Hind Rashtra News
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Hind Rashtra News, Media/News Company, Patna, BR, India, Patna.
बिहार की राजनीति में नया मोड़।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने आधिकारिक तौर पर JDU की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
उनकी एंट्री के बाद बिहार की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है कि क्या आने वाले समय में वे सक्रिय राजनीति में बड़ी भूमिका निभाएंगे।
BiharPolitics
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास बन गया!
जहां 2023 में भारत का सपना टूटा था, वहीं 2026 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार टी20 विश्व विजेता बना।
पूरे स्टेडियम में जीत का जश्न छा गया।
आज International Women's Day पर याद करते हैं
इतिहास की एक महान बिज़नेस वूमेन —
खदीजा बिन्त ख़ुवैलिद।
hindrastr
Bombay HC का फैसला: एयरपोर्ट पर नमाज़ नहीं! धार्मिक स्वतंत्रता और सुरक्षा पर बड़ा सवाल........
मुंबई एयरपोर्ट पर नमाज़ पढ़ने की अनुमति देने की मांग वाली याचिका को बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है।
अदालत ने कहा कि एयरपोर्ट एक उच्च सुरक्षा क्षेत्र है और वहां धार्मिक गतिविधियों की अनुमति देना व्यावहारिक नहीं है।
इस फैसले के बाद धार्मिक स्वतंत्रता और सुरक्षा के संतुलन को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।
मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ता जा रहा है।
ईरान के हमलों के बाद पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर और सऊदी रक्षा मंत्री की अहम बैठक हुई है।
क्या यह टकराव और बड़ा होगा?
middleeast
नया CM, नया राज्यपाल!
आरिफ मोहम्मद खान हटे,
सैयद अता हसनैन बने नए राज्यपाल!
बिहार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है।
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को हटाकर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
दिलचस्प बात यह है कि पिछले 10 वर्षों में बिहार में 7 बार राज्यपाल बदले जा चुके हैं।
दिल्ली में दफ़्न पूर्व सांसद डॉ. शहाबुद्दीन साहब की क़ब्र,
शबे-बरात की ख़ामोश रात में
हिन्दोस्तान के लोकतंत्र से सवाल पूछती नज़र आती है—
आख़िर अपने ही संसदीय क्षेत्र में
उन्हें दो गज़ ज़मीन क्यों न मिल सकी?
यह मंज़र याद दिलाता है
हिन्दोस्तान के आख़िरी बादशाह बहादुर शाह ज़फ़र को,
जिनके लिए कहा गया था—
“कितना है बदनसीब ‘ज़फ़र’ दफ़्न के लिए,
दो गज़ ज़मीन भी न मिली कू-ए-यार में।”
hindrashtra
बरसों से पूछा जा रहा सवाल—
“मुसलमान वंदे मातरम क्यों नहीं बोलते?”
इस मुद्दे पर कई बहसें हुईं, लेकिन इस बार जवाब एक सनातनी वकील ने संवैधानिक और ऐतिहासिक संदर्भ के साथ रखा।
वीडियो में बताया गया कि मामला न देशभक्ति का है, न सम्मान का—बल्कि संवैधानिक स्वतंत्रता और आस्था की सीमाओं का है।
बहस को पूरा सुनिए और अपनी राय खुद बनाइए।
29/01/2026
उच्चतम न्यायालय ने 29 जनवरी 2026 को यूजीसी समता विनियम 2026 पर रोक लगा दी। कोर्ट ने नियमों को अस्पष्ट, अत्यधिक व्यापक और दुरुपयोग की आशंका वाला बताया। केंद्र व यूजीसी को पुनर्लेखन के लिए समिति गठित करने का निर्देश दिया गया। अगली सुनवाई 19 मार्च 2026 को होगी। तब तक 2012 के पुराने नियम लागू रहेंगे।
26/01/2026
🇮🇳 गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳
आज हिंदुस्तान अपना 77वाँ गणतंत्र दिवस मना रहा है।
यह दिन हमें हमारे संविधान, लोकतंत्र और समानता की ताक़त की याद दिलाता है।
आइए, न्याय, स्वतंत्रता, भाईचारे और आपसी सम्मान के मूल्यों को मज़बूत करने का संकल्प लें।
जय हिंद 🇮🇳
Website
Address
Patna, BR, India
Patna
800001
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Hind Rashtra News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.