Modassir Media

Modassir Media

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Modassir Media, Journalist, Patna, BR, India, Patna.

28/05/2026

ये हैं जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के SSP कार्तिक श्रोत्रिय जिन्होंने मीडिया से बात करते हुए सबसे पहले ईद उल अज़हा (बकरीद) की मुबारकबाद दी,

देश के पुलिस अफ़सर की भाषा कैसा होना चाहिए इसका मिशाल पेश किया है इन्होंने। आज के दौर मे ज्यादातर अफसर प्रमोशन के लालच मे धमकी भरे अल्फ़ाज़ इस्तेमाल करते हैं वहीं इन साहब का मिठास भरा लहजा अब इंटरनेट पर सबका दिल जीत रहा हैं।

❤😊

26/05/2026

पिछले कुछ दिनों में इंस्टाग्राम पर झारखंड धनबाद का आर्यन केल्विन नाम क्रिएटर काफी वायरल हो रहा हैं ,

जिसका नाम लेने से भी लोगो की वीडियो वायरल हो जा रही हैं!

केल्विन के ID पर कुछ ही समय में 14 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हो चुके हैं !

कल खबर आई कि उसकी ID Meta ने सस्पेंड कर दिया , लेकिन अभी ID वापस आ चुकी हैं !

Kelvin खुद कहता हैं कि फेमस होना लेकिन मेरे जितना कभी फेमस नहीं होना , फेमस होने के बाद बहुत मुश्किल होता हैं !

आजकल आप और आपकी ID तब तक सुरक्षित हैं जब तक आप लो प्रोफाइल हो , जैसे ही आप तेजी से आगे बढ़ने लगते हो फिर आपके ऊपर खतरा मंडराने लगता हैं !

वही अब इस आर्यन केल्विन के साथ भी हो रहा हैं , बेचारे की हर वीडियो पर रिपोर्ट मारा जा रहा हैं जलानखोरों के द्वारा !

26/05/2026

सबसे पहले तो पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार को कोलकाता एयरपोर्ट की थोड़ा रंग-रोगन और मरम्मत करवानी चाहिए। एकदम पुराने सरकारी ढांचे जैसा लग रहा है।

भारत के सबसे पुराने महानगरों में से एक और इतने महत्वपूर्ण आर्थिक-सांस्कृतिक केंद्र का हवाई अड्डा ऐसा लगता है, जैसे 1980 के बाद से चुना का भी दर्शन नहीं हुआ है।

26/05/2026

बिहार की राजनीति में बड़ा फेरबदल हुआ है। RJD महिला प्रकोष्ठ की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने मंगलवार को बीजेपी जॉइन कर ली। बीजेपी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

बीजेपी में शामिल होने के बाद रितु जायसवाल ने कहा कि पुराने वीडियो को लेकर उन्हें ट्रोल किया जाएगा, लेकिन वह इससे डरने वाली नहीं हैं। उन्होंने कहा कि परिहार सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ते समय भी लोगों ने उन्हें “बागी” कहा था, लेकिन जनता उनके साथ खड़ी रही और उन्हें 65 हजार वोट मिले।

रितु जायसवाल ने बीजेपी की तारीफ करते हुए कहा कि यह पार्टी “राष्ट्र को सर्वोपरि” मानती है और उन्होंने Narendra Modi के नेतृत्व की भी सराहना की।

वहीं संजय सरावगी ने तंज कसते हुए कहा, “अगर बीजेपी ने अपने दरवाजे पूरी तरह खोल दिए, तो RJD की चौखट पर नेता नहीं दिखेंगे।”

26/05/2026

जदयू और बीजेपी के बीच सब कुछ ठीक ठाक नहीं दिख रहा है!

जदयू के मंत्री सरकारी कार्यक्रम में सीएम सम्राट चौधरी का फोटो लगाना बंद करवा दिया है, कहा जा रहा है कि यह तल्खी उस समय से चला आ रहा है जब से मंत्रीमंडल सचिवालय द्वारा जारी पत्र में विजय चौधरी और विजेन्द यादव के सामने उप मुख्यमंत्री के बजाय मंत्री लिखकर पत्र जारी किया गया था!
विजय चौधरी अपने कार्यक्रम में सीएम का फोटो लगाना बंद कर दिया है!

26/05/2026

सोशल मीडिया पर सांसद पप्पू यादव की इस वायरल रील पर लोग ट्रोल कर रहें और अमर्यादित कमेंट करते हुए नजर आ रहें हैं। लोगों का कहना है कि पहली बार हाथी घोड़े पर सवार हैं!

25/05/2026

दारू पकड़ने गई बिहार पुलिस दारू के साथ सेट हो गई 😊😃

25/05/2026

जय समाजवाद, 27 एकड़ का सालाना किराया 409 रुपया-

देश के सबसे महँगे और प्रधानमंत्री आास के बगल में स्थित 27 एकड़ जमीन का सालाना किराया साल 2023 तक 409 रुपये सालाना था। अंग्रेजों ने गुलाम भारत के लिए 1927 में यह किराया तय किया था। आजाद भारत की सरकारों ने कभी इस किराये को बढ़ाना उचित नहीं समझा। फिर देश में कथित निर्दयी सरकार आयी जिसने इस क्लब का किराया अन्य ऐसी सम्पत्तियों के अनुरूप करने का प्रयास किया मगर क्लब वालों को यह बुरा लगा।

पिछले 5-6 सालों से जारी विवाद के बाद सरकार ने कोलोनियल रूलिंग क्लास के वारिस के रूप में कुख्यात क्लब को खाली करने का नोटिस जारी कर दिया। क्लब के मेंबर हाईकोर्ट गये हैं। क्लब के मेंबर और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी क्लब वालों की तरफ से वकील हैं। क्लब से जुड़ा पुराना मामला पहले से हाईकोर्ट में चल रहा है। देखना है कि सिंघवी जी अदालत से स्थगन आदेश लाने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं।

जय समाजवाद

25/05/2026

गैंगस्टर सोनू मोनू को गिरफ्तार करने गई बिहार पुलिस को अपनी तलाशी देनी पड़ी और तलाशी भी गैंगस्टर के गुर्गे ले रहे है! पास में सोनू मोनू की मां खड़ी है जिसने एक एक करके सबकी तलाशी करवाई !

गेट के बाहर तलाशी होती रही उधर गैंगस्टर पीछे वाले दरवाजे से फरार हो गए ! अभी हाल ही में सोनू मोनू ने अनंत सिंह के करीबी राकेश सिंह को कोर्ट में दिनदहाड़े गोली मार दी थी!

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हरे गमछे और यादव समाज के पीछे पड़े हैं! अनंत सिंह, सोनू मोनू पुलिस को घर में भी नहीं घुसने देते ! तामशी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है! बिहार पुलिस की गजब बेज्जती हुई है?

Photos from Modassir Media's post 25/05/2026

अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी बनाते है, दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने में कामयाब हो जाते हैं

अभिनेता विजय TVK पार्टी बनाते हैं, तमिलनाडु में सरकार बनाने में कामयाब होते हैं और मुख्यमंत्री भी बन जाते हैं।

प्रशांत किशोर भी बिहार अपनी जन सुराज पार्टी बनाते हैं, लेकिन वो कामयाब नहीं होते हैं, जबकि बिहार विधानसभा चुनाव में उनके पास सभी राजनीतिक दलों से अलग मुद्दे थे, प्रशांत किशोर ने यहां तक कह दिया था, चुनाव में जन सुराज पार्टी की सरकार बनने के बाद कोई भी बिहार से पलायन करके नहीं जाएगा, इसके बाद भी प्रशांत किशोर की पार्टी को 0 सीट मिली।

प्रशांत किशोर चुनावी रणनीति करके कई राज्यों में सरकारें बनवा चुके हैं, अभिनेता विजय की मदद भी प्रशांत किशोर ने ही की थी।

25/05/2026

लालू जी के बड़े वाले बेटे तेज प्रताप यादव बोल रहे हैं कि वो अखिलेश यादव का सपोर्ट नहीं करते।

दरअसल तेजू भैया मिर्जापुर मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि योगी जी तीसरी बार सरकार बनायेंगे। बोले मां की कृपा रही तो अपनी पार्टी का बीजेपी के साथ गठबंधन करूंगा।

ये भाई साहब तो अलग ही ट्रैक पर निकल चुके हैं।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Patna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Patna, BR, India
Patna
800001