Adarsh Raj
I am Interested in social work. My business is to create affordable Infrastructure & Finance. I am also involved in movie & song production in Bollywood!
18/06/2026
जो बीत गई, वो बात गई.
हार और असफलता को लेकर रोने से कोई फायदा नहीं होता.
आगे की सोचो.!!!!
18/06/2026
अपने अद्भुत प्रदर्शन से वैश्विक पटल पर माँ भारती का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित कराने वाले महान धावक, 'फ्लाइंग सिख' पद्मश्री मिल्खा सिंह जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन करता हूँ!
खेल के माध्यम से राष्ट्र की सेवा करने वाले आप जैसे सपूत सदैव युवा खिलाड़ियों के प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक रहेंगे।
18/06/2026
राष्ट्र सेवा व समाज के उत्थान के लिए तपस्वी की भाँति जीवन का हर क्षण व्यतीत करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक, परम पूज्म के. एस. सुदर्शन जी की जयंती पर कोटिश: नमन करता हूँ!
संघ में श्रद्धेय सुदर्शन जी के नवाचारों ने शाखाओं के संचालन को नया आयाम दिया। प्रज्ञा वाहक नाम वैचारिक संगठन की स्थापना में आपका महत्वपूर्ण योगदान है। ग्राम विकास, कृषि, गौपालन और ऊर्जा आदि क्षेत्र में देशज और परंपरागत अनुभवों व जानकारियों के संबंध में आपकी विशेष रूचि थी।
आपने समाज को न सिर्फ सही दिशा दिखाई, बल्कि किसी भी समस्या की गहराई तक जाकर उसके बारे में मूलगामी चिंतन कर उचित समाधान भी ढूंढा। आपके पुण्य विचारों के आलोक में हम सब सर्वदा राष्ट्र की सेवा और अंत्योदय के कल्याण के लिए कार्य करते रहेंगे।
18/06/2026
सिख धर्म के पंचम गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर कोटि-कोटि नमन।
सत्य और धर्म के मार्ग पर अडिग रहते हुए उन्होंने अन्याय के सामने झुकने के बजाय सर्वोच्च त्याग का मार्ग चुना। उनका जीवन त्याग, करुणा और अडिग आस्था की ऐसी ज्योति है, जो युगों-युगों तक मानवता को दिशा देती रहेगी।
18/06/2026
अदम्य शौर्य और राष्ट्रभक्ति की प्रतिमूर्ति महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए रानी लक्ष्मीबाई जी का अप्रतिम साहस, नेतृत्व और बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उन्होंने अन्याय के विरुद्ध अडिग रहते हुए जिस वीरता का परिचय दिया, वह आज भी हर पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम, साहस व आत्मसम्मान के साथ अडिग रहने की प्रेरणा देता है।
17/06/2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक, संगठन शक्ति और राष्ट्रनिष्ठ विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने वाले श्रद्धेय बालासाहब देवरस जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका जीवन त्याग, अनुशासन और राष्ट्रनिर्माण के प्रति अटूट समर्पण का ऐसा उदाहरण है, जो आज भी समाज को एकजुटता, सेवा व कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS)
11/06/2026
अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान के अमर प्रतीक पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन करता हूँ।
मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले बिस्मिल जी ने क्रांतिकारी चेतना को जन-जन तक पहुँचाया और युवाओं के मन में स्वाधीनता का संकल्प जगाया। उनका जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण, आत्मोत्सर्ग और अटूट साहस का अनुपम उदाहरण है। भारत की स्वतंत्रता के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता रहेगा।
09/06/2026
स्वाधीनता संग्राम के महानायक, शौर्य और पराक्रम के परिचायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के बलिदान दिवस पर उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ!
मातृभूमि की स्वाधीनता के लिए अंग्रेजों से लोहा लेने वाले, जनजातीय गौरव के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संपूर्ण देश के लिए प्रेरणा का अमर स्रोत है।
आपके साहस की कहानियाँ भारत की युवा पीढ़ियों को मातृभूमि, स्वाभिमान व संस्कृति की रक्षा के लिए सर्वदा प्रेरित करती रहेंगी।
जन-जन के नायक, भगवान बिरसा मुंडा जी के चरणों में बारंबार प्रणाम!
05/06/2026
उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय और कर्मठ मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी को जन्मदिन की आत्मीय बधाई!
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन के लिए प्रार्थना करता हूँ।
आपके कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ता रहे और नागरिकों के जीवन में उत्तरोत्तर सुख, समृद्धि और खुशहाली बढ़ती रहे, मेरी शुभकामनाएं।
05/06/2026
A healthy environment is the foundation of a prosperous future.
On World Environment Day, let us renew our collective commitment to sustainable living, responsible stewardship of natural resources and the creation of a greener world for generations to come.
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Sector 41
Noida
201303