Vikky yadav RJD
छपरा(परसा विधानसभा)
#चंदाचोर
14/06/2026
एक मुख्यमंत्री जो हेलिकॉप्टर से दलित बस्तियों में उतरकर बच्चों के बाल कटवाता था,
साबुन से नहलाता था — क्योंकि वो खुद गरीब का बेटा था!
लालू प्रसाद यादव जब बिहार के CM थे, तो उनका हेलिकॉप्टर आलीशान गेस्ट हाउस नहीं,
बल्कि उन गांवों में जाता था जहां स्कूल नहीं थे, सफाई नहीं थी और गरीब बच्चे स्कूल नहीं जा पाते थे।
वे बच्चों को बाल कटवाते, नहलाते, ब्लैकबोर्ड लगाकर पढ़ाई की बात करते और माता-पिता को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करते।
ये कोई दिखावा नहीं, बल्कि सामाजिक संदेश था कि हर बच्चा पढ़ सकता है, आगे बढ़ सकता है और सत्ता में हिस्सेदारी का हकदार है।
11/06/2026
ुख्यमंत्री_ऐसा_भी....
एक रात मैं पुलिस जीप के साथ पटना के पश्चिमी छोर पर बिहटा के ईंट भट्टे में पहुँच गया !
ज़मीनी कार्यकर्ता के रूप में मैं इस बात से वाक़िफ़ था कि सामंती तत्व ईंट बनाने के धंधे के आड़ में ईट भट्टे में ग़रीब महिलाओं का शोषण करते हैं !
मैं गाडी दुर ही खड़ी करवा कर ईंट भट्टा पर पैदल चल पड़ा !
मेरे साथ कुछ पुलिसवाले भी थे ! जैसे ही मैं ईंट भट्टा के नज़दीक पहुँचा तो मैंने देखा कि छ: पुरूष एक महिला को पकड़े हुये हैं !
वो सब शराब के नशे में थे !
मैंने अचानक टॉर्च जलाया तो देखा कि महिला के गले में फूलों की माला पड़ी हुई है और पुरूष उसे ज़बरदस्ती झोपड़ी की ओर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं !
रात के अंधेरे में मुझे देखकर ये अपराधी सकते में आ गये ! मैंने पुलिस जवानों को कहा कि वे उन छह लोगों को पकड़ लें और पुलिस जीप में बिठाएँ ।
इसके बाद मैंने उस भयभीत महिला को अपने जीप में बिठाया,जो कि एक जनजाति से ताल्लुक़ रखती थी और फिर उसे अपने सरकारी आवास में लेकर आ गया । मैंने उस महिला से बात की ।वह बहुत घबराई हुई थी ।वह ईंट भट्टे में काम कर जैसे तैसे गुज़र बसर कर रही थी !
मैंने पटना के डीएम को बुलवाया और उन्हें निर्देश दिए कि वह उसे कलेक्टर कार्यालय में नौकरी पर रख लें !
कुछ हैरत जताने के बाद डीएम ने उसे नौकरी दे दी !
उसके बाद मैंने उन छह अपराधियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज करवाया ,ये सभी उच्च जाति समूह से संबंधित लोग थे और भाजपा से जुड़े हुये थे और बिहटा निवासी थे !!
इस घटना के बाद मध्य बिहार में सामंती ने मेरे ख़िलाफ़ बोलना शुरू कर दिया ।
ग़रीब महिलाओं का शोषण छोड़कर वो मुझ में दोष ढुंढने लगे ।
तक़रीबन हर रात मैं मध्य बिहार के देहातों वाले ईलाके में निकल जाता था
मैं दलित बस्तियों में जाता था दरवाज़ा खटखटाकर लोगों को जगाता था !लोग मुझे देख कर हैरत में पड़ जाते थे ! मैं उनसे कहता था ,”मैं लालू यादव, आपका मुख्यमंत्री । मैं सिर्फ़ ये देखने आया हुँ कि आप शांति से तो है । आप मुझे बताईयें कोई आपको धमकाता तो नहीं है या आपकी महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार तो नहीं करता “!!!!
#लालू_प्रसाद_यादव !!!!
#गोपालगंज__से_रायसीना !!!!!
मैं बुरा नहीं था लेकिन साबित नहीं कर पाया :-
गरीबों के मसीहा लालू यादव
10/06/2026
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दो बटुकों से यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज अपने आरोपों से पीछे हट गए हैं। मंगलवार को फेसबुक पर जारी एक वीडियो में उन्होंने दावा किया कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी रामचंद्र दास के दबाव में आकर उन्होंने अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया था। आशुतोष ब्रह्मचारी ने यह भी आरोप लगाया कि इस कथित साजिश में कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी शामिल थे।
06/06/2026
29/04/2026
दिल्ली में बिहार के युवक की हत्या को लेकर सूबे की सियासत गरमा गई है। इस बीच इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी का चौंकाने वाला बयान सामने आया है। जीतन राम मांझी ने मीडिया की ओर से पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि 'इसमें कौन बड़ी बात है भाई। मार दिया तो मार दिया।' बता दें, दिल्ली में खगड़िया निवासी पांडव कुमार की हत्या की गई है। आरोप है कि दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने उसे गोली मारी थी।
जीतन राम मांझी ने कहा कि 'दिल्ली में बिहार का युवक मारा गया है, कोई ऐसी बात होगी तो इसकी जांच की जाएगी। जांच के बाद अगर कोई दोषी होगी तो उस पर आवश्यक कार्रवाई होगी। इसमें कौन बड़ी बात है भाई, मार दिया तो मार दिया। कोई ऐसे ही जानबूझकर कोई किसी को नहीं मार देता है। आपको किसी ने क्यों नहीं मारा। किसी पर कोई शंका होगी। इसकी जांच होगी। अगर सचमुच में किसी निर्दोष को मारा गया है तो मारने वालों को सजा होगी।'
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Website
Address
Patna