E-Rickshaw ZONE
AUTHORISED DISTRIBUTOR OF JEZZA E RICKSHAW(JEZZA MOTORS)
01/11/2018
Punjab and Sind bank Visits Our office
15/08/2018
Happy 72th Indepence day..
11/08/2018
THE ALL NEW JEZZA VERSIONS WITH NEW FEATURES..
BOOKING OPEN...........
11/08/2018
We are excited to launch our new Jezza model in Noida नोएडा..
01/05/2018
अब मौके पर ही तोड़े जाएंगे ई-रिक्शा
नवभारत टाइम्स |
वस, नोएडा : शहर में चल रहे ई-रिक्शा के खिलाफ अब परिवहन विभाग सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। एआरटीओ ए के पांडे का कहना है कि अब ई-रिक्शा को मौके पर ही तोड़ दिया जाएगा और विरोध करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। शहर में बिना रजिस्ट्रेशन के करीब 7 हजार से भी ज्यादा ई-रिक्शा चल रहे हैं जबकि परिवहन विभाग में मात्र 1000 ई-रिक्शा रजिस्टर्ड हैं
12/04/2018
04/03/2018
5 मार्च से बिना पंजीकरण वाले ई-रिक्शा पर कार्रवाई
Navbharat Times| Mar 4, 2018, 01.01 PM IST
नोएडा
बिना पंजीकरण सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा पर उपसंभागीय परिवहन विभाग (एआरटीओ) की ओर से 5 मार्च से धरपकड़ की कार्रवाई की जाएगी। अभियान के तहत रजिस्ट्रेशन नंबर और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच होगी।
यह अभियान ट्रैफिक पुलिस और एआरटीओ प्रवर्तन की टीम संयुक्त रूप से चलाएगी। एआरटीओ प्रशासन एके पांडेय ने बताया कि ई-रिक्शा के ट्रैफिक नियम तोड़ने की काफी शिकायतें मिल रही हैं। विभाग से रजिस्ट्रेशन कराए बिना कई ई-रिक्शा चलाए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि इनके खिलाफ 26 फरवरी से अभियान शुरू किया जाना था, लेकिन अब यह अभियान सोमवार से शुरू होगा। ऐसे रिक्शा चालकों को 25 फरवरी तक पंजीकरण कराने का समय दिया गया था जिन्होंने पंजीकरण नहीं कराया है। पिछले दिनों ई-रिक्शा चालक विकास समिति के पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बैठक की थी।
इसमें ई-रिक्शा के पंजीकरण पर लगी रोक हटाकर 1000 नए रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया गया था। इसमें दो चरणों में 500-500 ई रिक्शा का पंजीकरण किया जाना है।
24/02/2018
Registration starts
20/02/2018
20/02/2018
Navbharat Times
जल्दी शुरू होगा ई-रिक्शा का पंजीकरण
Navbharat Times| Feb 17, 2018, 08.00 AM IST
एनबीटी न्यूज, नोएडा : परिवहन विभाग ई-रिक्शा पंजीकरण को जल्द ही दोबारा शुरू करने की योजना बना रहा है। इसको लेकर परिवहन विभाग के अधिकारी जल्द ही जिलाधिकारी बी एन सिंह से मुलाकात करेंगे। परिवहन विभाग का ई-रिक्शा के पंजीकरण को दोबारा मार्च से शुरू करने की योजना है।
एआरटीओ प्रशासन एके पांडेय ने बताया कि विभाग मार्च से ई-रिक्शा के दोबारा पंजीकरण शुरू करने की योजना बना रहा है। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग ने मोटर वीकल एक्ट के अंदर ई-रिक्शा को फ्री किया हुआ है। इस ऐक्ट के मुताबिक ई-रिक्शा को केवल विभाग के पास जाकर अपना पंजीकरण करना होगा। इसके लिए उसे किसी भी तरह का कोई परमिट लेने की जरूरत नहीं है।
12/02/2018
नोएडा में बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं दौड़ सकेंगे ई-रिक्शा
उप संभागीय विभाग की तरफ से शहर में बिना रजिस्ट्रेशन के दौड़ रहे ई-रिक्शा संचालक के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें उन्हें 25 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा गया है। विभाग की तरफ से ऐसे वाहनों के खिलाफ 26 फरवरी से अभियान चलाया जाएगा।
एआरटीओ प्रशासन एके पांडेय ने बताया कि शहर में चल रहे बिना रजिस्ट्रेशन के ई-रिक्शा संचालकों को 25 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसा आम लोगों से शिकायतें मिलने के बाद किया गया है। शहर में चल रहे ई-रिक्शा लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं।
पहले सिर्फ कुछ सड़कों पर ही इन्हें चलाने की अनुमति थी, लेकिन धीरे-धीरे ये शहर की हर सड़क पर नजर आने लगे हैं। ये इस समय जाम का सबसे बड़ा कारण बन रहे हैं।
वहीं, बिना पंजीकरण के सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा समस्या को और अधिक गंभीर बना रहे हैं। शहर में अवैध रूप से दौड़ रहे ई-रिक्शा के आगे यातायात व्यवस्था नाकाम हो रही है। अब इन वाहनों का रजिस्ट्रेशन के बाद ही संचालन होगा। इसके लिए 25 फरवरी तक का समय दिया गया है। इस संबंध में ई-रिक्शा संचालकों की एसोसिएशन को बता दिया गया है। इसके बाद 26 फरवरी से ऐसे वाहनों का विशेष रूप से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Contact the business
Telephone
Website
Address
Amrapali Road, Fateh Singh Market , Chhalera , Sector/45
Noida
201301
Opening Hours
| Monday | 9am - 7pm |
| Tuesday | 9am - 7pm |
| Wednesday | 9am - 7pm |
| Thursday | 9am - 7pm |
| Friday | 9am - 7pm |
| Saturday | 9am - 7pm |
| Sunday | 9am - 7pm |