BAMC - 2017
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from BAMC - 2017, Media, Noida.
13/10/2018
कुछ झलकियां आज की चुनावी चर्चा की जहाँ 'बात 2019 के सेमीफाइनल की' हुई।
12/10/2018
कल का दिन व्यहारिक ज्ञान का दिन
और रचनात्मकत कार्यों को समर्पित ।
पत्रकारिता जगत में जो कुछ आगे करना है उसका अभ्यास पहले से ही करने का एक सार्थक प्रयास।
विषय वस्तु चयन स्वयं कार्ड बनाना आदि।
05/10/2018
RIWAYAT 2K18..!!
A night to remember ❤
22/09/2018
Makhanlal Chaturvedi National University Of Journalism And Mass Communication,noida campus experienced it's another motivating and inspiring workshop on the topic 'Parliamentary Reporting' which was lead by one of the senior journalist Roshan Gaur who is well known for his parliamentary reporting skills.
This workshop was organised for Bamc 1st and 5th semester.
Prashant Bhardwaj laid the Anchoring for today's workshop followed by Nitika who reviewed a book 'Nirmala' written by Munshi Premchand.
During the session Roshan Gaur quoted that "Parliament's first and foremost task is to examine bills and passing them into laws".
14/09/2018
माँ, मातृभूमि और मातृभाषा हिंदी को एक दिवस में नहीं बाँधा जा सकता है
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय नोएडा कैंपस में आज हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजन रखा गया. इस कार्यक्रम को बीए(जनसंचार) द्वारा आयोजित किया गया. मंच संचालन करते हुये योगेश और प्रियांशी ने न केवल श्रोताओं को बाँधे रखा बल्कि हिंदी को अतुलनीय योगदान देने वाले तमाम लेखकों के ज़िक्र समेत उसके आधार पर चर्चा की. कार्यक्रम की शुरुआत शीतल निगम ने गीत गाकर की. हिंदी पर अपने विचार रखते हुए अदिति तिवारी ने साहित्य जगत की श्रेष्ठ कविताओं,उपन्यासों और कहानियों एवं उनके रचनाकारों के महती योगदान को बताया. गौरव तिवारी ने आधुनिक हिंदी के जनक भारतेंदु हरिश्चंद्र और आचार्य महावीर प्रसाद के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उनके जीवन के कुछ रोचक हिस्सों पर प्रकाश डाला. वैदेही ने बताया कि कैसे हिंदी को और सशक्त और विस्तृत भाषा बनाया जा सकता है. हितेश मिश्र ने हिंदी पर अपनी बात रखते हुये तमाम आँकड़े पेश किये, बताया कि हिंदी भारत भर में सीमित नहीं है बल्कि, इसकी पहचान और समझ के साथ वजूद अन्य देशों में भी है. खेमराज ने कहा कि भारत सरकार को त्रिभाषी योजना को सख्ती से लागू कर उसपर काम करना चाहिए. मितान और एग्नेश ने स्वरचित कविता पाठ कर सबका दिल जीता तो वहीं निलय ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता पढ़ सबका प्यार जीता.
इस मौके पर मौजूद विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर बीएस निगम, विभागाध्यक्ष डॉ. सौरभ मालवीय अध्यापिका कात्यायिनी सिंह और अध्यापक श्री केके ने भी हिंदी पर अपनी बात रखी. कात्यायिनी सिंह ने कहा कि आज की पीढ़ी के लिए पाँच मिनट हिंदी बोलना भी कितना मुश्किल हो चला है लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि हिंदी विकास के पथ पर नहीं है, हमारी जड़ें हिंदी से बनी हैं और हम इसका सम्मान करते हैं. कृष्णकांत ने हिंदी पर अपनी बात रखी और कहा कि वह डॉ. सौरभ मालवीय से प्रभावित होकर आज से हस्ताक्षर हिंदी में करने की शपथ लेते हैं. प्रोफेसर बीएस निगम ने कहा कि हमारी माँ, मातृभूमि और मातृभाषा हिंदी को एक दिवस में नहीं बाँधा जा सकता. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने हिंदी प्रदेशों में रहकर न इसे सिर्फ सीखा बल्कि जिया है. उन्होंने बताया अब वह इसमें रचनाएँ भी करते हैं. विभागाध्यक्ष डॉ. सौरभ मालवीय ने इस मौके पर पाञ्चजन्य में छपे हिंदी पर अपने लेख के ऊपर चर्चा की. हिंदी भाषा से जुड़े तमाम आश्चर्यजनक आँकड़े रखे, उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने एकबार हिंदी दिवस के मौके पर अचानक यह निर्णय लिया था की अब से वह हिंदी में ही हस्ताक्षर करेंगे. उन्होंने कहा कि हम अगर हिंदी का और विकास चाहते हैं तो उसके लिये स्वयं ही आगे आना होगा, इसे दूसरे पर टालकर नहीं पूरा किया जा सकता है. धन्यवाद ज्ञापन में शुभम यादव ने सभी दर्शकों और आयोजक समिति का शुक्रिया अदा किया.
14/09/2018
हिन्दी दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते छात्र।
08/09/2018
सभी विधाओं की श्रेष्ठता ही है पत्रकार की पहचान
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय नोएडा कैंपस में शनिवार को हमेशा से ही एक नया और रचनात्मक रूप दिया जाता रहा है.
उसी कड़ी में बीए(जनसंचार) विभाग ने आज लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया. इसे फेसबुक पर तमाम लोगों ने एक बेहतरीन प्रयोग बताते हुये सभी को शुभकामनाएँ दीं.
सभी प्रतिभागी और दर्शकों में कार्यक्रम के दौरान गज़ब का उत्साह देखने को मिला. जो बच्चों को कल करना है क्यों न, उसकी शुरुआत आज से ही हो इस बात को केंद्र में रखते हुये यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. सभी प्रतिभागी बच्चों में राजनीति की समझ और बूझ साफ झलक रही थी प्रधानमंत्री समेत आठ अन्य शीर्ष कैबिनेट का पदभार संभालते हुये सभी प्रतिभागियों ने सधे हुये जवाब दिये. प्रधानमंत्री की भूमिका में निलय निरुपम, गृहमंत्री की भूमिका में गौरव तिवारी, विदेशमंत्री की भूमिका में अदिति तिवारी, वित्तमंत्री की भूमिका में आशुतोष मिश्रा, रक्षामंत्री की भूमिका में अदिति चौहान, महिला एवं बालविकास मंत्री की भूमिका में जया शर्मा, स्वास्थ्यमंत्री की भूमिका में मुरली कुमार, कपड़ा और प्रसारण मंत्री की भूमिका में ऐश्वर्या कुलश्रेष्ठ और रेलमंत्री की भूमिका में प्रशांत भारद्वाज रहे.
कार्यक्रम के दौरान बाकी विद्यार्थी पत्रकार की भूमिका में थे.कार्यक्रम में काफी कड़े और तीखे सवाल पूछे गये जिनका सभी मंत्रियों ने सहजता से जवाब दिया.
जहाँ जातीय संघर्ष के सवाल पर प्रधानमंत्री ने कहा कि कि हमारा एजेंडा ही है सबका साथ सबका विकास और आगामी चुनाव जैसे सवालों पर भी उन्होंने इसी लाइन पर केंद्रित जवाब दिये.
पत्थरबाजी और हाल ही में हुयी गिरफ्तारियों पर गृहमंत्री ने कहा कि एक लोकतांत्रिक देश में सभी को बोलने और सबकुछ करने का अधिकार है बशर्ते उसमें देश को तोड़ने की बात न की जाये और कश्मीर के मामले को बच्चों के भविष्य के लिहाज से संवेदनशील बताते हुये उन्हें देश का भविष्य कहा और बोले कि उन्हें समझाना ही सबसे बेहतरीन उपाय है. पड़ोसियों के साथ बिगड़ते संबंध पर विदेशमंत्री ने कहा कि हम लगातार सभी से संपर्क कर रहे हैं जल्द ही परिस्थितियाँ हमारे पक्ष में होंगी. केरल में बाढ़ के बाद फैल रही महामारी पर स्वास्थ्यमंत्री ने स्थिति पकड़ में बतायी और कहा कि हम भरसक प्रयास कर रहे हैं. रेलमंत्रालय के लगातार घाटे पर रेलमंत्री ने कहा कि किसी चीज के सुधार में वक्त लगता है प्रयास जारी हैं जल्द ही परिणाम सामने होंगे. रुपये में डॉलर के मुकाबले हो रही लगातार गिरावट में वित्तमंत्री ने इसे अंतरराष्ट्रीय समस्या बताया और जल्द ही इसकी स्थिति सामान्य होने के आश्वासन दिये. कपड़ा और अन्य उद्योग पर जीएसटी से पड़े प्रभाव को सही दिशा में मोड़ते हुये मंत्री उसके लाभ बताये. महिलाओं के साथ आयदिन हो रहे शोषण पर महिला एवं बालविकासमंत्री ने कहा कि पॉलिसी के हिसाब से हम लगातार काम कर रहे हैं और स्थितियाँ सुधर रही हैं अब महिला सशक्त हो रही है अपनी आवाज स्वयं बन पा रही है.
कार्यक्रम के दौरान विभागाध्यक्ष डॉ. सौरभ मालवीय विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर बीएस निगम और अध्यापिका कात्यायनी सिंह मौजूद रहीं. सभी ने बच्चों का इसे बेहतरीन प्रयास बताते हुये सराहा.
07/09/2018
An Initiative towards CREATIVITY !
All the students of BAMC-2nd year are going to take a step forward towards a productive and progressive Saturday... by organizing a LIVE: Press Conference in which the Organizer, card designer, panelist, program coordinators, journalists and audience will be the students itself.
You all are cordially invited..!!!
We request your presence and support.😊🙏
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Noida