Er. Anil Kumar
विधायक, 24 बथनाहा विधानसभा क्षेत्र
20/06/2026
भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा का सामर्थ्य प्रदान करें।
20/06/2026
पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
समृद्ध संस्कृति, साहित्य, कला एवं राष्ट्रनिर्माण में पश्चिम बंगाल का योगदान अतुलनीय है।
19/06/2026
बिहार की मिट्टी की खुशबू अब दुनिया तक पहुंची! 🙏
ठेकुआ... सिर्फ एक मिठाई नहीं, यह भारत की संस्कृति, आस्था और विरासत का प्रतीक है।
19/06/2026
साहस, सेवा और धर्म रक्षा के प्रतीक, सिखों के छठे गुरु , गुरु हरगोबिंद सिंह साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व पर उन्हें शत-शत नमन। 🙏
उनका जीवन सत्य, न्याय और मानवता की सेवा के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
🙏✨
19/06/2026
परम पूज्य राष्ट्रसंत ब्रह्मर्षि देवराहा बाबा जी की पावन पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन।
तप, त्याग, सेवा और अध्यात्म से आलोकित उनका जीवन मानवता के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके लोककल्याणकारी उपदेश समाज में सद्भाव, करुणा और आध्यात्मिक चेतना का संचार करते रहेंगे।
19/06/2026
विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाने वाले, पद्मश्री से सम्मानित महान धावक एवं ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन। 🙏🇮🇳
उनका संघर्ष, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
18/06/2026
बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आदरणीय श्री सत्यदर्शी संजय जी को बिहार के महाधिवक्ता पद पर नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपका अनुभव, विधिक ज्ञान एवं जनसेवा के प्रति समर्पण बिहार को नई दिशा देगा। सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएँ।
18/06/2026
आज शहर के प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज भगत जी की पूज्यनीय माता जी के पगड़ी कार्यक्रम में उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य, साहस एवं शक्ति प्रदान करें। 🙏💐
ॐ शांति 🙏🙏
18/06/2026
आज बिहार सरकार की समाज कल्याण मंत्री आदरणीय श्रीमती श्वेता गुप्ता जी से पटना स्थित उनके सरकारी आवास पर आत्मीय मुलाकात हुई।
इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग से जुड़े विभिन्न जनहित एवं विकासात्मक विषयों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। समाज के जरूरतमंद वर्गों के कल्याण, विकास एवं बेहतर सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया।
आपका बहुमूल्य समय एवं मार्गदर्शन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार। 👏👏💐💐
#समाज_कल्याण #बिहार_सरकार #जनसेवा #जनहित #विकास #बिहार #सेवा_ही_संकल्प #सामाजिक_कल्याण #विकास_का_संकल्प #जनता_की_सेवा
18/06/2026
स्वतंत्रता, साहस और पराक्रम की प्रतीक महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका अद्वितीय बलिदान, शौर्य और स्वाभिमान आज भी प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के लिए प्रेरित करता है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Address
MLA Flat Virchand Patel Path , Flat No 16/12
Patna