Aashi Post
[email protected]
अब कल का इंतजार नही.... religious
यह बिहार में ही संभव है...इस ATM से पैसा नहीं निकलता, बल्कि लोग यहाँ बाल-दाढ़ी कटवाने जाते हैं...पटना में एक ऐसा एटीएम जहां पैसे निकालने के लिए लोग नहीं जाते हैं बल्कि अपना बाल और दाढ़ी कटवाने के लिए जाते हैं...SBI का यह ATM दानापुर में है...इस जगह पहले ATM था,लेकिन ATM हट गया तो मकान मालिक ने इसे नाई को किराया पर दे दिया...लेकिन ATM का सेटअप छोड़ दिया गया।
वैशाली के महनार में SDO नीरज सिंहा व SDPO प्रवीण कुमार ने चलाया अनोखा सड़क सुरक्षा अभियान...हेलमेट नहीं पहनने वालों को पहला दिन गुलाब दिया गया, अब ट्रैफिक चालान थमाया जाएगा...लगातार सड़क हादसों के बाद सख्त हुआ पुलिस-प्रशासन...सड़क सुरक्षा को लेकर अनुमंडल के दोनों वरीय अधिकारी लोगों को जागरूक करने के लिए उतरे सड़क पर।
10/05/2026
64 वीं बैच के पुलिस उपाधीक्षक विवेक दीप बनाए गए CM सिक्युरिटी के पुलिस उपाधीक्षक...इसके पूर्व बतौर SDPO सदर-1 बेतिया थे।
10/05/2026
बिहार में 16 सीनियर IPS का फेरबदल...चर्चित वरीय IPS अधिकारी विकास वैभव मगध क्षेत्र के IG बनाए गए...नैय्यर हसनैन खान EOU से हटाए गए।
वैशाली:सरकारी स्कूल के मास्टर साहब प्रेमनाथ राय का मनबढ़ हत्यारा बेटा प्रियांशु राजा अरेस्ट...अपने पड़ोसी प्लम्बर मिस्त्री ऋषि कुमार को घर से कॉल कर बगीचे में बुलाकर गोली मारकर किया था हत्या...हत्याकांड में महज 6 घंटों में अपने साथी राजू कुमार संग अरेस्ट...बीते कल शनिवार को सदर थाना क्षेत्र के पानापुर गौराही में हुई थी वारदात...घटनाक्रम व कार्रवाई की जानकारी दे रहे वैशाली पुलिस कप्तान विक्रम सिहाग।
वैशाली:हाजीपुर में 1 करोड़ की 526 ग्राम हेरोइन के साथ महिला तस्कर सहित 4 गिरफ्तार,असम से लाई गई थी खेप...अवध-असम ट्रेन से पहुंची थी हेरोइन की खेप...कारवाई की जानकारी दे रहे सदर SDPO सुबोध कुमार।
वैशाली:सहदेई निवासी ITBP जवान रोहित सिंह उर्फ शैलेन्द्र ने अपने फुफेरा भाई जितेंद्र कुमार सिंह को अपने अनुज्ञप्ति प्राप्त पिस्टल से मारी गोली,घायल...हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के RN कॉलेज के पास समता कॉलोनी में जितेंद्र सिंह के घर मे ही मारी गोली...घटना भूमि विवाद व जितेंद्र के पत्नी के बीच आपसी विवाद में हुई...आरोपी रोहित सिंह घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार।
08/05/2026
Impact...वैशाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहदेई बुजुर्ग में तैनात डॉक्टर,स्वास्थ्यकर्मीयों द्वारा घोर लापरवाही से सड़क दुर्घटना में घायल मरीज की मौत मामले में DM वर्षा सिंह ने लिया संज्ञान...DM के आदेश पर CS ने पूछा स्पस्टीकरण...वहीं अब स्थानीय JDU विधायक महेंद्र राम ने भी दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है... MLA महेंद्र राम ने DM बात कर उन सभी जिम्मेवार और खासकर वह सभी कर्मी जो वीडियो में चुपचाप खड़े होकर तमाशा देखते हुय दिख रहे हैं उन सभी लोगों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
07/05/2026
वैशाली:जंदाहा थानाध्यक्ष की कमान 18 बैच की दारोग़ा अनामिका कुमारी को...वैशाली पुलिस कप्तान विक्रम सिहाग ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी...वैशाली जिला के पहले शिवहर में महिला थानाध्यक्ष व पिपराही थाना (शिवहर) की ASHO रह चुकी हैं।
07/05/2026
सम्राट शासनकाल के मंत्रियों का विभाग हुआ तय...आज ही 32 मंत्रियों ने लिया है शपथ।
20 वर्षों से डकैती कर रहा अंतराष्ट्रीय डकैत गिरोह को बिहार पुलिस ने पकड़ा,बिहार में डकैती कर मनोरंजन करने भाग जाता था मलेशिया...नेपाल से इंडिया आकर बिहार के सीमावर्ती जिलों सीतामढ़ी,मधुबनी,दरभंगा में रात के अंधेरे में अपने दर्जनों डकैत साथियों संग करता था डकैती,वैशाली में डकैती कर किया गलती,20 वर्षों से कर रहा डकैती के दौरान पहली बार वैशाली पुलिस ने शिवहर से अरेस्ट किया...बीते 20-21 अप्रैल की रात्रि वैशाली के महनार थाना क्षेत्र में स्वर्ण कारोबारी के घर 1 दर्जन डकैतों द्वारा किये गए डकैती कांड में खुलाशा, अब तक 4 अरेस्ट...नेपाल के सर्लाही का खूंखार डकैत जयराम पासवान व भोला साह अपने डकैत दोस्त शिवहर के राजीव सिंह संग शिवहर से अरेस्ट...नेपाली दोनों डकैतों के विरुद्ध सीतामढ़ी के आधा दर्जन थानों,दरभंगा व मधुबनी सहित नेपाल में 3 दर्जन से ज्यादा डकैती, आर्म्स एक्ट व बमबाजी का मामला दर्ज है...इस गिरोह के अरेस्टिंग के बाद शायद अब नेपाल के सीमावर्ती बिहार के जिलों में इस पैटर्न की डकैती रुक जाए...पूरे कार्रवाई की जानकारी वैशाली पुलिस कप्तान विक्रम सिहाग ने प्रेस वार्ता कर दी...वैशाली के महनार में हुए इस डकैती की खबर में आशी पोस्ट ने पहले ही किया था आगाह,इस पैटर्न की डकैती जिला में पहली बार,नेपाल से सटे बिहार के सीमावर्ती जिलों में नेपाल से डकैत आकर रात में इस तरह करता है डकैती।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Patna
800020