Dynamic Bihar

Dynamic Bihar

Share

Dynamic Bihar is a unit of Dynamic India Foundation, a NGO at State level.

02/11/2022

छठ के बाद मन उदास है ..😭

आज दोपहर का ट्रेन है. एकदम मन नै है वापस दिल्ली जाने का, इतना जल्दी छठ काहे खतम हो जाता है. कान में शारदा सिन्हा का गीत अब भी बज रहा है. लग रहा है संझका अरघ आजे है.

कल तो आधा दिन सोने में निकल गया, और आधा दिन ये सोचने में कि वापस जाना जरुरी है क्या?

दादी हमेशा एक्के बात बोलती थी कि "ऐसी नौकरी नहीं करना जिसमें छठ की छुट्टी न मिले. कुछ भी हो जाए, छठ में हमेशा घर आना."
हर साल घर आते है, चाहे दस हजार का फ्लाईट क्यों न करना पड़े.

सामान सरिया लिए हैं. ठेकुआ, लड्डू, टाभा, परसाद और न जाने कितनी यादें हैं, जिनके सहारे पूरा साल काटना है. माई ठेकुआ ज्यादा दी है, ऑफिस में बहुत लोग बोल के रखा है.

बैग बाँध लिए है, और निकल पड़े है अपनी कर्मभूमि की ओर.

कभी कभी लगता है काश, सर पे ये पढ़ाई-लिखाई , जिम्मेदारी, दुनियादारी का बोझ नहीं होता तो रुक जाते बिहार में, और पटना से दिल्ली का सफर तय नहीं करना पड़ता.

- एक प्रवासी मुसाफिर ...

12/09/2022

हर क्षेत्र में पिछड़ता बिहार - दोषी हैं नीतीश कुमार

चाहे बात हो आंगनवाड़ी की या हो
प्राथमिक, मध्य या उच्च विद्यालय की
चाहे बात हो महाविद्यालय या विश्वविद्यालय की
चौपट है शिक्षा व्यवस्था, अंधेरे में है बच्चों का भविष्य,
शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा है बिहार -‌ कारण हैं नीतीश कुमार

लच्चर है स्वास्थ्य सुविधा, नाम के हैं बस सरकारी अस्पताल,
मरीजों का हाल होता बेहाल, स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी पिछड़ा है बिहार
- कारण हैं नीतीश कुमार

खराब इन्फ्रास्ट्रक्चर , फेल नल जल योजना, उखड़ी सड़के, बेकार ड्रेनेज सिस्टम और बाढ़ में डुबता बिहार - कारण हैं नीतीश कुमार

उखड़ता उद्योग, नष्ट होता व्यापार, बढ़ता अवैध कारोबार, बड़ी कंपनियां का नो इनभेस्टमेंट इन बिहार - कारण हैं नीतीश कुमार

गरीबी में डुबा बिहार, बेरोज़गारी का बढ़ता ग्राफ,
पलायन को मजबुर बिहार - कारण हैं नीतीश कुमार

जातिवाद, परिवार वाद की गठजोड़ सरकार, करोड़पतियों का कैबिनेट में स्थान, अपराधी बेलगाम, अधिकारी करें आराम, कर्मचारी मांगे काम के बदले ईनाम, भ्रष्टाचार के भेंट चढ़े सरकारी काम, मालामाल होते नेता, कंगाल होता बिहार - कारण हैं नीतीश कुमार

09/09/2022
05/09/2022
02/09/2022

हमारे हिसाब से तो नीतीश बाबू को अपने पोस्टरों में कुछ इस प्रकार से सुधार करवाने चाहिए। आपको क्या लगता है?

15/08/2022

समस्त देशवासियों को 76वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

आइए, #स्वतंत्रता_दिवस के अवसर पर भारत को सशक्त, समृद्ध बनाने और विश्वगुरु के पथ पर आगे ले जाने का संकल्प लें।

13/08/2022

Please Follow Us 🙏🙏

Want your business to be the top-listed Media Company in Patna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Patna