Important FAQs
This is The FAQs Educational Channel. Where You Can Learn About Interesting & Important FAQs and Fact
27/08/2025
भारत के इसरो ने कमाल कर दिया है ISRO ने 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन' का मॉडल तैयार कर लिया है। यह इसरो की बड़ी कामयाबी हैं ।भारत पहली बार अन्तरिक्ष में अपना स्पेस स्टेशन बनाएगा। आपको बता दें की पहला मॉड्यूल 2028 में लॉन्च होगा पूरा स्टेशन 2035 तक बनकर तैयार होगा BAS-01 मॉड्यूल का वजन 10 टन होगा इसे 450 किलोमीटर की लो अर्थ ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा स्टेशन में भारत डॉकिंग सिस्टम, एयरलॉक, वैज्ञानिक शोध के लिए माइक्रोग्रैविटी प्लेटफॉर्म और स्पेस सूट जैसी सुविधाएं होंगी।
महज़ 3 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार स्केट पहने — वो भी अपनी बड़ी बहन स्वराली को देखकर। दोनों बहनें घंटों स्केटिंग करतीं, गिरतीं, उठतीं, लेकिन रुकती नहीं थीं।
आज, सालों की मेहनत और लगन के बाद, 17 साल की श्रेयसी जोशी ने इतिहास रच दिया है — वो भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं जिसने एशियन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में क्लासिक स्लैलम कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है।
स्केटिंग के साथ श्रेयसी का रिश्ता कोई नया नहीं। अब तक वो 10 बार की नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं। 6 साल की उम्र में पहला मेडल जीतने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। धीरे-धीरे उन्होंने स्लैलम स्केटिंग की बारीकियाँ सीखीं — एक ऐसी कैटेगरी जिसमें बैलेंस, गति और कला का खूबसूरत मेल होता है।
श्रेयसी की स्केटिंग सिर्फ़ खेल नहीं, एक जुनून है। वो कहती हैं, “स्केटिंग ने मुझे सिखाया कि गिरने से डरना नहीं है, बस दोबारा खड़ा होना आना चाहिए।”
2017 में, जब वो सिर्फ़ 12 साल की थीं, उन्होंने वर्ल्ड रोलर गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उसके बाद उन्होंने न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का नाम रोशन किया।
अब, दक्षिण कोरिया में जीता गया ये गोल्ड मेडल इस बात का सबूत है कि भारतीय बेटियाँ चाहे जिस मैदान में उतरें, जीत उनकी ही होती है। श्रेयसी की कहानी एक प्रेरणा है — उन सभी बच्चों के लिए जो अपने सपनों को लेकर गंभीर हैं, और उन माता-पिता के लिए जो अपने बच्चों को उड़ान भरने की आज़ादी देते हैं।
देशभर में घर-घर जाकर होगा मतदाता सूची का सत्यापन, बिहार से होगी शुरुआत
चुनाव आयोग (Election Commission) ने देश भर में मतदाता सूचियों के गहन सत्यापन का एक बड़ा अभियान शुरू करने का फैसला किया है, जिसकी शुरुआत बिहार से होगी। इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य एक त्रुटिरहित और निष्पक्ष मतदाता सूची तैयार करना है।
चुनाव आयोग के इस फैसले का कांग्रेस पार्टी ने विरोध किया है। हालांकि, जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदान केंद्र स्तरीय अभिकर्ता (Booth Level Agent - BLA) की नियुक्ति सुनिश्चित करें, जिससे मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।
#मतदातासूचीसत्यापन
#चुनावआयोग
#बिहारचुनाव
#मतदाताजागरूकता
21/06/2025
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने एक और शानदार शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया है. पंत अब भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले नामित विकेटकीपर बन गए हैं. यह उनके करियर का सातवां टेस्ट शतक है, जिससे उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (6 शतक) और ऋद्धिमान साहा (3 शतक) को पीछे छोड़ दिया है.
21/06/2025
दरोगा की मौके पर मौत
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने चलती बस में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अमेठी पुलिस में तैनात दरोगा मनजीत सिंह की मौके पर मौत हो गई। कार में सवार छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अमेठी पुलिस टीम राजस्थान से एक युवती को लेकर लौट रही थी। घायलों को सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया गया है।
20/06/2025
शिखर धवन और चहल ने इंस्टाग्राम पर महाभारत का कॉमिक सीन बनाया। शिखर धवन दुर्योधन बने, चहल शकुनि बने। उनकी केमिस्ट्री, एक्सप्रेशन और चंचल एनर्जी ने रील को वायरल कर दिया।
20/06/2025
उत्तर प्रदेश के वेद राम नागर, जिन्होंने अपनी शुरुआत केवल 50-60 लीटर दूध बेचकर की थी। उनकी कंपनी पारस मिल्क आज प्रतिदिन 3.6 मिलियन लीटर दूध बेचती है, जो अमूल और मदर डेयरी से प्रतिस्पर्धा करती है।
20/06/2025
हैदराबाद के पीपी रेड्डी, जो हीरे के आकार के घर में रहते हैं, 1989 में एक छोटे से शेड में सिर्फ़ 2 कर्मचारियों के साथ मेघा इंजीनियरिंग की स्थापना की थी। आज, यह 67,500 करोड़ रुपये की कंपनी है।
20/06/2025
बिना SIM के इंटरनेट, BSNL की Q-5G FWA सर्विस लॉन्च
20/06/2025
मध्यप्रदेश में तय OBC आरक्षण को लागू कराने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई के लिए तैयार हो गया है. सुप्रीम कोर्ट में दाखिल इस याचिका में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा OBC के लिए तय किए 27 प्रतिशत आरक्षण को लागू करने की मांग की गई है। इस याचिका में आरक्षण के पक्ष में फैसला आया तो इससे नौकरियों और पढ़ाई के लिए ओबीसी वर्ग को फायदा मिलेगा।
Pradesh
19/06/2025
iPhone, Google Pixel, Samsung Galaxy S25 जैसे फोन को कड़ी टक्कर देने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति की कंपनी ने Trump Mobile T1 की घोषणा की है। यह फोन पूरी तरह से मेड इन अमेरिका होगा।
Important FAQs Co-presented by Digital Surkhiyan
19/06/2025
विशाल और सनत किसी काम से चीन गए. वहां उन्होंने पहली बार डिजिटल स्मार्ट लॉक्स देखे – बिना चाबी के खुलने वाले ताले! उन्हें ये तकनीक बहुत पसंद आई. वापस लौटकर उन्होंने इन ताले को खुद के घर में लगाकर टेस्ट किया. अनुभव इतना बढ़िया रहा कि उन्होंने इसका कारोबार ही शुरु कर दिया.
Click here to claim your Sponsored Listing.
Address
Film City Noida
Noida
201301