Youth Express
Browse here for all the latest Indian Youth News, Best Career Guidance and Jobs, Know how to earn on
04/04/2026
IPL 2026 के हाई-स्कोरिंग मुकाबले में Punjab Kings ने Chennai Super Kings को 5 विकेट से हराया। 210 रन का लक्ष्य 18.4 ओवर में हासिल हुआ। Shreyas Iyer के अर्धशतक और Marcus Stoinis की फिनिशिंग से जीत मिली, अंत में Anshul Kamboj की गेंद पर छक्का जड़ा।
04/04/2026
Kedarnath Temple में 22 अप्रैल को कपाट खुलने से पहले तैयारियां तेज हैं। मंदिर परिसर व यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का काम पूरा हो गया है। घोड़े-खच्चरों का पहला जत्था जरूरी सामान लेकर पहुंचा। 18 सदस्यीय टीम बिजली, पानी व अन्य सुविधाएं दुरुस्त कर रही है, ताकि चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।
04/04/2026
Visakhapatnam में Rajnath Singh की मौजूदगी में INS Taragiri को कमीशन किया गया। Mazagon Dock Shipbuilders Limited द्वारा बना यह प्रोजेक्ट 17A का चौथा युद्धपोत है, जो 75% स्वदेशी उपकरणों से लैस है। ब्रह्मोस मिसाइल, एंटी-सबमरीन क्षमताओं और स्टील्थ तकनीक से युक्त यह जहाज भारत की समुद्री ताकत और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है।
04/04/2026
मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए राहत भरी खबर है। एलपीजी से लदा भारतीय टैंकर Green Sanvi संवेदनशील Strait of Hormuz को सुरक्षित पार कर भारत की ओर बढ़ रहा है। करीब 58,811 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर आ रहा यह जहाज घरेलू गैस सप्लाई और कीमतों की स्थिरता के लिए अहम माना जा रहा है।
04/04/2026
Shimla में बारिश ने मौसम को फिर से खुशनुमा और ठंडा बना दिया है। ताजा तस्वीरों में लोग छाते लेकर सड़कों पर नजर आ रहे हैं, जहां हल्की फुहारों ने शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं।
03/04/2026
Dhurandhar 2 की जबरदस्त कमाई और क्रेज के बीच Akshay Kumar और Priyadarshan की फिल्म Bhoot Bangla की रिलीज डेट बदल दी गई है।
पहले 10 अप्रैल को आने वाली यह फिल्म अब 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। Ranveer Singh स्टारर ‘धुरंधर 2’ के बॉक्स ऑफिस दबदबे को देखते हुए मेकर्स ने यह फैसला लिया, ताकि फिल्म को सोलो रिलीज का फायदा मिल सके।
03/04/2026
Rohit Shetty ने Ajay Devgn के जन्मदिन पर खास पोस्ट शेयर कर उनकी दोस्ती, शानदार कोलैबोरेशन और ब्लॉकबस्टर फिल्मों को सेलिब्रेट किया।
03/04/2026
भारतीय कला जगत में नया इतिहास रचते हुए Raja Ravi Varma की कृति Yashoda and Krishna 167.20 करोड़ में नीलाम हुई। Saffronart की इस नीलामी ने M. F. Husain का रिकॉर्ड तोड़ा। इसे Cyrus Poonawalla द्वारा खरीदे जाने की खबर है।
03/04/2026
2011 Cricket World Cup की जीत की सालगिरह पर पूर्व ऑलराउंडर Yusuf Pathan ने खास तस्वीरें शेयर कर यादें ताजा कीं। भावुक कैप्शन में उन्होंने लिखा कि यह जीत करोड़ों भारतीयों के लिए खुशी का पल थी और युवाओं को देश के लिए खेलने की प्रेरणा देती है।
03/04/2026
Sundar Pichai ने एक नए फीचर का ऐलान किया है, जिसमें यूज़र्स अपनी Gmail ID बदल सकेंगे, जबकि पुरानी ID अकाउंट से लिंक रहकर एक्सेस की जा सकेगी। फिलहाल यह फीचर कुछ चुनिंदा यूज़र्स के लिए उपलब्ध है।
इसके साथ ही Google एक नया AI-पावर्ड इनबॉक्स फीचर Gemini भी ला रहा है, जो जरूरी ईमेल्स को प्राथमिकता देगा, टू-डू सजेस्ट करेगा और ट्रैवल व रिजर्वेशन से जुड़े अपडेट्स देगा। यह फीचर अभी अमेरिका के चुनिंदा यूज़र्स के लिए जारी किया गया है।
03/04/2026
ने गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। पूर्वोत्तर रेलवे के CPRO Pankaj Kumar Singh के अनुसार, अलग-अलग रूट्स पर विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी ताकि यात्रियों को सफर में सुविधा मिले और भीड़ का दबाव कम किया जा सके।
03/04/2026
Guldanda में ताजा बर्फबारी के बाद वादियां सफेद चादर से ढक गई हैं। मनमोहक नजारों ने पर्यटकों को आकर्षित किया है और देशभर से लोग यहां पहुंच रहे हैं। बर्फ से सजे पहाड़ और शांत माहौल इस खूबसूरत इलाके को और भी खास बना रहे हैं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Website
Address
Noida