Pure Patna
By The Patna, To The Patna & For The Patna!!!!!! A page about the Culture, Tradition, Updates & Story
29/05/2026
पटना में स्कूल 2 जून तक बंद पटना में भीषण गर्मी के चलते 5वीं तक के सभी स्कूल 2 जून तक बंद कर दिए गए हैं। डीएम ने आदेश जारी किया, जबकि 6 से 8वीं कक्षाओं की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।
29/05/2026
पटना के मनेर में बड़ा हादसा हुआ पटना के मनेर में ठनका गिरने से फूस का घर जलकर राख हो गया। 20 हजार नकद, अनाज, कपड़े व दो बकरियां नष्ट हुईं। परिवार सुरक्षित बचा लेकिन बेघर हो गया।
29/05/2026
पटना में गैस सिलिंडर की डिलीवरी में 10–14 दिन की देरी क्यों हो रही है और इससे आम जनता को कितनी परेशानी झेलनी पड़ रही है?
29/05/2026
छात्र नेताओं ने नीतीश से मुलाकात की छात्र नेताओं ने नीतीश कुमार से मुलाकात कर टीआरई-4 के तहत 46 हजार पदों पर जल्द विज्ञापन जारी करने की मांग की। उन्होंने युवाओं के हित में लंबित भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने का आग्रह किया।
29/05/2026
सुबह से लगातार हो रही तेज बारिश से क्या आपको राहत महसूस हो रही है या या फिर किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है?
29/05/2026
पटना में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेज पटना में ईवी वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। रोज 40-50 कारें और 60-70 दोपहिया बिक रहे हैं, जबकि 600 किमी रेंज और तेजी से चार्ज होने वाली गाड़ियां लोगों की पहली पसंद बन रही हैं।
29/05/2026
पटना में तीन दिवसीय योग आयोजन पटना के गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में 29–31 मई को स्वामी सरस्वती भारत योग यात्रा 2026 के तहत योग व यौगिक जीवनशैली की जानकारी देंगे। सुबह योगाभ्यास, शाम सत्संग व पंजीकरण आवश्यक।
29/05/2026
ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के सख्त निर्देश Patna Junction स्थित मल्टी मॉडल हब (MMH) में बस संचालन के नए नियम लागू हुए हैं। सभी बसें गेट-2 से निकलेंगी, दस्तावेज सत्यापन होगा, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई और ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी।
👮🏽♀️
29/05/2026
बापू टावर में फोटोग्राफी वर्कशॉप शुरू बापू टावर में चार दिवसीय फोटोग्राफी वर्कशॉप शुरू हुई, जिसमें विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और छायांकन की बारीकियां सिखाई गईं। सुमन श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण दिया और प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक अपने अनुभव साझा किए।
29/05/2026
मूक-बधिर बच्चों का मुफ्त इलाज पटना में डीएम ने 25 मूक-बधिर बच्चों को नि:शुल्क कोक्लियर इम्प्लांट के लिए कानपुर भेजा। कार्यक्रम में बच्चों की एबीसीडी व गिनती सुनकर अभिभावक और अधिकारी भावुक हो उठे।
29/05/2026
बड़ी पटनदेवी लौटेंगी गर्भगृह में छह साल बाद शारदीय नवरात्र में बड़ी पटनदेवी अपने मूल गर्भगृह में लौटेंगी। मरम्मत अंतिम चरण में है, 60 फीट ऊंचे मंदिर में 4.18 करोड़ में नवीनीकरण पूरा हो रहा है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Contact the business
Website
Address
Heera Niketan, Kaliket Nagar
Patna
801503