MSU Bihar

MSU Bihar

Share

Official Facebook Account Of Mithila Student Union Bihar

26/01/2026

यह आंदोलन सिर्फ़ तारीख़ और जगह़ का ऐलान नहीं है…यह एक मां के टूटे हुए भरोसे और एक छात्र के अधूरे सपनों की पुकार है।।

छात्र कश्यप और उसकी मां के साथ जो हुआ, उसने इंसानियत को झकझोर दिया है , जब न्याय की जगह चुप्पी हो , जब सवालों के बदले लापरवाही मिले,
तब आवाज़ बनना ही MSU का धर्म हो जाता है।
मिथिला स्टूडेंट यूनियन इस लड़ाई को अपना फ़र्ज़ मानकर खड़ी है—क्योंकि यह किसी एक परिवार का दर्द नहीं , हम सबकी संवेदना और सम्मान का सवाल है।।

आइए…
उस मां के आंसुओं को ताक़त बनाएं,उस छात्र के न्याय के लिए एकजुट हों , आज चुप रहे तो कल हमारी बारी होगी।।
न्याय के लिए एक कदम—साथ चलिए।
जय मिथिला 🙏

14/01/2026

अब चुप रहना गुनाह है , अब आ गया वो वक्त जब न्याय की लड़ाई में हम सबों को एकजुट होना पड़ेगा....!!✊

जब एक मासूम छात्र कश्यप की हत्या होती है और न्याय की उम्मीद में उसकी माँ भी इस दुनिया से हार मान लेती है… तो यह सिर्फ़ एक परिवार की त्रासदी नहीं रहती, यह हम सबके ज़मीर की हत्या बन जाती है।

सवाल सिर्फ़ कश्यप का नहीं है—सवाल है उस सिस्टम का जो माँ की चीखें सुनकर भी खामोश रहा , जिसकी लापरवाही ने एक माँ की गोद उजाड़ दी।
आज अगर हम नहीं लड़ेंगे तो कल किसी और कश्यप की बारी होगी…किसी और माँ की आँखें रास्ता देखती रह जाएँगी।

इसीलिए अब सिर्फ़ संवेदना नहीं, संघर्ष ज़रूरी है।
📢 बिहार के गृह मंत्री का पुतला दहन
🗓 16 जनवरी 2026
📍 दोनार चौक
⏰ शाम 3 बजे
आइए न आप भी साथ में....उस माँ के लिए जो न्याय की आस में टूट गई…उस बच्चे के लिए जिसका बचपन छीन लिया गया , अगर आप इंसाफ़ में यकीन रखते हैं , अगर आपके दिल में ज़रा-सी भी इंसानियत बची है—
तो इस पुतला दहन में आपकी मौजूदगी ज़रूरी है।

क्योंकि अब MSU चुप नहीं रहेगा....न्याय लेकर रहेंगे।
& ✊

Photos from MSU Bihar's post 01/01/2026

वर्ष बदल गया लेकिन हमारा लक्ष्य नहीं , हम आज भी अन्याय के विरुद्ध न्याय के उम्मीद की लड़ाई लड़ने जा रहे है।।

दरभंगा जिला के लहेरियासराय स्थित माउंट समर स्कूल में मात्र 9 वर्षीय कश्यप कुमार नाम के छात्र का मौत हो जाता है और उस मौत को बहादुरपुर थाना प्रभारी के द्वारा साजिश के तहत आत्महत्या साबित कर दिया गया जिससे असंतुष्ट और आहात होकर जिलाभर के तमाम प्रशासनिक महकमा के दरवाजा को खटखटाई बच्चे की मां मनीषा कुमारी ने जहर खाकर अपना प्राण भी त्याग दी।

• सवाल यह है कि आखिर 9 वर्ष का बच्चा आत्म हत्या कैसे कर सकता है..??
• क्या उस रूम में हत्या के वक्त एक कश्यप कुमार ही उपलब्ध था या अगर सब बच्चा था तो उसके बयान को सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया..??
• क्या इस हॉस्टल के वार्ड का वार्डन उस वक्त कहां था जब घटना हुई...??

इन तमाम तरह के सवालों के बीच से इस हत्या को आत्महत्या में तब्दील कर दिया गया बहादुरपुर थाना और जिला प्रशासन के द्वारा....!

लेकिन अब हम ने आज नए साल के पहले दिन संकल्प लिया है कि जब तक दोनों हत्या के ऊपर एक स्पेशल SIT का गठन कर अपराधियों और इस पूरे मामले में संलिप्त सभी दोषियों को एवं उक्त स्कूल को कोर्ट के फैसले तक सील नहीं किया जाता है हमारा लड़ाई जारी रहेगा।।

दम है तो बच कर दिखाओ स्कूल प्रशासन और जिला प्रशासन...!!

01/01/2026

नववर्ष की शुभकामनाएं

25/10/2025

चार दिवसीय लोक आस्था व सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा शुभारंभ के प्रथम दिन नहाय-खाय की हार्दिक शुभकामनाएं।
छठी मैया सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करे 🙏

12/09/2025

साथियों, हम सबों के सामूहिक प्रयास ने रंग लाया। पूर्णिया से हवाई सेवा का वर्षों पुराना सपना आज साकार हुआ। यह हमारी साहसिक लड़ाई और लगातार संघर्ष का परिणाम है। यह जीत सिर्फ़ हमारी नहीं, पूरे मिथिला की जनता की है।"

Photos from MSU Bihar's post 07/09/2025
06/09/2025

कल प्रातः 11 बजे हेतु जन संवाद यात्रा मिथिलावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अविनाश भारद्वाज जी की गरिमामयी उपस्थिति में यात्रा नागार्जुन पुस्तकालय से आरम्भ होगी।

आप सभी से आग्रह हैं कि : इस अवसर पर अवश्य उपस्थित रहें।

29/08/2025

बिरौल जे के कॉलेज में PG की पढ़ाई आरम्भ होने को लेकर मिथिला स्टूडेंट यूनियन द्वारा प्रिंसिपल को पाग व पीला गमछा देकर सम्मानित किया गया।
कॉलेज की सुरक्षा , भवन निर्माण , पार्किंग एवं मूलभूत सुविधा को लेकर छात्र नेता संघर्षशील है।

Photos from MSU Bihar's post 18/08/2025

आज जे.एन. कॉलेज नेहरा में मिथिला स्टूडेंट यूनियन (MSU) द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए संगठन की सदस्यता ग्रहण की और छात्र हितों के लिए संघर्षरत इस आंदोलन से जुड़ने का संकल्प लिया।

17/08/2025

आज हम गर्व से यह कह सकते हैं कि हमने अभिषेक जैसे सैकड़ो नेतृत्वकर्ता को खरा किया है जो मिथिला - मैथिली के नाम पर ग्राम पंचायत से लेकर संसद भवन तक जाने का सपना देख रहे हैं।
हमारे सामाजिक संघर्ष की यह विगत दिनों में उपलब्धि रही है। 10 वर्षों की कठिन यात्रा के बदौलत ऐसे सैकड़ो कार्यकर्ता गांव की गलियों से निकलकर समाज के अंतिम पंक्ति से आने वाले लोगों तक दिन-रात एकजुट होकर संघर्ष कर रहे हैं।

कल तक धरना - आंदोलन और प्रदर्शन तक सीमित हमारा नेतृत्व आज सामाजिक बदलाव से होकर राजनीतिक बदलाव की ओर भी अग्रसर है, हम आशावादी हैं भविष्य के विकल्प के रूप में तैयार हो रहे हैं।
"यह सफर लंबा है कठिन है लेकिन नाउम्मीद जैसा कुछ भी नहीं!"

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Patna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Patna
800001