SMH Service

SMH Service

Share

We deliver the best care. A better way to shop for health & beauty. Healthcare for life. A pharmacy A pharmacy your family can trust. Hello!

It's nice of you to take the time to get to know us better. Here are some things about us that we thought you might like to know.
''SHAKTI'' went live in 2009 with the objective of Saving patients time and money. A Pharmacy that understands you. we shifted our medical service in pali from 13 July 2021 under the name of shiv shakti medical & general store. Today, we're present across various catego

28/05/2024

राह तो बहुत सीधी है,
मोड़ तो सब मन के है ।

#नरेन #डायरीज

24/05/2024

अब तो ऐसा समय है कि जिसके सिर में बाल नहीं है वही कंघी बेच रहा है । हरिशंकर परसाई की व्यंग्य रचना आपने पढ़ी होगी "टॉर्च बेचने वाला" जिसमें अंधेरे का डर दिखाकर लोगों के बीच टॉर्च बेचा जाता है । ज्यादातर बड़ी-बड़ी कंपनियां इसी दोगलेपन के सहारे अपना प्रोडक्ट बेचकर आगे बढ़ रही हैं। चेहरे चमकाने के लिए फेयरनेस क्रीम बेचना भी दोगलापन ही है।

जिनकी जुबान कुछ और बोलती है और करते कुछ और हैं और सोच कुछ और होती है।

दोगले को संस्कृत में वर्णसंकर कहते है जिसका अर्थ है जो जातियों /प्रजातियों के मेल से पैदा हुआ। वर्णसंकर कुछ भी हो सकता है -कोई इंसान ,जानवर या पौधा। ऐसा माना जाता है की इस तरह पैदा हुयी चीज़ में दो धाराओं के गुण-अवगुण कुछ इस तरह मिले होते हैं की उनके व्यवहार मे अंतर्विरोध अधिक हो जाता है और उसका अनुमान करना मुश्किल होता है।

जब हम किसी इंसान के लिए दोगला शब्द का प्रयोग करते हैं तो इसका ज़्यादातर आशय उसके व्यवहार के दोरूखेपन से ही होता है । क्योंकि नस्ल वाले दोगलेपन के बारे मे तो हमारे पास कुछ प्रमाण नहीं होता न। सो उसका भी अनुमान हम व्यवहार के आधार पर ही करते हैं।

छुट्टे होते हुए भी नहीं देना

बस में अकेली सीट होने पर भी बगलवाली सीट छेंककर रखना

रास्ता मालूम होते हुए भी नहीं बताना

आपको बाद में कॉल करता हूँ / करती हूँ बोलकर कभी कॉल नहीं करना

व्हाट्सप स्टेटस म्यूट करना, किसी एक को दिखना, किसी को अनसीन, करना किसी को दिखाना 🙃😁

💫 💫।

08/06/2022
24/10/2021

शिव शक्ति

12/07/2021
05/06/2020

1. Don't smoke
2. Eat fruits and vegetables
3. Exercise regularly
4. Maintain a healthy weight
5. If you drink alcohol, drink only in moderation.
6. Get adequate sleep

23/09/2019

ग्‍वार से जुड़े 7 स्‍वास्‍थ्‍य लाभ के बारे में जानें
क्‍या आप जानते हैं कि सब्जी के तौर पर उपयोग में लायी जाने वाली ग्‍वार सेहत के लिहाज से फायदेमंद तो है ही साथ ही इसमें कई औषधीय गुण भी पाये जाते हैं जो बीमारियों से बचाने के साथ उपचार में भी सहायक है।...

1
औषधीय गुणों से भरपूर है ग्‍वार
ग्‍वार की फली का नाम सुनते ही हम नाक सिकोड़ने लगते हैं लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि ये फलियां स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक गुणों से भरपूर होती हैं। इन फलियों में आपको हेल्‍दी बनाने के सारे गुण होते हैं। ग्वार फली में प्रोटीन, घुलनशील फाइबर, अनेक प्रकार के विटामिन, जैसे विटामिन के, सी और ए और भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाये जाते हैं। इनके अलावा इसमें फॉस्फोरस, कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम भी पाए जाते हैं। सबसे अच्‍छी बात तो यह है कि इसमें किसी तरह का कोलेस्ट्रॉल या वसा नहीं पाया जाता है। इसे जबरदस्त टॉनिक माना जा सकता है। आइए ग्‍वार की फली के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी लेते हैं।

औषधीय गुणों से भरपूर है ग्‍वार
2
दिल के लिए मददगार
यह सब्जी हृदय के रोगियों के लिए उत्तम मानी जाती है। क्‍योंकि इसमें शरीर का कोलेस्‍ट्रॉल को घटाने के गुण होते हैं। साथ ही ग्‍वार की फली में फाइबर और पौटेशियम की मात्रा काफी ज्‍यादा होती है। इसकी फलियों में पाए जाने वाले फाइबर को कोलेस्ट्रोल स्तर को संतुलित बनाए रखने के लिए लाभकारी मानता है।

दिल के लिए मददगार

3
डायबिटीज में लाभकारी
ग्‍वार की फली डायबटीज रोगियों के लिए बहुत लाभकारी होती है। इस फली के सेवन से शरीर में ब्‍लड शुगर की मात्रा घट जाती है और इंसुलिन की मात्रा में इजाफा होता है। इसके आहार फाइबर भोजन को पचाने में बेहद मददगार होते हैं। कच्ची फलियों को चबाना डायबिटजी रोगियों के लिए हितकर होता है।

डायबिटीज में लाभकारी
4
पाचन क्रिया को दुरुस्‍त रखे
ग्‍वार की फली में फाइबर भरपूर मात्रा में होने के कारण इसके सेवन से पाचन क्रिया हमेशा दुरूस्‍त रहती है। ग्‍वार की फली के सेवन से शरीर के सभी प्रकार के विषैले तत्‍व बाहर निकल जाते हैं और पाचन संबंधी समस्‍याओं का निदान हो जाता है।

पाचन क्रिया को दुरुस्‍त रखे

5
ब्‍लड प्रेशर को नियंत्रित रखे
ग्‍वार फली में हाइपोग्‍लेसेमिक और हाइपोलिपिडेमिक होता हैं जो हाइपरटेंशन को दूर करने में मदद करता हैं और इसके सेवन से ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती हैं। इसलिए ऐसे गुणों से भरपूर फलियों का सेवन अवश्‍य करना चाहिए।

ब्‍लड प्रेशर को नियंत्रित रखे
6
हड्डियों को मजबूत बनाये
ग्‍वार की फलियों में कैल्शियम, मिनरल और अनेक पोषक तत्‍व मौजूद होने के कारण यह हड्डियों को बहुत मजबूत बनाने में बहुत मददगार होता हैं। इसके अलावा इस सब्‍जी में फास्‍फोरस भी होता है जिससे हड्डियों में मजबूती आती है। इसलिए हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए इस सब्‍जी का इस्‍तेमाल जरूर करें। शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को ग्वार फली का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।

हड्डियों को मजबूत बनाये
7
गर्भावस्‍था में लाभकारी
ग्‍वार की फली का सेवन गर्भावस्‍था के दौरान अवश्‍य करना चाहिए, इसके सेवन से गर्भावस्‍था के दौरान शरीर में सभी पोषक तत्‍वों की कमी पूरी हो जाती है। विटामिन के की पर्याप्‍त मात्रा, इसमें होने के कारण यह हड्डियों को मजबूत करने और भ्रूण के विकास में सहायक होता है। इसमे फॉलिक एसिड भी भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर को स्‍वस्‍थ बनाये रखने में मदद करता है।

@

24/07/2019

जोड़ों के दर्द के लिए

Want your business to be the top-listed Health & Beauty Business in Pali?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address

MAIN BHALELAV Road PALI
Pali
306401