिरफ्तार, बोला था- बकरीद पर सूर्या की कहानी खत्म कर दो
🔶भारतीय शहर रात को 60 गुना ज्यादा चमकीले हुए: 50% लोग आर्टिफिशियल रोशनी से होने वाले प्रदूषण का सामना कर रहे; दुनिया का 80% हिस्सा प्रभावित
🔶राहुल गांधी ने CBSE छात्रों से बात की: स्टूडेंट्स ने कहा- हमें आतंकवादी-पाकिस्तानी बुलाया गया; राहुल बोले- सवाल पूछने पर जवाबों की जगह अपमान मिला
🔶बंगाल में बॉर्डर पर फेंसिंग लगाने पहुंची BSF: स्थानीय बोले- अब चैन से सो सकेंगे, बांग्लादेशी हमारी फसल नहीं काट पाएंगे
🔶'पहले नीतीश खाली करें बंगला', मां राबड़ी को मिले नोटिस पर भड़के तेज प्रताप
🔶म्यांमार में धमाके की वजह से 50 की मौत, 70 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल
🔶'बातचीत से निकालेंगे हल', भारत के साथ सीमा विवाद पर नेपाल की संसद में बोले बालेंद्र शाह
🔶राजनीतिक आतंक का शिकार हुआ हूं, लेकिन झुकूंगा नहीं, अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी को कहा धन्यवाद
🔶टीएमसी में बड़ी बगावत... ममता की बुलाई बैठक से 60 विधायक गायब, हो गया खेला!
🔶भास्कर अपडेट्स: CM बनने से पहले डीके शिवकुमार की कार्यकर्ताओं से अपील, बोले- माला न पहनाएं, मुझे फूलों से एलर्जी है
🔶देश के 166 तालाबों में मात्र 24.75% पानी: एक महीने में 21.411 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी घटा, 15 बांधों में स्टॉक सामान्य से आधा
🔶मोदी बोले- दो दिन में 100m का नेशनल-रिकॉर्ड तीन बार टूटा: गर्मी मिटाने के लिए देशी पेय पीते रहें, नीदरलैंड से 1000 साल पुरानी ताम्र पट्टिकाएं लाए
🔶सांसद कल्याण बनर्जी का आरोप- BJP समर्थकों ने हमला किया: सिर पर पत्थर मारा, कहा- निरंकुश CM अपने विरोधियों को खत्म करना चाहता है
🔷RCB लगातार दूसरी बार चैंपियन, फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से रौंदा; कोहली का गरजा बल्ला
🔷वैभव सूर्यवंशी IPL में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने, साई सुदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ा
..
रविवार, 31 मई 2026 के मुख्य समाचार
🔶आर्मी चीफ बोले- भारत ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार: अभी केवल संघर्ष विराम; हमने बेंचमार्क बनाया कि भारत उकसावे पर कैसा जवाब देता है
🔶अमेरिकी कर्नल का दावाः "ईरान युद्ध पर बुरे फंसे ट्रंप, युद्ध रोका तो इजराइली अरबपति छोड़ देंगे साथ "
🔶बंगाल में अभिषेक बनर्जी से मारपीट: अंडे फेंके, शर्ट फाड़ी, चोर-चोर के नारे लगाए, हेलमेट पहनाकर निकालना पड़ा; TMC कार्यकर्ताओं से मिलने गए थे
🔶US रक्षा मंत्री ने की भारत की तारीफ: कहा- India शक्तिशाली सैन्य ताकत, लंबा युद्ध लड़ने की रखता क्षमता
🔶केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु में 19 जगहों पर NIA की छापेमारी: मलप्पुरम में अवैध विस्फोटक बरामदगी मामले में एक्शन, सप्लाई नेटवर्क और कनेक्शन खंगाले
🔶वन नेशन वन इलेक्शन पर सुरक्षित रास्ता तलाश रही सरकार: दो चरणों में लागू करने का प्रस्ताव; पहले 20 राज्यों के चुनाव एक साथ करने पर विचार
🔶दिल्ली के साकेत में 5 मंजिला इमारत गिरी; 13 निकाले गए, 2 की हालत नाजुक
🔶आंधी, बारिश और वज्रपात का कहर : कई राज्यों में तबाही, UP में 20 और बिहार में 14 लोगों की मौत से मचा हड़कंप
🔶 दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ISI और अंडरवर्ल्ड से जुड़े 9 संदिग्ध गिरफ्तार; निशाने पर थे रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट
🔶न फंड रिलीज पर सहमति, न युद्धविराम पर फैसला; ईरान मुद्दे पर ट्रंप की अहम बैठक रही बेनतीजा
🔶LPG New Rule: एक घर में अब केवल एक ही रसोई गैस का कनेक्शन होगा वैध, 1 जून से अतिरिक्त सिलिंडर रखने पर कार्रवाई
🔶भतीजे अभिषेक से मिलने अस्पताल पहुंचीं ममता, BJP पर निकाला गुस्सा, कहा- 'शासक हत्यारे बन गए'
🔶बंगाल में नेशनल हेल्थ मिशन के लिए शुभेंदु सरकार को 2,103 करोड़, 1.36 करोड़ परिवारों को आयुष्मान भारत का कवच
🔶तीन तरफ से बुरी तरह घिरा तुर्की, भारत की रक्षा कूटनीति से एर्दोआन परेशान
🔶डीके शिवकुमार कर्नाटक के 24वें CM होंगे: सिद्धारमैया ने नाम बढ़ाया, उनका बेटा भी मंत्री बनेगा; राज्य को 4 डिप्टी सीएम भी मिलेंगे
🔷विनेश फोगाट का एशियन गेम्स का सपना टूटा, सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत ने 6-4 से हराया
देश राज्यों से बड़ी खबरें
*30- मई- शनिवार*
👇
*मौसम विभाग की चेतावनी- जून-जुलाई में भी हीटवेव चलेगी: मानसून श्रीलंका में अटका, 7 दिन बाद केरलम पहुंचेगा; इस साल 10% कम बारिश का अनुमान, अल-नीनो कर रहा है कमजोर*
*1* केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भुज में सीमा चौकी जी-7 का उद्घाटन किया,175 करोड़ रुपये का निवेश
*2* शाह ने कहा कि गृह मंत्री का पद संभालने के बाद बीएसएफ के साथ उनकी पहली समीक्षा बैठक में सीमावर्ती क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण माना गया था। उन्होंने बताया कि सरकार ने चरणबद्ध तरीके से इस पूरे क्षेत्र में एक मजबूत सुरक्षा नेटवर्क स्थापित करने में सफलता प्राप्त की है
*3* गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगभग 25 वर्ष पूर्व गुजरात में शुरू किया गया विकास अभियान आज भी निरंतर गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र देश का सबसे विकसित संसदीय क्षेत्र बनने की दिशा में अग्रसर है।
*4* केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर विपक्ष शासित राज्यों पर भी जनता का दबाव बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि बी. आर. अंबेडकर भी इस विचार के समर्थक थे। उत्तराखंड, गुजरात और असम पहले ही यूसीसी लागू कर चुके हैं।
*5* सुप्रीम कोर्ट बोला- शिक्षकों को TET पास करना ही होगा, 31 अगस्त 2028 तक मोहलत दी, कहा-बिना योग्यता वाले शिक्षक रहे तो असर आने वाली पीढ़ियों पर
*6* सुप्रीम कोर्ट ने दहेज प्रताड़ना मामले में सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि शादी के बाद बहू और उसके परिवार का अपमान करना अस्वीकार्य है। अदालत ने कहा कि समाज में यह संदेश जाना चाहिए कि दहेज के लिए मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं होगी। छत्तीसगढ़ के दहेज मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी की अपील खारिज करते हुए ट्रायल कोर्ट और हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा।
*7* म्यांमार के राष्ट्रपति आज से चार दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच सीमा सुरक्षा, कनेक्टिविटी, व्यापार और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा होगी। राष्ट्रपति दिल्ली, बोधगया और मुंबई जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत-म्यांमार के ऐतिहासिक और दोस्ताना रिश्तों को और मजबूत करने पर जोर रहेगा
*8* मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला मंत्रिमंडल विस्तार जून के मध्य तक हो सकता है। इसके बाद भाजपा के केंद्रीय संगठन की नई टीम घोषित होने की संभावना है। आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों को देखते हुए सरकार और संगठन में क्षेत्रीय तथा सामाजिक संतुलन साधने के लिए व्यापक मंथन चल रहा है।
*9* डिजिटल इंडिया: खूब इंटरनेट इस्तेमाल कर रही भारतीय महिलाएं, दो साल में दोगुनी हुई संख्या; बैंक खाते भी बढ़े
*10* कर्नाटक में शिवकुमार युग: आज विधायक दल की बैठक में लगेगा नाम पर मुहर, कैबिनेट में दिखेंगे नए चेहरे!
*11* देश में जल्द दिख सकते हैं प्लास्टिक के नोट, अपने 14 साल पुराने प्रस्ताव को RBI दे सकता है मंजूरी
*12* वंदे भारत-शताब्दी पर पत्थरबाजी अब पड़ेगी भारी, आसमान से निगरानी करेगा रेलवे; 10 KM तक रहेगी नजर
*13* भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए अब हाईटेक ड्रोन तकनीक का सहारा लिया है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को आधुनिक ड्रोन दिए गए हैं, जिनकी मदद से रेलवे ट्रैक, स्टेशन परिसर और संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखी जाएगी। रेलवे को उम्मीद है कि इससे ट्रेनों पर होने वाली पत्थरबाजी जैसी घटनाओं पर कड़ी रोक लगेगी।
*14* भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी डिजिटल इकॉनोमी, जर्मनी, फ्रांस, जापान और कनाडा से आगे; एआई इंडेक्स में चौथा स्थान
*15* ट्रम्प बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, अमेरिका नाकेबंदी हटाएगा, होर्मुज में टोल भी नहीं लगेगा; समझौते पर जल्द फैसला लेंगे
*16* ईरान ने ट्रंप के दावे को नकारा, कहा- नाकेबंदी हटने पर खुलेगा होर्मुज; नुकसान की तत्काल भरपाई करे अमेरिका
*17* राजस्थान की हार के बाद रो पड़े सूर्यवंशी, सबसे कम गेंदों में IPL में हजार रन पूरे किए, गुजरात ने अपना सबसे बड़ा रनचेज किया
*18* राजस्थान-एमपी समेत 12 राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि, बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 15 मौतें; यूपी में इनोवा-ट्रैक्टर समेत 10 गाड़ियां बहीं
*==============================*
*देश राज्यों से बड़ी खबरें*
👇
*1* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट बैठक में बुधवार को आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने विपणन सत्र 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है ।
*2* दुनियाभर में जारी ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काफिले के आकार में बड़ा बदलाव किया है। सुरक्षा व्यवस्था को बरकरार रखते हुए उनके काफिले में शामिल वाहनों की संख्या को काफी कम कर दिया गया है। हालांकि, प्रधानमंत्री की सुरक्षा में किसी तरह की कमी नहीं की गई है और सभी जरूरी इंतजाम एसपीजी प्रोटोकॉल के तहत यथावत रखे गए हैं।
*3* गुजरातियों ने फॉरेन ट्रिप कैंसिल करना शुरू कीं, PM मोदी की अपील के बाद देश के पर्यटन स्थलों की ओर रुख कर रहे लोग
*4* NEET मामला, सुप्रीम कोर्ट में याचिका- NTA से भरोसा उठा, कोर्ट रीएग्जाम कराए; CBI ने महाराष्ट्र से 2 लोगों को हिरासत में लिया
*5* किश्तवाड़ में आतंकी को पनाह देने वाला शिक्षक गिरफ्तार, एक साथी भी पकड़ाया; पुंछ में घुसपैठ की कोशिश में एक आतंकी ढेर, एक घायल
*6* तमिलनाडु में विजय सरकार फ्लोर टेस्ट में पास, समर्थन में 144 वोट पड़े, विरोध में केवल 22; 5 विधायक गैरहाजिर रहे
*7* तमिलनाडु CM विजय ने ज्योतिषी को OSD पद से हटाया, कल ही जिम्मेदारी दी थी; राधन ने ही एक्टर के CM बनने की भविष्यवाणी की थी ,विरोध के बाद झुकी विजय सरकार, मुख्यमंत्री के ज्योतिषी रिकी राधन पंडित की ओएसडी नियुक्ति हुई रद्द
*8* एन. रंगासामी 5वीं बार पुडुचेरी के CM, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन शपथ में मौजूद रहे; केरलम में आज मुख्यमंत्री का ऐलान संभव
*9* सीबीएसई 12वीं में कुल 85.20% बच्चे पास, 88.86 प्रतिशत लड़कियां तो 82.13 फीसदी लड़के सफल
*10* सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया है। जानकारी सामने आई है कि वो फेफड़ों की गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। कुछ दिनों पहले गंभीर हालत में लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती किए गए थे। हालांकि इलाज पूरा होने से पहले ही वो ICU से घर चले गए थे।
*11* लाखों छात्रों के सपने टूट गए...' नीट परीक्षा रद्द होने पर फूटा कमल हासन का गुस्सा; सरकार पर भी साधा निशाना
*12* यूपी सरकार ने श्रमिकों के लिए जारी की नई गाइडलाइन, पेंशन से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक मिलेंगी कई शानदार सुविधाएं
*13* सुप्रीम कोर्ट ने सबरीमाला समेत धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़े मामलों की सुनवाई के दौरान कहा कि हिंदू धर्म जीवन जीने का तरीका है और किसी व्यक्ति के हिंदू बने रहने के लिए मंदिर जाना या धार्मिक अनुष्ठान करना जरूरी नहीं है।
*14* पश्चिम बंगाल के तिलजला और तोपसिया इलाके में अवैध फैक्टरी में आग लगने से दो लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की घटना के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गैरकानूनी फैक्टरियों की बिजली और पानी की आपूर्ति काट दी जाए
*15* सीएम बनते ही विजय ने पलट दिया पासा, दो फाड़ हो गई भाजपा सहयोगी AIADMK; खतरे में EPS की कुर्सी
*16* अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि ईरान संघर्ष की वजह से इस साल तेल उत्पादन पर बुरा असर पड़ेगा। 'ऑयल मार्केट रिपोर्ट- मई 2026' के अनुसार, अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच जारी तनाव से मध्य पूर्व में तेल का उत्पादन काफी कम हो गया है। इस कारण दुनिया भर में तेल की सप्लाई मांग के मुकाबले कम रहेगी।
*17* रिपोर्ट में बताया गया है कि युद्ध शुरू होने के दस हफ्तों बाद भी होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल की सप्लाई में कई बाधाएं आ रही हैं। इससे दुनिया का तेल भंडार बहुत तेजी से घट रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को लेकर मिल रहे अलग-अलग संकेतों से तेल की कीमतों में भी भारी उतार-चढ़ाव देखा गया है
*18* सोना ₹10,000 और चांदी ₹18,000 महंगी, इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% करने का असर, PM ने 3 दिन पहले कहा था- सोना न खरीदें
*19* सेंसेक्स 49 अंक चढ़कर 74,608 पर बंद हुआ, निफ्टी 33 अंक ऊपर 23,412 पर पहुंचा, मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी
*20* ट्रम्प 8 साल बाद चीन दौरे पर रवाना, मस्क-कुक समेत 17 CEO साथ ले गए, 9 लाख करोड़ की बोइंग विमान डील संभव
देश राज्यों से बड़ी खबर
👇
*1* NEET UG 2026 रद्द: पेपर लीक की आशंका के चलते फैसला, CBI जांच करेगी; करीब 23 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी
*2* NEET पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों के मुताबिक, पेपर सबसे पहले नासिक से हरियाणा पहुंचा. इसके बाद इसे हरियाणा से जयपुर, फिर जयपुर से जमवारामगढ़ और वहां से सीकर ले जाया गया. आरोप है कि सीकर से इस पेपर को जम्मू-कश्मीर, बिहार, केरल और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बांटा गया. जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं.
*3* NTA द्वारा NEET UG परीक्षा रद्द किए जाने के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने सरकार की आलोचना की है. कांग्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "NEET का पेपर लीक हो गया है. परीक्षा रद्द कर दी गई है. लगभग 22 लाख छात्रों की कड़ी मेहनत बेकार चली गई."पार्टी ने आगे आरोप लगाया, "पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ियां बीजेपी सरकार की पहचान बन गई हैं."
*4* हिमंता दूसरी बार असम के CM, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, सभी ने असमिया में शपथ ली; पीएम मोदी- अमित शाह मौजूद रहे
*5* पश्चिम एशिया संकट पर पवार बोले- मोदी सर्वदलीय बैठक बुलाएं, पीएम की गोल्ड न खरीदने की अपील पर ज्वेलर्स ने कहा- रोजी-रोटी पर असर पड़ेगा
*6* अब फ्लाइट या चार्टर्ड प्लेन से सफर नहीं कर पाएंगे महाराष्ट्र के मंत्री, पीएम की अपील के बाद सीएम फडणवीस का एक्शन
*7* पीएम की बचत की अपील,महाराष्ट्र के मंत्री फ्रांस नहीं जाएंगे, कांस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेना था; सरकार बोली- पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं
*8* 'सनातन को खत्म करना चाहिए', विधानसभा में CM विजय के सामने उदयनिधि स्टालिन ने फिर उगला जहर
*9* AIADMK में फूट, बागी गुट का TVK को समर्थन, षणमुगम बोले- जनादेश विजय के साथ, हम DMK से जुड़ते तो खत्म हो जाते
*10* सुवेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस की जांच CBI करेगी, 7 अफसरों की SIT गठित; बिहार-यूपी से गिरफ्तार 3 आरोपी 13 दिन की पुलिस कस्टडी में
*11* बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत को ED ने गिरफ्तार किया, नगर निगम में अवैध भर्ती का आरोप; 150 लोगों को नौकरी दिलाई, पैसे-फ्लैट लिए
*12* पीएम मोदी की अपील के बाद ज्वेलरी शेयर 10% टूटे, एक साल सोना न खरीदने को कहा; डिमांड 10% तक घट सकती है
*13* रुपया ऑल टाइम लो पर आया, 1 डॉलर की कीमत 95.50 रुपए हुई, इससे महंगाई बढ़ने का खतरा
*14* सेंसेक्स 1200 अंक गिरकर 74,800 के स्तर पर आया, 4-दिन में 3,000 अंक टूटा; IT कंपनियों के शेयर्स सबसे ज्यादा गिरे
*15* मानसून 4 दिन पहले आने का अनुमान, यूपी-बिहार समेत 5 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; राजस्थान का बाड़मेर दूसरे दिन सबसे गर्म, पारा 47.3°C
*16* राजस्थान में मौसम के दो रंग: बाड़मेर 47.3 डिग्री के साथ देश में सबसे गर्म, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
11/04/2026
Big Breaking
नीतीश कुमार सरकार का बड़ा फैसला!” “बिहार में अब सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक लगा दी गई है।
यानी अब सरकारी चिकित्सक निजी प्रैक्टिस नहीं कर सकेंगे।”“राज्य सरकार ने इस संबंध में संकल्प जारी कर दिया है और जल्द ही इसके विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे।”
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Patna
800001