AWADH POST
Uttar Pradesh Digital news Outlet..
कन्नौज के कंपोजिट स्कूल गुगरापुर में छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर प्रधानाध्यापक के खिलाफ प्रदर्शन किया। भेदभाव, दुर्व्यवहार, जातिवाद और पेड़ कटवाने के आरोप लगाए गए। अभिभावक और कुछ शिक्षक भी शामिल हुए। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित की गई।
लखनऊ में एसबीआई कर्मचारी ने अपनी बैंक अफसर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर जाकर अपनी बहन को भी मार डाला और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना गोमतीनगर में दिनदहाड़े हुई। दोनों के बीच तलाक का मामला चल रहा था। मृतक कर्मचारी की मृतक पत्नी दिव्या मिश्रा मशहूर पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं।
लखनऊ के सर्वोदय बालिका विद्यालय में शिक्षकों की कमी के विरोध में सैकड़ों छात्राएं भारी बारिश के बीच सड़क पर उतर आईं। डीएम को बुलाने की मांग पर अड़ी छात्राओं के प्रदर्शन से भारी जाम लग गया। हड़कंप के बीच समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव IAS अनुराग यादव खुद छात्राओं से संवाद करने मौके पर पहुंचे।
समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव बुधवार को रामपुर पहुंचे। उन्होंने जिला कारागार में सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से मुलाकात की। उनके साथ आज़म खान के दूसरे बेटे मौजूद थे।इसके बाद आजम खान के परिवार से भी मिलने का कार्यक्रम है। शिवपाल यादव जौहर विश्वविद्यालय भी जाएंगे।
हमीरपुर में सड़क बनवाने की मांग को लेकर जेन अल्फा स्कूली बच्चों ने डीएम कार्यालय में घुसकर जोरदार प्रदर्शन किया। तिरंगा लेकर डीएम के निजी प्रवेश द्वार से अंदर पहुंचे बच्चे सड़क का आश्वासन पूरा न होने से नाराज थे। कलेक्ट्रेट में भारी हंगामा हुआ और बच्चे धरने पर बैठ गए।
❤️
प्रतापगढ़ देहात कोतवाली पुलिस ने घरेलू गैस सिलेंडरों में घटतौली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। थानेदार पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में दो पिकअप से 96 सिलेंडर बरामद हुए, जिनमें 12 खाली थे। आरोपी एजेंसी से सिलेंडर लेकर रास्ते में घटतौली कर सप्लाई करते थे।
❤️
03/08/2026
23/07/2026
उत्तर प्रदेश के सबसे उम्रदराज समाजवादी पार्टी विधायक आलमबदी आजमी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आजमगढ़ की निजामाबाद सीट से 5 बार विधायक रहे आलमबदी अपनी सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के लिए जाने जाते थे।
🚲
उत्तर प्रदेश के झांसी में पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर एक हाई-प्रोफाइल लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है। लूट की साजिश रचने और उसे अंजाम देने में खुद दो पुलिसकर्मी शामिल निकले। दोनों पुलिसकर्मियों समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से लूटे गए ₹24.50 लाख नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई लग्जरी क्रेटा कार बरामद कर ली गई है।
उत्तराखंड के टिहरी जिले में नेशनल हाईवे 707A पर कद्दूखाल में एक निजी होटल के निर्माण के लिए की जा रही खुदाई के कारण अचानक भूस्खलन (Landslide) हो गया। इस हादसे में एक पुरानी खाली इमारत क्षतिग्रस्त हो गई।
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
B-113
Noida
201301
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when AWADH POST posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.