IN CITY Live

IN CITY Live

Share

ख़बर बस उतनी ... ज़रूरी हो जितनी. NO बकवास ... ONLY ख़बर खास. IN CITY Live. Quick and precise.

08/09/2022

: गया में फल्गु नदी में देश के सबसे बड़े रबर डैम का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया लोकार्पण. गया जी डैम के नाम से जाना जाएगा.
सीताकुंड जाने के लिए पुल भी जनता को समर्पित
324 करोड़ रुपये की लागत से हुआ डैम का निर्माण.

Photos from IN CITY Live's post 08/09/2022

41 : राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया नगर परिषद आम निर्वाचन के लिए नगरपालिका के मुख्य पार्षद पद के आरक्षण की तालिका.

Photos from IN CITY Live's post 08/09/2022

40 : राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया नगर परिषद आम निर्वाचन के लिए नगरपालिका के उप मुख्य पार्षद पद के आरक्षण की तालिका.

Photos from IN CITY Live's post 08/09/2022

39 : राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया नगर पंचायत के आम निर्वाचन के लिए नगरपालिका के उप मुख्य पार्षद पद के लिए आरक्षण की तालिका.

Photos from IN CITY Live's post 08/09/2022

38 : राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की नगर पंचायत के आम निर्वाचन के लिए नगरपालिका के मुख्य पार्षद पद के लिए आरक्षण की तालिका.

Photos from IN CITY Live's post 08/09/2022

37 : राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की नगर निगम आम निर्वाचन के लिए नगरपालिकाओं के लिए मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद के आरक्षण की तालिका. देखिये कौन सी नगरपालिका से कौन लड़ सकता है चुनाव.

08/09/2022

36 : सुशील मोदी ने कहा - #एनडीए सरकार में भी बालू माफियाओं पर नहीं लग सका था अंकुश
: सूबे के उपमुख्यमंत्री रहे राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने बालू माफियाओं के आगे बौनी साबित हो रही सरकारों की पोल खोल दी. पटना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मोदी ने खुलकर कहा कि हमलोगों की सरकार (एनडीए) में भी नीतीश कुमार बालू माफियाओं पर अंकुश नहीं लगा सके. अब तो उनकी सरकार है. लालू यादव की सरकार है. बालू माफियाओं को अब कौन रोक सकता है. लालू और बालू का तो पुराना रिश्ता है. मोदी ने बालू माफिया सुभाष यादव और अरुण यादव को लालू-राबड़ी से करीब का रिश्ता बताते हुए कहा कि इन लोगों ने एक ही दिन में राबड़ी देवी के आठ फ्लैट को खरीदा. 4.28 करोड़ रुपये में इस फ्लैट के खरीदने का मकसद काले धन को सफेद करना था. उन्होंने बताया कि सुभाष यादव की कंपनी ब्राडसन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, बंसीधर कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड व मोर मुकुट प्राइवेट लिमिटेड और उनकी पत्नी की कंपनी राधा रमण कंस्ट्रक्शन ने एक ही दिन 13 जून 2017 को राबड़ी देवी से तीन फ्लैट खरीदा है. राबड़ी की मां मरछिया देवी के नाम पर बने कांप्लेक्स में खरीदे गए इन फ्लैटों की कीमत 1 करोड़ 72 लाख रुपये हैं. इसी दिन अरुण यादव की कंपनी दुर्गा कंस्ट्रक्शन, उनके बेटे और पत्नी के नाम से 2 करोड़ 56 लाख में मरछिया देवी कांप्लेक्स पांच फ्लैट खरीदा गया है.
मोदी ने कहा कि जिस लालू परिवार से बालू माफियाओं के इतने घनिष्ठ संबंध हैं, उनकी पार्टी राजद के कोटे के विधायक रामानंद यादव को खनन विभाग का मंत्री बनाना उचित नहीं है. विभाग के मंत्री रामानंद यादव पहले से भी अपराध के कई संगीन मामलों में नामजद हैं. ऐसे में रामानंद को खनन विभाग का मंत्री बनाने का मतलब दूध की रखवाली बिल्ली को सौंपने जैसा है. मोदी ने रामानंद यादव को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर विभाग का जिम्मा जदयू या कांग्रेस कोटे के किसी विधायक को सौंपने की मांग की है. पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रामानंद यादव पर रंगदारी, अवैध हथियार रखने, पुलिस से हथियार छीनने , चोरी का सामान रखने जैसे गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं. इन मामलों में दस वर्ष तक की सजा का प्रावधान है. मोदी ने रामानंद की डिग्री को लेकर भी सवाल खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि रामानंद ने अपनी शैक्षणिक योग्यता में हर जगह बीएससी के बाद पीएचडी करने की जानकारी दी है. एमएससी करने की कोई जानकारी नहीं है.
मोदी ने दो दिन पूर्व खनन कार्यालय में घुसकर रंगदारी और जान से मारने की धमकी मामले में भी राजद पर निशाना साधा है. उन्होंने बताया कि कार्यालय में घुसकर धमकी देने वाला संतोष कुमार दानापुर के राजद विधायक रीतलाल यादव का करीबी है. नयी सरकार में अपराधियों का हौसला कितना बढ़ गया है, यह घटना इसका उदाहरण है.

06/09/2022

:

06/09/2022

: किंग या किंग मेकर - सिर्फ दिल्लगी या गुल खिलाएगा दिल्ली का सफर
: किंग बनेंगे नीतीश कुमार या बनेंगे किंग मेकर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम के साथ-साथ ये सवाल भी चल रहे हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के सफर पर हैं. भाजपा कह रहा है ये सफर महज दिल्लगी है. जदयू कह रहा है 2024 में मोदी को सत्ता से बेदखल करने की शुरुआत है. इस बीच 25 सितंबर को हरियाणा के फतेहाबाद में सजने वाले ओम प्रकाश चौटाला के मंच पर विपक्षी दलों के नेताओं के हाथ में हाथ डाल साथ खड़े होने की अटकलें लग रही है. दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक में हुए कुमार स्वामी के शपथ-ग्रहण समारोह वाले दृश्य एक बार फिर देखे जा सकते हैं. कुमार स्वामी के शपथग्रहण में कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी, उनकी मां कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी, समाजवादी पार्टी के नेता यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती, आंध्र प्रदेश के तत्कालीन सीएम चंद्र बाबू नायडू, राजद नेता बिहार के वर्तमान उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के नेता सीताराम येचुरी और एनसीपी के शरद पवार सहित कई नेता मौजूद थे. 2019 के लोकसभा चुनाव से लगभग एक साल पहले मंच पर 'एकजुटता' के सीन को तब भी नरेंद्र मोदी के खिलाफ विकल्प की तस्वीर बताया गया था. 25 सितंबर की चौटाला की रैली में भी नीतीश कुमार, ममता बनर्जी, प्रकाश सिंह बादल, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव के मंच पर साथ रहने का दावा किया जा रहा है. नीतीश ने दिल्ली सफर के दौरान मंगलवार को ओम प्रकाश चौटाला से मुलाकात की है. नीतीश दो दिनों के भीतर दिल्ली में राहुल गांधी, सीताराम येचुरी, डी. राजा, कुमार स्वामी और अरविंद केजरीवाल सरीखे शीर्ष नेताओं से भी मिल चुके हैं. नीतीश ने मुलाकात की शुरुआत लालू प्रसाद - राबड़ी देवी - तेजस्वी यादव से मिलकर की है.
नीतीश की मुलाकातों को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा स्वाभाविक है. वजह है नीतीश का मोदी को 2024 में बेदखल कर देने का दावा. पहले तो नीतीश ने भाजपा को 50 सीटों के भीतर सिमटा देने का दावा भी कर दिया था. हालांकि अगले ही दिन पलटी मारते हुए उन्होंने कहा था कि संख्या-वंख्या की बात नहीं करते. प्रधानमंत्री पद के चेहरे पर भी नीतीश अब खुद की दावेदारी से इंकार कर रहे हैं. मतलब गोलबंदी कर नीतीश किंग मेकर की भूमिका में रहना चाहते हैं. हालांकि उनके बॉडी लैंग्वेज से राजनीतिक विश्लेषक किंग मेकर वाली भूमिका को पचा नहीं पा रहे.
नीतीश की ऐसी कोशिशों की सफलता पर भी संदेह व्यक्त किया जा रहा है. वजह है विपक्षी एकजुटता के अब तक हुए प्रयासों की असफलता. किंग बनने के सवाल पर तलवारें आपस में ही खिंच जाती है. ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, के. चंद्रशेखर राव सहित दर्जन भर चेहरे सामने आ जाते हैं. सवाल लाजिमी है कि नीतीश का प्रयास सिर्फ दिल्लगी बनकर रह जाएगा या गुल खिलाकर मोेदी की कुर्सी हिला पाएगा.
बिहार के उपमुख्यमंत्री रहे सुशील कुमार मोदी तो कहते हैं - बिहार बाढ और सूखे की दोहरी मार झेल रहा है, तब नीतीश कुुमार केवल सुर्खियों में रहने के लिए दिल्ली के राजनीतिक पर्यटन पर हैं. नीतीश कुमार उन दलों को कांग्रेस के साथ लाने के असंभव अभियान पर हैं, जो विभिन्न राज्यों में कांग्रेस से लड़ कर ही सत्ता में हैं. केरल, पश्चिम बंगाल, दिल्ली इसके प्रमाण हैं. हालांकि पटना आए के. चंद्रशेखर राव ने यह संकेत दिया था कि विपक्ष न्यूनतम साझा कार्यक्रम तय कर चुनाव लड़ सकता है. इतना तो तय है कि 2024 से पहले नीतीश अगर विपक्ष कोे एक पलड़े पर तौलने में सफल हो जाते हैं तो किंग या किंग मेकर का ताज उनके सर सजेगा.

05/09/2022

#चुनाव_चक्रम : िकाय_निर्वाचन_2022

पीला, स्काई ब्लू और सफेद रंग के मतपत्रों पर लगेगी मुहर, वोटर आईडी नहीं भी है तो 16 दस्तावेज होंगे मान्य
पटना में होना है 14 नगर निकायों के लिए मतदान
PATNA : नगर निकाय चुनाव की प्रशासनिक सरगर्मी रफ्तार पकड़ रही है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं. डीएम ने बताया कि नगर निकाय चुनाव में वोटर पहली बार तीन रंगों के मतपत्र में वोट डालेंगे. पीले रंग के मतपत्र पर मुख्य पार्षद के लिए मुहर लगा सकेंगे. स्काई ब्लू रंग के दूसरे मतपत्र पर उप मुख्य पार्षद के लिए और सफेद मतपत्र पर वार्ड पार्षद के लिए वोट डाले जाएंगे. सभी मतपत्रों पर काले रंग से प्रत्याशियों का नाम और चुनाव चिह्न मुद्रित रहेगा. पटना जिला में 14 नगर निकायों के लिए मतदान होना है. इनमें एक नगर निगम, 11 नगर परिषद और दो नगर पंचायत हैं. पटना नगर निगम के अतिरिक्त बाढ़, मोकामा, बख्तियारपुर, खगौल, दानापुर निजामत, फुलवारीशरीफ, मसौढ़ी, फतुहां , बिहटा, सम्पतचक और मनेर नगर परिषद के लिए चुनाव होना है. इसके साथ ही पालीगंज और पुनपुन नगर पंचायत के लिए भी वोट डाले जाएंगे.
डीएम ने बताया कि वोटर आईडी नहीं रहने पर भी 16 अन्य दस्तावेजों को मतदाताओं के पहचान का आधार माना जाएगा. शर्त यह है कि मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में मौजूद हो. ये वैकल्पिक दस्तावेज हैं - 1.आधार कार्ड, 2. फाटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, 3. श्रम मंत्रालय योजना अन्तर्गत जारी फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, 4 . मनरेगा जॉब कार्ड, 5. सक्षम पदाधिकारी द्वारा जारी अनुसूचित जाति- अनुसूचित जनजाति- अन्य पिछड़ा वर्ग का फोटो वाला जाति प्रमाण-पत्र, 6. बैंको-डाकघरों द्वारा जारी की गयी फोटोयुक्त पासबुक, 7. पैन कार्ड, 8. सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकाय या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र, 9. ड्राईविंग लाईसेंस,10. सांसदों-विधायकों-पार्षदों को जारी किये गये आधिकारिक पहचान पत्र, 11. फोटोयुक्त स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र,12. सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी फोटोयुक्त शारीरिक विकलांगता प्रमाण-पत्र, 13. फोटोयुक्त शस्त्र लाईसेंस, 14. पासपोर्ट, 15. फोटोयुक्त सम्पत्ति दस्तावेज यथा पट्टा, रजिस्ट्रीकृत केवाला और 16. मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्था द्वारा जारी शिक्षक- शिक्षकेत्तर कर्मी- विद्यार्थी फोटोयुक्त पहचान पत्र. इन दस्तावेजों की मान्यता तभी दी जायेगी, जब वे मूल रूप में प्रस्तुत किये जाएंगे.
डीएम ने बताया कि नगरपालिका आम निर्वाचन के सुचारू रूप से संचालन के लिए 14 कोषांग कार्यरत रहेगा. सभी कोषांगों के लिए वरीय नोडल पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त करते हुए उनके दायित्वों का भी निर्धारण किया गया है.

04/09/2022

35 : आज केंद्र में बैठे लोग श्रद्धेय अटल जी का नाम भी नहीं लेते हैं. उनके काम तक की चर्चा नहीं करते. अटल जी सहयोगी दलों की बात सुनते और मानते थे. उनके समय में कभी भी सहयोगी दलों के साथ दायें- बाएं नहीं होता था. आज ये लोग समाज को सिर्फ बांटने के काम में लगे हुए हैं. ये लोग पूरे देश में धार्मिक, जातीय और सामाजिक तनाव उत्पन्न करना चाहते हैं : नीतीश कुमार

04/09/2022

: ेला में दो दिनों में 22 लाख की खरीदारी
* मेले में भागलपुर के #कतरनी_चावल से लेकर खूबसूरत कलाकृतियाें की हो रही बिक्री, उमड़ रही भीड़
: राजधानी में लगे सरस मेला में भीड़ उमरने लगी है. 2 सितंबर से शुरू हुए मेले में दो दिनों के भीतर ही 22 लाख रुपये से ज्यादा की खरीदारी पटना वालों ने कर ली है. मेला 11 सितंबर तक चलेगा. मेला में भागलपुर के कतरनी चावल से लेकर तेलंगाना के खादी परिधान और अगरबत्ती, लाह की चूड़ियां, घर- बाहर के सजावट के सामान, खिलौने, मधुबनी पेंटिंग उकेड़ी मनमोहक कलाकृतियां, कपड़े , कालीन,रनर, पावदान, आसाम व झारखण्ड से आए बांस के सामान , ड्राई फ्लावर लोगों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं. शेखपुरा के प्याज- लहसुन पाउडर भी बहुत पसंद किये जा रहे हैं . पापड़, शुद्ध शहद, मिठाई , मुरब्बे, रोहतास की गुड़ की मिठाई , किसान चाची द्वारा निर्मित अचार भी खरीदारों की पसंद बन रहे हैं.
जीविका दीदियों द्वारा मधुबनी पेंटिंग, सिक्की कला, खिलौने एवं कपड़ों समेत विभिन्न उत्पादों के निर्माण प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. जीविका दीदियों की रसोई स्टॉल पर लजीज पकवान के स्वाद का हर उम्र के लोग लुत्फ़ उठा रहे हैं .
स्वच्छता,बेहतर साज-सज्जा एवं बिक्री को बढ़ावा देने के उदेश्य से जीविका द्वारा प्रतिदिन स्टॉल धारकों को सम्मानित भी किया जा रहा है. पहले दिन स्वच्छता के लिए मधु ग्राम, साज-सज्जा के लिए शिल्प ग्राम एवं सबसे ज्यादा उत्पादों की बिक्री के लिए विश्व ज्ञान ज्योति स्वयं सहायता समूह छत्तीसगढ़ को और दूसरे दिन स्वच्छता के लिए तेलंगाना के सत्य लक्ष्मी स्टॉल , साज-सज्जा के लिए दरभंगा के लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह एवं सबसे ज्यादा उत्पादों की बिक्री के लिए शिल्प ग्राम , बिहार के स्टॉल को सम्मानित किया गया. जीविका के परियोजना समन्वयक महुआ राय चौधरी के हाथों सम्मान दिया गया. मेला में बिहार समेत 17 राज्यों के उद्यमी सहभागी हैं. 135 स्टाल मेला में लगाए गये हैं. खरीदारी की सुविधा के लिए डिजिटल पैमेंट की व्यवस्था भी मेला परिसर में है. मेला का उद्देश्य ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देना है. ग्रामीण विकास विभाग की जीविका ने मेले का आयोजन किया है.

Want your business to be the top-listed Media Company in Patna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


Patna