IMP News

IMP News

Share

आपके सोच,हमारे विश्वास| सदैव होगा जनता

01/08/2022

पटना के ट्रांसपोर्टनगर ओमकारनाथ धाम मंदिर में शिक्षक कॉलोनी निवासी श्री अनिल कुमार सिंह ( अध्यक्ष,भारतीय डाक कर्मचारीसंघ, पटना) ने सावन महीने के तृतीय सोमवारी के लिए सपरिवार मंदिर में भोलेनाथ की पूजा अर्चना एवम भजन कराई। मंदिर पुजारी नवीन कुमार पाण्डे द्वारा संपन्न कराई गई। इस मौके पर मंदिर अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद (मोहन जी), सचिव प्रिंस कुमार( गांधी जी), अंकुर कुमार सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद थे।

संस्कार जागरण मंडल भजन गायिका उर्वशी सिंह , पूनम राज गायक फूल बाबू पाण्डे के द्वारा भोलेनाथ रंगभूमि में "आ जाओ व अविनाशी कैलाश के बाशी, हाथी न घोड़ा न पैदल सावरी,पैदल ही आईवे तोड़ दुवार " भजनों से भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया।

साथ जी पुजारी जी ने कहा कि हमें इस तरह के समागमों को एक साथ मिलकर मनाना चाहिए ताकि प्रेम प्यार की भावना बनी रहे। उन्होंने कहा कि भगवान शिव बड़े दयालु हैं वह अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं और सावन के महीने में की गई भोले बाबा की भक्ति अत्यंत फलदायी होती है। सावन के पूरे महीने भर यहां भक्तो का मेला लगा रहता है। इस दौरान भक्तो ने शिव के दर्शन किए और जोर-जोर से ‘हर हर महादेव’ के जयकारे लगाए। एवम संकीर्तन के उपरांत संगत को प्रसाद वितरित किया गया।

15/09/2020

प्रधानमंत्री मोदी 21 सितंबर को महात्मा गांधी सेतु के समानांतर बनने वाले फोरलेन पुल का करेंगे शिलान्यास

महात्मा गांधी सेतु के समानांतर बनने वाले 14.5 किमी. लंबे फोरलेन पुल का शिलान्यास 21 सितंबर को होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस शिलान्यास कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे।
इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। गांधी सेतु के पश्चिम दिशा में बनने वाले इस के निर्माण में 2926 करोड़ रुपए लागत का प्रोजेक्ट तैयार हो गया है।
पुल निर्माण की जिम्मेवारी कॉट्रेक्टर एसपी सिंगला को दी गई है। पथ निर्माण विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री दिल्ली से इसका शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई केन्द्रीय मंत्री और बिहार सरकार के मंत्री ऑनलाइन मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। मंगलवार को विभागीय पदाधिकारी स्थल निरीक्षण का काम भी करेंगे।
मालूम हो कि एनएच-19 पर पटना और हाजीपुर को जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु के समानांतर गंगा नदी पर फोरलेन पुल की मंजूरी मिलने के बाद पुल निर्माण की दिशा में कार्य बहुत तेजी से शुरू किया गया था। जिसके बाद शिलान्यास का कार्यक्रम तय किया गया है।
तीन साल में पुल के निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पुल की कुल लागत में निर्माण लागत 2926 करोड़ रुपए होगी। कुल लागत में 79.75 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास व व्यवस्थापन पर खर्च किए जाएंगे। निर्माण इंजीनियरिंग प्रोक्यूरमेंट कंस्ट्रक्शन (एपीसी) मोड में किया जाएगा। पूरे प्रोजेक्ट की लंबाई 14.5 किलोमीटर होगी, जिसमें पुल व एप्रोच रोड शामिल है।

15/09/2020

जिस थाली में ड्रग्स आ गया है, उस थाली में जरूर छेद करूंगा, जया बच्चन के बयान पर रवि किशन|
मंगलवार को मॉनसून सत्र के दूसरे दिन गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने सदन में बॉलीवुड में बढ़ते ड्रग के मामले पर चिंता जताई थी| इस पर राज्यसभा सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन ने रवि किशन पर निशाना साधते हुए कहा था कि कई दिन से बॉलीवुड को बदनाम किया जा रहा है| कुछ लोग ऐसे हैं जो जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं| यह गलत बात है|
आजतक से खास बातचीत में बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि ड्रग्स को लेकर पहले भी आवाज उठाई थी| अब गोरखपुर से सांसद बनने का मौका मिला तो संसद में आवाज उठाई| उन्होंने कहा कि 90 के दशक में बॉलीवुड में ड्रग्स जैसा कुछ नहीं था| अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अजय देवगन के दौर में ऐसा कुछ भी नहीं था| फिर बीते 10 सालों में ये केमिकल वर्ल्ड कैसे आ गया, ये परेशान करने वाला है| ड्रग्स हमारे युवा कलाकारों को खत्म कर रहा है| दुनिया में बॉलीवुड की छवि खराब कर रहा है| मैंने सदन में ये मुद्दा उठाया था, जिस पर जया बच्चन ने ध्यान नहीं दिया|

15/09/2020

बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की संशोध‍ित याच‍िका, BMC से 2 करोड़ मुआवजे की मांग: कंगना
कंगना रनौत और महाराष्ट्र के गृहमंत्री संजय राउत के बीच शुरू हुए जुबानी बहस के बाद पिछले दिनों कंगना के मुंबई स्थ‍ित ऑफिस में बृहन्मुंबई म्युनिश‍िपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने तोड़फोड़ की थी. बीएमसी की ओर से कंगना के ऑफिस और उनके घर दोनों में अवैध निर्माण का हवाला दिया गया था| बीएमसी की इस कार्रवाई पर कंगना ने बॉम्बे हाईकोर्ट में मुआवजे की याच‍िका दायर की थी| अब उन्होंने याच‍िका में संशोधन कर बीएमसी से 2 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है|

उन्होंने इस संशोध‍ित याच‍िका को बॉम्बे हाई कोर्ट में जमा कर दिया है. उनकी इस याच‍िका पर 22 सितंबर को कोर्ट में सुनवाई होगी| मालूम हो कि कंगना के जिस ऑफिस में बीएमसी ने दखलअंदाजी की है, वह 48 करोड़ का है. मुंबई जाने के बाद कंगना ने 10 सितंबर को अपने ऑफिस का जायजा लिया था| उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि वे इसकी मरम्मत नहीं करवाएंगी. वे इस टूटे ऑफिस में ही काम करेंगी और इसे एक महिला पर अत्याचार की निशानी के तौर पर रखेंगी|

कंगना 9 सितंबर को मनाली अपने होमटाउन से मुंबई गई थीं. मुंबई पहुंचकर उनकी ओर से उनके वकील रिजवान सिद्दीकी ने कोर्ट में याच‍िका दायर की थी| इसके बाद कंगना ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से भी मुलाकात की| जहां उन्होंने न्याय की उम्मीद जताई है| कंगना के पक्ष से इतर श‍िवसेना ने बयान दिया था कि उन्हें मुंबई के बारे में इतनी कड़वी बातें नहीं कहनी चाहिए थी| उन्होंने कंगना की बात की कड़ी निंदा की थी| श‍िवसेना और कंगना के बीच अभी भी विवाद जारी है|

15/09/2020

आई दिन सुशांत सिंह के केश में नए नए खुलाशा सामने आ रहा है | सुशांत के फार्महाउस मैनेजर ने एक बड़ा खुलासा किया है| ड्रग्स मामले के कई ऐसा बॉलीवुड के नाम सामने आई है,व्ही एक स्टिंग ऑपरेशन में पता चला है की सुशांत सिंह के फार्महाउस सारा अली खान का भी आना जाना था |कहा जा रहा है की रिया चक्रवर्ती से पहले सारा अली खान सुशांत सिंह के फार्महाउस पार्टीज में आया करती थी| ये बात भी सामने आया है की उन्होंने कभी सुशांत को ड्रग्स लेते नहीं देखा लेक‍िन उनकी पार्ट‍ियों में स्मोकिंग पेपर मंगाए जाते थे| ये किसलिए मंगाए जाते थे इसका उन्हें पता नहीं| आगे मैनेजर ने बताया कि अप्रैल में रिया का आना जाना शुरू हुआ था| 31 अप्रैल को फार्महाउस में बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट किया गया था जिसमें रिया के माता पिता भी आए थे|

20/08/2020

दया की अपील नहीं, जो भी सजा मिलेगी मंजूर: प्रशांत भूषण
सुप्रीम कोर्ट के दोषी करार देने के बाद वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण अपनी दलील में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जिक्र किया और कहा कि बोलने में विफलता कर्तव्य का अपमान होगा | उन्होंने कहा, 'पीड़ा है कि मुझे अदालत की अवमानना ​​का दोषी ठहराया गया है, जिसकी महिमा मैंने एक दरबारी या जयजयकार के रूप में नहीं बल्कि 30 वर्षों से एक संरक्षक के रूप में बनाए रखने की कोशिश की है.'| सुप्रीम कोर्ट में प्रशांत भूषण ने कहा, 'मैं सदमे में हूं और इस बात से निराश हूं कि अदालत इस मामले में मेरे इरादों का कोई सबूत दिए बिना इस निष्कर्ष पर पहुंची है. कोर्ट ने मुझे शिकायत की कॉपी नहीं दी. मुझे यह विश्वास करना मुश्किल है कि कोर्ट ने पाया कि मेरे ट्वीट ने संस्था की नींव को अस्थिर करने का प्रयास किया.'| उन्होंने कहा, 'लोकतंत्र में खुली आलोचना जरूरी है. हम ऐसे समय में रह रहे हैं जब संवैधानिक सिद्धांतों को सहेजना व्यक्तिगत निश्चिंतता से अधिक महत्वपूर्ण होना चाहिए. बोलने में असफल होना कर्तव्य का अपमान होगा | प्रशांत भूषण ने महात्मा गांधी के बयान का जिक्र करते हुए कहा, 'मैं दया की अपील नहीं करता हूं. मेरे प्रमाणिक बयान के लिए कोर्ट की ओर से जो भी सजा मिलेगी, वह मुझे मंजूर है.'|

20/08/2020

वेंटिलेटर सपोर्ट पर प्रणब मुखर्जी.पहले है सुधार|
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती किया गया था | बताया गया था की उनके तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में दाखिल कराया गया था | हालांकि अस्पताल में भर्ती मुखर्जी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं | फिलहाल इनको आर्मी अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है और उनका इलाज किया जा रहा है | विशेषज्ञों की एक टीम बारीकी से प्रणब मुखर्जी की स्थिति पर नजर बनाए हुए है | इससे पहले प्रणब मुखर्जी के फेफड़ों में इंफेक्शन की शिकायत थी | आपको बता दे इससे पहले जांच के दौरान उनके मस्तिष्क में खून के थक्के का पता चला था,जिसके कारण कुछ दिन पहले उनकी ब्रेन सर्जरी भी हुई थी | आपको बता दे की उनके महत्वपूर्ण और नैदानिक पैरामीटर स्थिर हैं |

19/08/2020

16 वर्षीय लड़की ने की आत्महत्या, PM मोदी के नाम 18 -पन्नो का सुसाइड नोट |
संभल (उत्तर प्रदेश ) के 16 वर्षीय लड़की ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली | उसने PM मोदी के नाम 18 -पन्नो का सुसाइड नोट लिखी जिसमे प्रधानमंत्री मोदी से मिलने की इच्छा जाहिर की है | इसमें उसने प्रदूषण और भ्रस्टाचार को लेकर चिंता जताते हुए लिखी है | इतना ही नहीं उसने बढ़ते जनसंख्या और दिवाली में पटाखों पर बैन लगाने का आग्रह भी की है |

19/08/2020

विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट |
बुधवार को केंद्रीय मंत्री जीतेन्द्र सिंह ने बताया की विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट आयोजित किया जायेगा | उन्होंने बताया की ये टेस्ट साल में दो बार कई भारतीय भाषाओं में आयोजित किया जायेगा | इस परीक्षा का स्कोर 3 साल तक बैध होगा |

15/08/2020

Happy independence Day 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

15/08/2020
12/08/2020

झारखंड: मंत्री जी का 11वी में दाखिला,बोले- 'पढ़ेंगे भी और पढ़ाएंगे भी...'|
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो जिन्होंने हाल ही में डुमरी के अपने विधानसभा क्षेत्र में एक सरकारी इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में दाखिला लिया | 53 वर्षीय जगरनाथ महतो ने 25 साल पहले 1995 में 10वीं की परीक्षा पास की थी | उन्होंने कहा, 'लगातार आलोचना ने मुझे अपनी लंबित शिक्षा को फिर से शुरू करने के लिए प्रेरित किया.' उनका कहना है कि जब से महतो को मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्री के रूप में चुना गया, तब से उन्हें न केवल आम लोगों से, बल्कि निर्वाचित सदस्यों के एक वर्ग से भी आलोचना का सामना करना पड़ा | उन्होंने कहा की मैंने अपनी पढ़ाई फिर से शुरू करने का फैसला किया है |

Want your business to be the top-listed Media Company in Patna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Patna
800020

Opening Hours

Monday 9am - 6pm
Tuesday 9am - 6pm
Wednesday 9am - 6pm
Thursday 9am - 6pm
Friday 9am - 6pm
Saturday 9am - 6pm
Sunday 9am - 6pm