Anuj Ranjan

Anuj Ranjan

Share

ideas move the world

04/11/2024

कनाडा हिन्दू मंदिर हमले पर PM मोदी का बड़ा बयान!
कनाडा में जानबूझकर हिन्दू मंदिर पर हमला किया गया!
मैं मंदिर पर जानबूझकर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं।
हमारे राजनयिकों को डराने-धमकाने की कायरतापूर्ण कोशिशें भी उतनी ही भयावह हैं।
हिंसा के ऐसे काम कभी भी भारत के संकल्प को कमजोर नहीं करेंगे।

29/10/2024

हो गये हैं स्वप्न सब साकार कैसे मान लें हम।
टल गया सर से व्यथा का भार कैसे मान लें हम।

आ गया स्वातंत्र्य फिर भी चेतना आने न पाई।
प्रगति के ही नाम श्रध्दा और श्रम को दी विदाई।
इस भयंकर मौज को पतवार कैसे मान लें हम
हो गये हैं .....

देश सारा घिर रहा है सैन्य के घन बादलों से।
घिर रही प्रिय मातृभू है चतुर्दिक खल अरिदलों से।
इस अमा के तिमिर को ही अरुणिमा क्या मान लें हम
हो गये हैं........
राष्ट्र को सब लोग भूले स्वार्थ है युग मंत्र सारा।
प्रान्त भाषा भेद की है बह रही नित कलुष धारा।
इस पराये तन्त्र को निज तन्त्र कैसे मान लें हम
हो गये हैं........

वेष वाणी तत्त्व-दर्शन दूसरों का यह सभी ले।
विकृतियों को ग्रहण करते निज प्रकृति को आज भूले।
दूसरों की यह नकल है अस्मिता क्या मान लें हम
हो गये हैं....
अलस तज कर उद्यमी बन लें ह्रदय में ध्येय निष्ठा।
हम सभी का एक व्रत हो विश्व में माँ की प्रतिष्ठा।
देश के भवितव्य को ही अब चुनौती मान लें हम।

हो गये हैं स्वप्न सब साकार कैसे मान लें हम।
टल गया सर से व्यथा का भार कैसे मान लें हम।

21/10/2024

मोह और अहंकार
कलयुग
का सबसे बड़ा दोष है

02/10/2024

भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठ पहचान लाल बहादुर शास्त्री

मैं देखना चाहता हूँ कि मेरे बच्चे भूखे रह सकते हैं या नहीं. जब उन्होंने देख लिया कि हम लोग एक वक्त बिना खाने के रह सकते हैं तो उन्होंने देशवासियों से भी ऐसा करने के लिए कहा......

13/07/2024
06/07/2024

देश का नाज है ऐसे वीर जवान सपूतों पर
सियाचीन ग्लेशियर के एक बंकर में 19 जुलाई 2023 को अचानक आग लग गई।
कैप्टन डॉ अंशुमान सिंह जवानों को बचाने जलते बंकर में घुस गए और कुछ जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला। लेकिन खुद वहीं फंस गए।
मरणोपरांत आज उनकी पत्नी स्मृति अंशुमन को कीर्ति चक्र दिया गया…। इनकी शादी को पाँच महीने ही हुए थे
अंशुमान सिंह पूर्वांचल के देवरिया जिले के रहनेवाले थे...👏
वीर डॉ शहीद अंशुमन को मेरा नमन 🙏 जय हिन्द 🙏

🙏🇮🇳🙏

Photos from Anuj Ranjan's post 16/06/2024

"राष्ट्र के सर्वांगीण सांस्कृतिक पुनरुज्जीवन के कार्य में लगा हुआ कोई भी संगठन, तभी सफलता प्राप्त कर सकता है, जब तक वह राजनैतिक दलों की दासी बनकर काम न करे"

-श्री गुरुजी

12/06/2024

राज्य संविधान में काव्य शून्य होता है। राज्य संविधान में किसी भी तरह के साहित्यिक गुण नहीं होते। इसलिए वह साहित्यिक कृति नहीं होता। वह साहित्यिक कृति न होने से सामान्य लोग राज्य संविधान पढ़ने की झंझट में नहीं पड़ते। लेकिन, दिलचस्प बात यह है कि राज्य संविधान पर असंख्य राजनीतिक नेता बोलते रहते हैं। राजनीति के लिए उसका उपयोग करते हैं। उनके भाषण सुनने पर मेरे जैसे व्यक्ति के मन में ये प्रश्न उभरे बिना नहीं रहते कि क्या इन लोगों ने वाकई राज्य संविधान पढ़ा है? क्या उसका अध्ययन किया है? क्या उसे समझने की कोशिश की है?
अतः राज्य संविधान समझने के लिए राज्य संविधान पर विशेषज्ञ लेखकों की पुस्तकें पढ़नी होती हैं। वे भी समझने के लिए बहुत आसान होती हैं, ऐसा नहीं है। उसका एक कारण यह है कि राज्य संविधान की भाषा कानूनी भाषा होती है और कानूनी भाषा उसकी प्रकृति के हिसाब से जटिल होती है। सामान्य लोग रोजमर्रे के व्यवहार में इस भाषा का उपयोग नहीं करते। ऐसे शब्दों का उपयोग हो तब भी, उनके व्यावहारिक अर्थ अलग होते हैं और कानूनी अर्थ अलग होते हैं। इस विषय के अध्येता लेखक यथासंभव सरल भाषा में राज्य संविधान पर भाष्य करते रहते हैं। भारत के राज्य संविधान पर इस तरह के भाष्य करनेवाली अनेक पुस्तकें हैं। संविधान पर बात करने वाले ऐसे नेता इन सभी विषयों पर आधारित पुस्तक पढ़ते भी है क्या

Photos from Anuj Ranjan's post 01/06/2024

स्वाभिमानी भारत के लिए वोट देकर राष्ट्रीय दायित्व को को निभाया

Want your business to be the top-listed Shop in Patna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Patna
800001