Pusp Jain
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Pusp Jain, Politician, 53/54, माँ कृपा हाउसिंग सोसाइटी, भंसाली गर्ल्स कॉलेज के पीछे, सर्किट हाउस रोड, पाली-मारवाड़, Pali.
Ex-Member of Parliament From Pali, in 13th & 14th Lok Sabha, Member National Council @BJP4India & Governing Body Member @ICARINDIA
पूर्व सांसद, पाली (1999 से 2009 तक) Ex-Member of Parliament From Pali, in 13th & 14th Lok Sabha, Member National Council @BJP4India & Go
Social And Cultural Activities:-
Played an active role in saving the cow progeny by providing them with fodder and water during a
11/06/2026
कल नगरपालिका जैतारण में करोड़ों रुपये की लागत से संपन्न विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में महामहिम सिक्किम के आ• श्री Om Prakash Mathur जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राजस्थान सरकार के यूडीएच मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा जी, राज्यसभा सांसद श्री राजेंद्र जी गेहलोत सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जैतारण के लोकप्रिय विधायक श्री Avinash gehlot जी के नेतृत्व में जैतारण विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। करोड़ों रुपये की लागत से हुए विकास कार्यों ने क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आमजन के जीवन को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाया है।
जनसेवा, विकास और सुशासन के प्रति समर्पित अविनाश जी के नेतृत्व में जैतारण निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। यह लोकार्पण समारोह क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य और विकास के प्रति राजस्थान सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
जैतारण विकास की राह पर निरंतर आगे बढ़ रहा है, और यह यात्रा जनविश्वास एवं जनसेवा के संकल्प के साथ आगे भी जारी रहेगी। , BJP Rajasthan , Bhajanlal Sharma
10/06/2026
12 साल बेमिसाल!
10/06/2026
मोदी जी के 12 वर्ष : सेवा, सुशासन और विकसित भारत की गौरवगाथा
माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष भारत के इतिहास में परिवर्तन, विकास और आत्मविश्वास के स्वर्णिम काल के रूप में दर्ज हुए हैं। इन वर्षों में भारत ने केवल आर्थिक प्रगति ही नहीं की, बल्कि वैश्विक मंच पर अपनी एक नई और मजबूत पहचान भी स्थापित की है।
गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए करोड़ों परिवारों तक जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और हर घर जल जैसी योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया। डिजिटल इंडिया अभियान ने देश को तकनीकी क्रांति की ओर अग्रसर किया, जिससे भारत आज डिजिटल भुगतान और नवाचार के क्षेत्र में विश्व के अग्रणी देशों में शामिल है।
बुनियादी ढांचे के विकास में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। नए एक्सप्रेस-वे, रेलवे नेटवर्क का आधुनिकीकरण, वंदे भारत ट्रेनों का संचालन, हवाई अड्डों का विस्तार और ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर सड़क संपर्क ने विकास को नई गति प्रदान की है।
राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में भारत ने सशक्त और निर्णायक नेतृत्व का परिचय दिया है। आतंकवाद के विरुद्ध कठोर नीति, सीमाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं।
अंतरिक्ष विज्ञान में चंद्रयान-3 की सफलता, आदित्य-L1 मिशन और जी-20 की सफल मेजबानी ने विश्व मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। आज भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होकर विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
ये 12 वर्ष केवल सरकार के नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास, संकल्प और सहभागिता के 12 स्वर्णिम वर्ष हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" का मंत्र देश को विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर कर रहा है।
सेवा से सुशासन तक, विकास से आत्मनिर्भरता तक — मोदी जी के 12 वर्ष भारत के नवयुग की प्रेरणादायी गाथा हैं।
भारत माता की जय! 🇮🇳
वंदे मातरम्! 🇮🇳
Bharatiya Janata Party (BJP) , BJP Rajasthan , , , Amit Shah , Nitin Nabin , Bhajanlal Sharma , , , , , ,
07/06/2026
सिक्किम भ्रमण की अविस्मरणीय यात्रा
सिक्किम भ्रमण कर अत्यंत आनंद एवं आत्मिक सुख की अनुभूति हुई। नॉर्थ ईस्ट भारत का यह प्रदेश प्राकृतिक सौंदर्य, स्वच्छता, संस्कृति एवं अनुशासन का अद्भुत संगम है। पर्वतों, झीलों एवं मनमोहक वादियों से सुसज्जित सिक्किम वास्तव में भारत का एक अनमोल रत्न है।
महामहिम सिक्किम आ•श्री Om Prakash Mathur जी भाईसाहब के सानिध्य में परिवार सहित 5 दिवस तक सिक्किम भ्रमण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान श्री नरेश जी मेहता का स्नेहिल साथ भी मिला।
यह यात्रा केवल पर्यटन नहीं, बल्कि प्रकृति, संस्कृति एवं आत्मीय संबंधों को निकट से अनुभव करने का एक अविस्मरणीय अवसर रही। इस सुखद एवं प्रेरणादायी अनुभव के लिए हृदय से आभार एवं शुभकामनाएं। , , , ,
04/06/2026
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने राजस्थान में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में डॉ. सतीशजी पुनियां एवं डॉ.अल्का जी गुर्जर को उम्मीदवार बनाने पर हार्दिक बधाई एवं विजयश्री की अग्रिम शुभकामनाएं।
Satish Poonia , Dr. Alka Gurjar , BJP Rajasthan
01/06/2026
मा•श्री Ajaey Kumar जी को राजस्थान प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
आपके संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता एवं समर्पित नेतृत्व में राजस्थान भाजपा संगठन को नई ऊर्जा, मजबूती एवं व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा। आपके मार्गदर्शन में संगठन और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनहितकारी कार्यों के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक कार्यकर्ता तक अपनी प्रभावी पहुंच बनाएगा।
Bharatiya Janata Party (BJP) , BJP Rajasthan
26/05/2026
सेवा, सुशासन और संकल्प के 12 स्वर्णिम वर्ष…
गरीब कल्याण को नई दिशा,
भारत की संस्कृति को नया गौरव,
विश्व पटल पर भारत को नई पहचान दिलाने वाले
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में
नया भारत आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित भारत की ओर निरंतर अग्रसर है।
जन-जन का विश्वास,
राष्ट्र प्रथम का संकल्प,
और सेवा ही संगठन का मूल मंत्र —
इन्हीं मूल्यों के साथ श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में
आगे बढ़ रहा है भारत। 🇮🇳
PMO India , , , , BJP Rajasthan
25/05/2026
Bharatiya Janata Party (BJP) के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत पाली जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ आज सिरीयारी स्थित आचार्य भिक्षु समाधि स्थल के पावन प्रांगण में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित रहकर संगठनात्मक सुदृढ़ता, वैचारिक प्रशिक्षण एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को पुनः आत्मसात किया। भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने वाला परिवार है, जहाँ प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण का मजबूत आधार है।
BJP Rajasthan , Bhajanlal Sharma , Madan Rathore
23/05/2026
भारतीय जनता पार्टी के मा• राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitin Nabin जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना करता हूँ।
आपके नेतृत्व में संगठन निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे एवं राष्ट्रसेवा का संकल्प और अधिक मजबूत हो।
23/05/2026
कल पाली रेलवे स्टेशन पर माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी एवं माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन जी राठौड़ की गरिमामयी उपस्थिति में भुज–जालोर–पाली मारवाड़–दिल्ली रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।
यह नई रेल सेवा पाली सहित समूचे मारवाड़ क्षेत्र के लिए विकास, बेहतर कनेक्टिविटी एवं सुविधाजनक आवागमन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इससे दिल्ली एवं गुजरात से सीधा रेल संपर्क स्थापित होने के साथ विद्यार्थियों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों एवं आमजन को बड़ी राहत और सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के व्यापार, पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी।
क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूर्ण करने हेतु यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी, केंद्रीय रेल मंत्री श्री Ashwini Vaishnaw जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री Madan Rathore जी का हृदय से आभार एवं अभिनंदन।
Bhajanlal Sharma , BJP Rajasthan ,
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
53/54, माँ कृपा हाउसिंग सोसाइटी, भंसाली गर्ल्स कॉलेज के पीछे, सर्किट हाउस रोड, पाली-मारवाड़
Pali
306401